Mothers Day 2023 : डियर माॅम्स, प्यार और जिम्मेदारियों के बीच अपना ख्याल रखना तो नहीं भूल रहीं? ये 5 टिप्स आपके लिए हैं

खुद के साथ स्ट्रॉन्ग रिलेशन बनाना बहुत जरूरी है। खुद के साथ बढिया रिश्ता होने पर ही हम दूसरों के साथ भी सामंजस्य बिठाने में सक्षम होते हैं। अगर आप एक मां हैं, तो आपके लिए यह बात और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है।
अकेले होकर भी खुश रहा जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
हम अपनी जरूरतों को कैसे देखते हैं, समझते हैं, बात करते हैं और। यह हमारे मूड, बिहेवियर और मेंटल स्टेटस के बारे में बताता है। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 14 May 2023, 09:30 am IST
  • 125

बच्चों के जन्म, उनकी परवरिश, स्कूल, होमवर्क और अपने प्रोफेशनल टार्गेट के बीच कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां खुद काे ही भूलने लगती हैं। देखने में भले ही उन्हें यह सब अच्छा लग रहा हो, पर धीरे-धीरे अपनी इग्नोरेंस उनकी सेहत को प्रभावित करने लगती है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं अनिद्रा, चिड़चिड़ेपन, फोकस की कमी और मेमोरी लॉस की शिकार होने लगती हैं। इस मदर्स डे (Mothers Day 2023) आपको उन 5 चीजों को फिर से याद कर लेना चाहिए, जो आपको अपने साथ रिश्ता मजबूत बनाने में मदद करेंगी।

खुद के साथ स्ट्रोंग रिलेशनशिप (strong relationship with yourself)

हम सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। हमारी कोशिश उनके साथ अच्छा रिश्ता बनाने की होती है। लेकिन हम अपने बारे में भूल जाते हैं। खुद के साथ हमारा बहुत महत्वपूर्ण रिश्ता होता है। हेल्दी लाइफ के लिए खुद के साथ स्ट्रोंग रिलेशनशिप जरूरी है।

खुद के साथ स्ट्रोंग रिलेशनशिप कैसे डेवलप किया (strong relationship with yourself) जाये, इसके लिए हमने बात की सीनियर मनोचिकित्सक डॉ. ईशा सिंह से।

मदर्स डे (Mothers Day celebration -14 May)

मैटर्नल बॉन्ड के प्रति प्यार जताने, मां के किये गये कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने और मदरहुड को सेलिब्रेट करने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। यह दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है। भारत में मई महीने के दूसरे संडे को मदर्स डे (14 May) मनाया जाता है। इस वर्ष मदर्स डे की थीम मातृत्व का जश्न मनाने और विश्व स्तर पर माताओं का सम्मान करने पर केंद्रित है। इस बार इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य मदरहुड आईडिया को पहचानना और स्वीकार करना (acknowledge the idea of motherhood) है।

क्यों जरूरी है खुद के साथ रिश्ता बनाना (self relation)

डॉ. ईशा सिंह कहती हैं, ‘ खुद के साथ रिश्ता बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हमारे आसपास के लोगों, सगे-संबंधियों सभी को प्रभावित कर सकता है। सरल शब्दों में कहें तो सेल्फ रिलेशन ठीक वैसा ही है जैसा यह लगता है। एक ऐसा रिश्ता, जो हम स्वयं के साथ रखते हैं। इसमें खुद की भावनाएं शामिल होती हैं। जिस तरह से हम खुद से व्यवहार करते हैं और निर्णय लेते हैं। हम अपनी जरूरतों को कैसे देखते हैं, समझते हैं, बात करते हैं और। यह हमारे मूड, बिहेवियर और मेंटल स्टेटस के बारे में बताता है।

अपने साथ हेल्दी रिलेशन बनाने के यहां हैं एक्सपर्ट के बताये 6 टिप्स

1 अपने साथ चेक-इन करें (check in) 

स्वयं के बारे में जानने के लिए एक मिनट का समय लें। इस समय आप कैसा महसूस कर रही हैं? अपनी भावनाओं और विचारों पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी भावनाओं को समझने के लिए अपने शरीर के अंगों का स्पर्श भी कर सकती हैं। उन्हें महसूस करें। निश्चित तौर पर आपको अच्छा फील होगा।

2 भावनाओं को समझने की कोशिश (emotion) 

संभव है कि गुस्से में आपने कुछ गलत निर्णय लिया हो। उसके बारे में दुखी होने की बजाय इस पर विचार करें कि आपके गुस्से की वजह और गलत निर्णय के पीछे कौन से कारक जिम्मेदार बने। अपनी भावनाओं को स्वीकार करें। इसमें क्रोध और शर्म जैसी बुरी भावनाएं भी हो सकती हैं। जैसे ही आप अपनी भावनाओं को स्वीकार करेंगी, आपको उन गलतियों को समझने और उसे सुधारने की तरफ कदम बढ़ाने लगेंगी।

अपनी भावनाओं को स्वीकार करें। चित्र : शटरस्टॉक

3 नहीं कहना सीखें (learn to say no) 

जैसे ही सेल्फ रिलेशन मजबूत होता है, हम नहीं कहना सीख जाते हैं। हम अपने मन की जरूरतों को तरजीह देने लगते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपकी किसी काम को नहीं करने की इच्छा हो रही है, तो आप उसके लिए मना कर सकती हैं। दूसरों के दवाब में आने की बजाय एक मिनट लें अपने समय, ऊर्जा के स्तर और अपनी इच्छा पर विचार करें। फिर तय करें कि आपको क्या करना है। अपनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर आप अपनी बेहतर मित्र साबित हो सकती हैं

4 अपने लिए समय निकालें

किसी भी अच्छे रिश्ते की तरह सेल्फ रिलेशन मजबूत करने के लिए अपने लिए समय निकालना जरूरी है। अपने और अपनी जरूरतों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। सप्ताह में कुछ समय के खुद को डेट पर ले जाएं। इस दौरान घर से बहर निकल सकती हैं या घर पर रहकर सिर्फ खुद को खुश रखने वाला काम भी हो सकता है। इसके लिए कम से कम 2 घंटे और कभी कभी पूरे दिन का समय निकालें।

swaym khush rahen
सप्ताह में कुछ समय के खुद को डेट पर ले जाएं। चित्र: शटरस्टॉक

इसमें बॉडी मसाज, हेयर ओइलिंग, फेशियल, स्वीमिंग, प्लेइंग कुछ भी हो सकता है। ठीक वैसे ही समय बिताएं जैसे आप पार्टनर के साथ डेट पर जाने या दोस्तों के साथ मिलने पर समय बिताती हैं

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5 खुद को याद दिलाएं कि अपना ख्याल रखना सेल्फिशनेस नहीं है

कई बार खुद पर ध्यान देने पर महिलाएं गिल्ट में जीने लगती हैं। ऐसा हरगिज नहीं करें। यदि आप स्वयं के साथ अपने संबंधों की उपेक्षा करती हैं, तो यह गलत है। खुद को याद दिलाएं कि अपना ख्याल रखना सबसे जरूरी है।ध्यान रखें कि सेल्फ रिलेशन से आपके काम करने की क्षमता बढ़ जाएगी। जब आप खुद के साथ सामंजस्य बिठा लेती हैं, तो दूसरों के साथ सामंजस्य बिठाने में खुद को अधिक सक्षम पाएंगी।

यह भी पढ़ें :-Mother’s Day 2023 : सिंगल हैं और बच्चा गोद लेना चाहती हैं, तो समझिए भारत में क्या हैं इसके लिए नियम और सुविधाएं

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख