सुपरफूड है तरबूज, पर क्या आप जानती हैं इसे खाने का सही समय और तरीका?

गर्मी के मौसम में आपके लिए एनर्जी बूस्टर साबित हो सकता है तरबूज। पर तभी जब आप सही तरीके से और सही टाइम पर खाएंगी।
jane tarbuj khane ka sahi samay
जाने तरबूज खाने का सही तरीका और सही समय. चित्र : शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 8 May 2022, 08:00 am IST
  • 100

पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज के ढेरों फायदे होते हैं। गर्मियों में तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ जोड़ों के दर्द को कम करता है। यह शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। पर कभी-कभी यही उल्टी, पेट दर्द और बदहजमी का भी कारण बन सकता है। इसकी वजह है इसे गलत समय पर या गलत फूड कॉम्बिनेशन में खाना। अगर आप भी तरबूज की दीवानी हैं, तो इस बार उसे खाने का सही समय और सही तरीका (The right time and right way to eat watermelon) भी जान लें।

क्या है इस बारे में मेरी मम्मी की राय

मेरी मम्मी कहती हैं, की पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, परंतु गलत समय और गलत तरीके से इसका सेवन करने पर यह आपकी सेहत के लिए उतना ही नुकसानदेह भी हो सकता है। अक्सर मेरी मम्मी कहती हैं “खाली पेट तरबूज खाना फायदेमंद होता है, तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए”। पर क्या वाकई उनकी बात सच है ? या ये सिर्फ एक मिथ? आइए इस मुद्दे पर कुछ और जानकारियां जुटाने की कोशिश करते हैं।

क्या है तरबूज खाने का सही तरीका और सही समय

तरबूज यदि बीज के साथ खाया जाए तो और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। साथ ही इसे खाली पेट नाश्ते के रूप में भी ले सकती हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक का समय तरबूज खाने के लिए बिल्कुल उचित रहेगा। पर रात के समय तरबूज खाना आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

यह हमेशा ध्यान रखें, कि तरबूज खरीदने के तुरंत बाद न खाएं, इसे कुछ देर पानी में डुबोकर छोड़ दें। साथ ही एक बार तरबूज को काटने के बाद स्टोर करके न रखें। बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए ताजे तरबूज का ही सेवन करना चाहिए।

watermelon seeds ke fayde
बीज के साथ तरबूज का सेवन सेहत के लिए रहेगा अधिक फायदेमंद। चित्र शटरस्टॉक।

यहां तरबूज खाने के कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं

1. खाली पेट तरबूज खाना रहेगा फायदेमंद

सुबह ब्रेकफास्ट में खाली पेट तरबूज खाना फायदेमंद रहेगा। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को प्रमोट करने के साथ पूरे दिन शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।

2. तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

तरबूज में 96 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इसलिए तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। साथ ही यह गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा सकता है। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी शुगर और फाइबर मौजूद होते हैं।

माइक्रोब्स और बैक्टीरिया हमारे शरीर में पानी और शुगर की मदद से तेजी से फैलते हैं। ऐसे में तरबूज खाने के तुरंत बाद बाद पानी पीने से इन बैक्टीरियाज के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही पेट में इन्फेक्शन होने का भी खतरा हो सकता है।

3. अन्य पदार्थों के साथ न करें तरबूज का सेवन

तरबूज के साथ किसी तरह के अन्य पदार्थों का सेवन न करें। क्योंकि तरबूज को किसी और फ़ूड के साथ मिलाकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में पूरी तरह नहीं लगते। साथ ही यह पूरी तरह डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता जिसकी वजह से एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

रात के समय भूलकर भी न खाएं तरबूज

किसी भी पदार्थ का सेवन करने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जैसे कि पोषक तत्वों से भरा तरबूज आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ गलत तरह से इस्तेमाल किए जाने पर उतने ही नुकसानदेह भी हो सकते हैं। दिन के समय तरबूज का सेवन करना चाहिए, क्योंकि रात में तरबूज खाने पर आपको इन स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है –

1. पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

रात के समय तरबूज का सेवन आपको डाइजेशन की समस्या से ग्रसित कर सकता है। साथ ही इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इससे आपको अगले पूरे दिन पेट में ऐंठन महसूस होती रहेगी। वहीं आम दिनों के अनुसार आपकी पाचन क्रिया धीरे काम करेंगी। इसलिए रात के समय शुगर और एसिडिक पदार्थों से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
galat samay par n klhayen tarbuj
गलत समय पर तरबूज खाने से बढ़ता है मोटापा। चित्र:शटरस्टॉक

2. मोटापे की समस्या

तरबूज में पर्याप्त मात्रा में शुगर मौजूद होती है। ऐसे में रात को तरबूज खाने के तुरंत बाद बेड पर आ जाने से आपकी पाचन क्रिया इसे ठीक तरह नहीं पचा पाती। साथ ही इसमें मौजूद शुगर वजन बढ़ा सकती है।

3. नींद की समस्या

पानी से भरपूर तरबूज का सेवन करने से रात को बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ सकती है। जिसके कारण नींद प्रभावित होगी। बाद में यह आपकि नींद पूरे न होने का कारण बन सकता है।

4. कब्ज की समस्या

रात के समय तरबूज या किसी तरह का फल खाने से डायरिया और कब जैसी समस्याएं होने की संभावना होती है। तरबूज में मौजूदा फाइबर हमारे पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। परंतु रात के समय यह पेट की समस्यायों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़े : गर्मियों में झुलसी और मुरझायी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं ये 5 नेचुरल स्क्रब

  • 100
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख