नेचुरल होना अच्छा है, यहां हैं 5 उपाय जो आपकी जांघों के रंग में निखार ला सकते हैं

उन हिस्सों का गहरा रंग अगर आपको अपनी पंसदीदा ड्रेस पहनने से रोक रहा है, तो आपकी मदद करने के लिए हमारे पास कुछ उपाय हैं।
dark thighs ke liye remedies
कई कारणों से जांघों का रंग गहरा हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
  • 132

जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन आपको अपनी पसंद की शॉर्ट ड्रेस पहनने से रोक सकता है।  यह सब से आम सौंदर्य समस्या है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण है शुरुआती समय में इसको नजरअंदाज करना। जांघों में यह समस्या कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है, और आप चाह कर भी बिकिनी जैसे हॉट ड्रेसेज नहीं पहन पाती। शरीर में हार्मोनल बदलाव से लेकर मोटापे तक जांघों के अंदरूनी हिस्से के रंग को ट्रिगर करते हैं। 

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और काफी लंबे समय से इसका समाधान ढूंढ रही है तो हमारे पास ऐसे कई उपाय हैं जो आपको अपनी जांघों के गहरे रंगे को हल्का करने में मदद करेंगे। लेकिन उपाय जानने से पहले इस समस्या को समझना बहुत जरूरी है।

जानिए किन कारणों से होती हैं यह समस्या ? 

कई बार शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने के कारण भी जांघों के अंदरूनी हिस्से में कालेपन की समस्या हो जाती है। जबकि अन्य कारणों में त्वचा का सूखापन, चलते समय पैरों का आपस में रगड़ खाना, हार्मोनल असंतुलन या टाइट कपड़ों के कारण ऐसा होता है। इस समस्या को हाइपरपिग्मेंटेशन के नाम से समझा जाता है।

inner thighs ke liye home remedies
जांघ के अंदरूनी हिस्से का रंग घर पर ही निखर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

ओवरवेट होने पर त्वचा में जकड़न के कारण जांघों में कालापन हो सकता है। अगर आप  हार्मोनल असंतुलन या मधुमेह से ग्रस्त हैं, या आप कुछ दवाएं ले रहीं हैं तो भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

जानिए जांघों के रंग को हल्का करने के कुछ घरेलू उपाय 

  1. ओटमील और दही का स्क्रब

ओटमील और दही से तैयार किया गया स्क्रब आपकी जांघों के गहरे रंग को हल्का करने में आपकी सहायता कर सकता है। दरअसल ओटमील का उपयोग एक्जिमा और त्वचा की अन्य सूजन संबंधी स्थितियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। 

NCBI के अनुसार यह एक एक्सफोलिएंट के रूप में भी काम कर सकता है, और यह चीनी की तुलना में जेंटलर हो सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। 

  1. आलू 

आलू के रस में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। और कुछ अन्य चीजों के साथ मिलकर यह एक लैक्टिक एसिड का पैक बन सकता है जो आपकी जांघों के कालेपन को कम करने में सहायता करेगा। इस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच दही, 1 चम्मच दूध पाउडर, 1 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच नींबू का रस को मिलना है और 10 मिनट के लिए गहरे हिस्से पर लगाना है।

  1. एलोवेरा जेल

aloe vera aapke liye faydemand hai
एलोवेरा जेल आपके लिए काफी फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

एनसीबीआई पर मौजूद डाटा के अनुसार एलोवेरा में एलोइन होता है। जो त्वचा की कई समस्याओं में लाभ पहुंचाता है। जैसे, जलन, खुजली, दाद, और त्वचा के कालेपन को दूर करता है. यदि आप की अंदरूनी जांघ का रंग बहुत गहरा है, तो एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए रोज सुबह नहाने से पहले उस हिस्से में एलोवेरा जेल की मसाज करें।

  1. बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा एक उत्कृष्ट प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट है और प्रभावी रूप से आपकी जांघों का रंग हल्का कर सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ करना ज़रूरी है। यदि आपकी अंदरूनी जांघ में दाने निकल रहें हो, तो इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती। आपको इरीटेशन हो सकती है। ऐसा होने पर फौरन डाक्टर से संपर्क करें।

  1. नींबू का रस और नारियल का तेल 

नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो हाइपरपिग्मेंटेशन के इलाज में मदद कर सकते हैं।  नारियल का तेल मॉइस्चराइजर के रूप में काम कर सकता है, और यह आपकी जांघों को कोमल और कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े : बट पर बाल होना बिल्कुल नॉर्मल है, जानिए क्या है अपने बट एरिया को साफ रखने का सही तरीका

  • 132
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख