दोस्ती हो या रिलेशनशिप किसी पर भरोसा करने से पहले इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

भरोसा एक माध्यम है, जो रिश्तों में मजबूती बनाए रखने के साथ रिश्तें की सच्चाई का प्रमाण देता है। आज इस लेख में हम ऐसी 5 टिप्स पर बात करेंगे जो आपको रिश्तें में भरोसा बनाए रखने में मदद करेगी।
Kisi bhi pareshani ko discussion se dur karein
अगर आपको ऑफिस या घर में कुछ खोने का संकेत मिलता है, तो उस बारे में चिंतित होने की जगह उन चीजों पर चर्चा करें। । चित्र: शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Updated: 10 Jan 2023, 17:48 pm IST
  • 149

आजकी सोशल लाइफ में लोगों से घुलना मिलना आसान जरूर है, लेकिन उतना ही मुश्किल है किसी पर भरोसा कर पाना। क्योंकि लोगों के व्यहवार से उनके व्यक्तित्व का पता नहीं लगाया जा सकता। साथ ही किसी का साथ होना उनके भरोसेमंद होने का प्रमाण भी नहीं देता। यह चीज और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती है, जब आपको अपने लिए सही पार्टनर या दोस्त चुनना हो।

ऐसे में उनका सकारात्मक व्यहवार उन पर भरोसा करने पर मजबूर जरूर कर सकता है, लेकिन बाद में व्यहवार में बदलाव आपके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसी विषय पर बात करते हुए आज हम ऐसी 5 टिप्स पर बात करेंगे (How to trust someone), जो आपको किसी व्यक्ति के व्यहवार और व्यक्तित्व को समझने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े – कोरोना के बढ़ते मामलों से डरने के बजाए, जानिए कैसे रखना है अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल

किसी के व्यक्तित्व और व्यहवार को समझने में मदद कर सकती हैं यह 5 टिप्स (How to trust someone)

relationship problems
लोगों की बातों से ज्यादा उनके एक्शन पर ध्यान दें। चित्र शटरस्टॉक।

1. शब्दों से ज्यादा एक्शन पर ध्यान दें

आपको कोई भी व्यक्ति बड़े से बड़े वादे कर सकता है, या सपने दिखा सकता है। साइकोलॉजी के मुताबिक आपको किसी व्यक्ति को समझने के लिए उनकी बातों के बजाय उनके एक्शन पर ध्यान देना चाहिए। जैसे कि उनका व्यहवार आपके अलावा अन्य लोगों के साथ कैसा है। वह अपनी कही गई कितनी बातों पर अमल कर पाते हैं। 

2. गलती स्वीकार करना

कोई भी व्यक्ति हर तरह से परफेक्ट नहीं होता, हर किसी में खामियां जरूर होती हैं। लेकिन अगर आप किसी के लिए जरूरी हैं, तो व्यक्ति अपनी गलती को स्वीकार जरूर करेगा। साथ ही कोशिश करेगा कि गलती फिर से न दोहराए। लेकिन अगर व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार नहीं करता साथ ही आपकी भावनाओं को नजरअंदाज कर देता है। तो इससे रिश्तें में भरोसा कम हो सकता है।

पबमेड सेंट्रल की एक रिसर्च में सामने आया है कि लोग दूसरे के भरोसे को सिर्फ इमोशनल सप्पोर्ट की तरह लेते हैं। अगर रिश्तें में इमोशनल सप्पोर्ट और भरोसा नहीं है, तो रिश्ता निभाना मुश्किल हो सकता है।

3. अपने राज जल्दी न खोलें

कई लोगों को आदत होती है कि वह सभी से जल्दी घुल-मिल जाते हैं और अपने सारे राज दूसरों के सामने रख देते हैं। यही गलती उनके भरोसा टूटने का कारण बनती है। किसी भी रिश्तें को समझने के लिए समय देने की जरूरत होती है। पहले समझिए कि सामने वाला व्यक्ति आपके साथ दूसरों की भावनाओं और प्राइवेसी की कितनी इज्जत करता है, उसके बाद ही आप उनके सही व्यक्तित्व को समझ पाएंगी।

healthy relationship
आपको लोगों के एक्शन से उनके मकसद को समझने की जरूरत है। चित्र-शटरस्टॉक

4. रिश्तें का मकसद समझे

कई लोग आपकी जिंदगी में इसलिए आते हैं क्योंकि उनको आपसे कोई फायदा चाहिए होता है। इस दौरान वह आपको भरोसा दिलाने की कोशिश करते हैं, कि आप उन पर आखं बंद करके भरोसा कर सकती हैं। इसलिए आपको लोगों के एक्शन से उनके मकसद को समझने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति नाराजगी के साथ बुरे वक्त में भी आपका साथ देता है, तो वह आपके लिए भरोसेमंद साबित हो सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मेनचेस्टर के मुताबिक लोगों की इंटेंशन समझने के लिए उनके व्यहवार को गहनता से समझने की जरूरत है। इसके लिए उनके व्यहवार में बदलावों को भी ध्यान में रखने की जरूरत होती है।

5. ज्यादा उम्मीदें न रखें

हम किसी व्यक्ति पर भरोसा तभी करते हैं, जब हमें उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं। जिसके कारण उनके व्यहवार में थोड़ा भी बदलाव हमारी उम्मीदें और भरोसा टूटने का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा उम्मीदें कभी नहीं रखें। किसी भी रिश्तें को समय के साथ स्पेस जरूर दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े – वर्कप्लेस स्ट्रेस आपकी सेहत को भी पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए क्यों जरूरी है इसे मैनेज करना

  • 149
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख