प्रमोशन, इंक्रीमेंट या रिलेशनशिप, असफलता कहीं भी मिल सकती है, जानिए इसे कैसे संभालना है

असफलता मिलने पर उदास और निराश होना स्वाभाविक है। मगर जब आप इन्हीं उदासियों में घिरे रहते हैं, तो और बहुत सारी सफलताओं के रास्ते बंद कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि इससे आगे बढ़ना और खुद को आगे बढ़ाना सीखें।
safalta paane ke liye kai oopaay hain
अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का प्रयास करें। ऐसी चीजें जरूर तलाशना शुरू कर दें जहां आप सफल हो सकती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 25 May 2023, 16:34 pm IST
  • 125

कई बार हम सोचते हैं कि प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट के किसी ख़ास काम में सफल होना निश्चित है। पर हमें असफलता हाथ लगती है। चाहे प्रमोशन नहीं मिले या कहीं घूमने जाने का प्लान सफल नहीं हो पाए। हालात कोई भी हो, असफल होना बुरा लगता है। इस बुरी लगने वाली भावना से निकलना जरूरी है। तभी आगे की सफलता के रास्ते खुलते हैं। अगर असफलता हाथ लगी है, तो खुद को सपोर्ट करने के भी कई तरीके हैं। असफल होने पर खुद को किस तरह सपोर्ट किया जाए या इस असफलता को कैसे मैनेज (how to manage failure in life) किया इसे समझने के लिए हमने एक एक्स्पर्ट से बात की।

खुद को संभालने की जरूरत

सर गंगाराम हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, क्लिनिकल साइकोलॉजी डॉ. आरती आनंद असफल होने पर खुद को संभालने की जरूरत और आगे बढ़ने के बारे में बता रहीं हैं। बुरा महसूस करने देना प्रेरक का काम करता है।

असफलता महसूस करने के कई कारण 

डॉ. आरती बताती हैं, ऐसे कई कारण और भावनाएं हैं, जिनकी वजह से असफलता महसूस किया जाता है। निराशा की भावना, चिंता, अवसाद, आत्म सम्मान को चोट पहुंचना, प्रतिभा का गलत मूल्यांकन, खुद के बारे में खराब अवधारणा, नकारात्मक चर्चा इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। शर्मिंदगी, गुस्सा, उदासी और शर्म भी आपकी असफलता की भावना को बढाते हैं। ये भावनाएं व्यक्ति को असहज कर देती हैं। असफल होने के बावजूद दिमाग को बुरा महसूस नहीं करने देना चाहिए। बुरा महसूस करने देना प्रेरक का काम करता है। खुद को सपोर्ट करने के लिए कुछ समाधान खोजना चाहिए।

यहां हैं असफलता में खुद को सपोर्ट करने के लिए एक्सपर्ट के बताये उपाय

1 बुरा महसूस कराने वाले कारकों की खोज (search for aggravating factors)

जिन वजहों से आपको बुरा महसूस होता है, उन कारकों की तलाश करें और उन पर काम करें। उन वजहों से ध्यान हटाने की कोशिश करें। इसके लिए कहीं घूमने निकल जाना, इवनिंग वाक पर निकलना, लाइट म्यूजिक सुनना भी हो सकता है। किसी दोस्त को कॉल करना, गहरी सांस लेने का अभ्यास करना, बबल बाथ लेना, अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना भी उपाय हो सकते हैं। हालांकि, इससे असफलता से उपजी स्थिति से मुकाबला करने के लिए हौसला मिलेगा। असफलता की ओर से ध्यान हटेगा और खुद को पहले से अधिक मजबूत पाएंगी।

2 खुद पर विश्वास करें (believe in yourself)

हो सकता है कि अपने जीवन के किसी मोड़ पर असफलता के बारे में कुछ अतार्किक विश्वास विकसित कर ली हों। आपको यह लग सकता है कि असफलता का मतलब है कि आप कभी सफल नहीं हो पायेंगी। यह भी लग सकता है कि असफल होने पर आपको कोई भी पसंद नहीं करेगा। इस प्रकार के विश्वास गलत हैं। ये आपको उन चीजों को करने से रोक सकते हैं, जिनसे आप सफल हो सकती हैं। इस तरह के तर्कहीन विश्वासों की पहचान कर उन्हें खत्म करने की कोशिश करें। इससे खुद पर विश्वास कर सकेंगी।

खुद पर विश्वास करना  शुरू करें । चित्र : अडोबी स्टॉक

3 खुद को दें चुनौती (challenge yourself)

असफलता पर बहुत अधिक सोचने-विचारने की बजाय कुछ कठिन काम करने के लिए खुद को चुनौती दें। अनावश्यक रूप से खुद को दोष देना बंद करें। अपनी असफलता को संभालना और सीखने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर करें। खुद को एनरजेटिक फील करें। इससे खुद को सपोर्ट करने में मदद मिलेगी। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का प्रयास करें। ऐसी चीजें जरूर तलाशना शुरू कर दें जहां आप सफल हो सकती हैं

4 महान व्यक्ति की असफलता से सीखने की कोशिश (learn from the failure of the great man)

किताब, इंटरनेट, मोबाइल पर मौजूद सामग्री को खंगालें। आइन्स्टाइन, न्यूटन से लेकर महात्मा गांधी, ध्यान चंद तक, इन सभी महापुरुषों के जीवन को जानें। इन सभी ने जीवन के किसी न किसी मोड़ पर असफलता हासिल की। यह देखना मददगार हो सकता है कि असफलता एक ऐसी चीज है जिससे हर कोई निपटता है। इन लोगों ने किस तरह असफलता से मुकाबला किया, जानने की कोशिश करें। इससे प्रेरणा मिलेगी और खुद को सपोर्ट करने की ताकत भी

success paane ke trike
एक बार जब गलतियों की पहचान कर लेती हैं, तो आगे बढ़ने की योजना बनाने के लिए भी तैयार हो जाएं। चित्र : एडोबी स्टॉक

5 आगे बढ़ने की योजना बनाएं (plan ahead)

एक बार जब गलतियों की पहचान कर लेती हैं, तो आगे बढ़ने की योजना बनाने के लिए भी तैयार हो जाएं। याद रखें कि अपनी समस्याओं के बारे में सोचते रहने या गलतियों को दोहराने से आप अटक जाएंगी। यह सोचना बंद करें, मैं असफल हूं”। इस सोच पर ध्यान केंद्रित करें, “मैं फिर से प्रयास करने में सक्षम हूं।” अपनी नई सीख के साथ आगे की योजना बनाएं। एक ऐसी योजना बनाएं, जो प्राप्त की गई जानकारी को व्यवहार में लाने में आपकी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- इमोशनल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं अकसर बॉसी पार्टनर, जानिए इनसे कैसे डील करना है

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख