क्राउन एरिया से गायब होते जा रहे हैं बाल, तो इन 4 चीजों से लगाएं इस पर तुरंत लगाम

हेयर फॉल किसी को भी परेशान कर सकता है। पर क्राउन एरिया से बालों का गायब होते जाना गंभीर संकेत हैं। इसलिए इन पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
Hair growth ke liye remedies
जानते हैं बालों के झड़ने की समस्या को कैसे रोका जा सकता है (Ways to treat hair loss at temples)। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 21 Apr 2023, 16:03 pm IST
  • 141

उम्र के साथ बालों के वॉल्यूम में कमी आने लगती है। हांलाकि आज के इस दौर में युवाओं में भी ये समस्या आम तौर से देखी जाने लगी है। क्राउन एरिया (Crown area) स्कैल्प का वो पार्ट है, जो सबसे पहले हाइलाइट होता है। खान पान का उचित न होना, कोई क्रानिक डिज़ीज़ या फिर सही हेयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल न कर पाना इस समस्या के पनपने का कारण बनने लगते हैं। आज के समय में लोग बालों को लेकर कई प्रकार के एक्सपेरिमेंट करने लगे है। साथ ही बालों को अलग अलग प्रकार से स्टाइल करना भर इस समस्या का कारण साबित हो सकता है। जानते हैं क्राउन एरिया पर बालों की ग्रोथ के कुछ आसान उपाय। (crown area hair loss)

हेयर ट्रीटमेंट (Hair treatment) के दौरान हमारे बाल कई केमिकल्स की चपेट में आते है। इससे बालों के फोलिक्स को नुकसान पहुंचता है और कई बार बाल रूखेपन के भी शिकार हो जाते है। उसके बाद बालों को स्मूथ करने के लिए भी कई उपचार करवाए जाते है। इन सभी गतिविधियों के चलते बालों का वाल्यूम कम होने लगता है। जानते हैं क्राउन एरिया पर बालों का वाल्यूम बढ़ाने और झड़ रहे बालों की समस्या पर काबू पाने के कुछ आसान नुस्खें।

घर में मौजूद ये 4 सामग्री कंट्रोल कर सकती हैं क्राउन एरिया हेयर लॉस

1. आंवला है कारगर

आंवला यानि गूज़बेरी जिसे बड़ी मात्रा में लेग इस्तेमाल करते है। इसे आप अचार, मुरब्बा या जूस की फॉर्म में ले सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर आंवले की फांकों से लेकर इसके बीज और पत्तियां तक सबकुछ शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम्स हमारे बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते है।

कैसे करें प्रयोग

सबसे पहले इसे पानी में उबलने दें। इसके बाद इसका पल्प अलग कर लें। अब पल्प में एसेशियल ऑयल मिक्स करके बालों में लगाएं। आधा घंटा बालों में लगे रहने के बाद इसे धो दें। इसके निरंतर प्रयोग से आपके बाल हेल्दी और मुलायम दिखने लगेंगे। इसके अलावा आप आंवला के जूस के निरंतर सेवन से भी खुद को एक्टिव महसूस करेंगी। इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंटस की कमी को पूरा किया जा सकता है।

amla apke balo ko naturally black rakhne me helpful hai
आंवला आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मददगार है। चित्र : शटरस्टॉक

2. शिकाकाई

ये एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसे सदियों से बालों को काला करने से लेकर उसके वॉल्यूम बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप पाउडर, शैम्पू और तेल के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर इस जड़ी बूटी का प्रयोग त्वचा पर भी किया जाता है। रूसी और बेजान बालों की समस्या को हल करने के लिए इसे कई प्रकार से इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कैसे करें प्रयोग

इसे बालों में लगाने के लिए एक कटोरी पानी लें और उसमें दो चम्मच शिकाई पाउडर मिक्स कर दे। अब इसे रातभर भीगे रहने दें। इस पाउडर को आप सुबह बालों में लगा दें और क्राउन एरिया पर ब्रश की मदद से लगाएं। इसे 12 से 15 घंटे तक बालों में लगे रहने के बाद धो दें।

अन्य विधि के मुताबिक दो चम्मच शिकाकाई पाउडर में तीन से चार चम्मच दही एक चम्मच एलोवेरा और एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इस पैक को क्राउन एरिया पर लगे रहने दें। इसके बाद उसे धो दें।

3. शहद

शहद हमारे रसोई घर में आसानी से मिल जाता है। कभी औषधी तो कभी स्वीटनर के तौश्र पर इस्तेमाल होने वाले शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा थकान और सांस फूलने की समस्या भी कम होती है। शहद का इस्तेमाल सिकन को नरिश करने के लिए किया जाता है। गर्मी में खोई हुई स्किन की रंगत और बालों की चमक को दोबारा लौटा सकता है।

कैसे करें प्रयोग

एनर्जीफूड के नाम से मशहूर शहद को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में समान मात्रा में दूध और उतनी ही मात्रा में ऑलिव ऑयल को मिला लें। अब इससे क्राउन एरिया पर हल्के हाथों से लगाएं इससे बालों का टेक्सचर सुधरने लगता है। एक घंटा बालों में लगाने के बाद बालों को धो दें।

Honey for hair growth
बालों की ग्रोथ में शहद बेहद मददगार साबित होता है। चित्र एडॉबीस्टॉक

4. मेथी दाना

विटामिन्स, मैग्निशियम और कैल्शियम से भरपूर मेथी दाना कई फायदों से भरपूर है। टाइप 2 डायबिटीज़ के जोखिम से लेकर ओवरवेट की समस्या को दूर करने का काम करता है। आयरन से भरपूर मेथी दाना बालों की सेहत का खास ख्याल रखता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कैसे करें प्रयोग

विटामिन एक से भरपूर दो चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसमें समान मात्रा में ही कलौजीं डालें। ओवरनाईट पानी में सोक करने के बाद छान लें। अब इसका एक थिक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ां में लगा दें। इसे क्राउन एरिया पर सबसे पहले अप्लाई करें। आप इसे 2 से 3 घंटे बाद नार्मल पानी से हटा दें और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। इससे बालों का रूखापन अपने आप दूर होने लगेगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल

हॉट टूल्स का प्रयोग कम करें। दरअसल, गर्म उपकरण हमारे बालों की नमी को सोख लेते हैं। इससे बालों में रूखापन बढ़ने लगता है। अपनी स्टाइलिंग दिनचर्या में बदलाव लाकर बालों का टूटना और झड़ना रोका जा सकता है।

स्कैल्प पर खुजली करने से बचें। इससे बालों के फोलिक्स कमज़ोर होते हैं और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। मसाज के वक्त भी हल्के हाथों से हैड मसाज करें। अन्यथा क्राउन एरिया के बालों पर इसका प्रभाव दिखने लगता है।

बालों को बढ़ाने के लिए ट्रिमिंग बेहद ज़रूरी है। अगर आप दो मुंहे बालों और बाल न उगने से परेशान है, तो समय समय पर ट्रिमिंग ज़रूर करांए।

रोज़ाना बालों को धोने से बचें। इससे हेयलॉस की समस्या बढ़ने लगती है। कई बार हार्श शैम्पू भी समस्या का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Emotional stress : पेट, कमर और आंखों की समस्या का भी कारण बन सकता है भावनात्मक तनाव, इससे बचना है जरूरी

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख