बेसन में मिलाएं रसोई की ये 5 सामग्रियां और हर तरह की त्वचा संबंधी परेशानी से पाएं छुटकारा

ये हमारी दादी-नानी के जमाने से महिलाओं की विश्वसनीय सौंदर्य सामग्री रहा है। आज भी त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने में बेसन से बढ़कर कुछ नहीं है।
DIY-Besan-face-pack
बेसन का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 10 Sep 2022, 09:30 am IST
  • 148

बाजार में कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है। ये आपकी स्किन को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं, आप प्रयोग करके देख ही चुकी हैं। ऐसे में जरूरी हो गया है कि हम अपनी स्किन का प्राकृतिक रूप से ध्यान रखें। इसके लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही रखे कुछ खाद्य पदार्थ इसमें आपके काम आ सकते हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं बेसन की।

हम अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में सुनते रहते हैं। बेसन का प्रयोग एक कारगर प्राकृतिक फेस पैक के रूप में किया जाता रहा है। यह आपके फेस को आकर्षक बनाने के साथ-साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

glowing-skin-22nd.jpg
आपकी त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी मददगार है बेसन। चित्र-शटरस्टॉक

वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हैं चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

द ओपन डर्मेटोलॉजी जर्नल (The Open Dermatology Journal) की रिसर्च के मुताबिक चेहरा पर बेसन का इस्तेमाल बहुत सारी त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिला सकता है। इनमें शामिल हैं –

  • आपकी त्वचा का रंग साफ करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है।
  • यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है और उसे वापस आने से रोकता है।
  • इसके छोटे-छोटे कण स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं।
  • बेसन मुंहासों को बढ़ने से रोक सकता है।
  • यह उम्र से पहले फेस पर झुर्रियां और स्किन को लटकने से रोकता है।
  • बेसन स्किन पर स्क्रब की तरह कार्य करता है। यह रोमछिद्रों को खोलता है और फेस की अंदर से सफाई करता है।

तो आपकी मदद के लिए हम यहां ले आए हैं बेसन के कुछ DIY फेस पैक

1. बेसन और एलोवेरा फेस पैक

सामग्री- बेसन एक चम्मच, एलोवेरा जेल एक चम्मच

प्रयोग का तरीका

  • बेसन में एलोवेरा जेल मिलाएं और 10 मिनट के लिए फेस पर लगाकर रखें।
  • सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।
besan-face-pack.jpg
बेसन मुंहासों को बढ़ने से रोक सकता है। चित्र शटरस्टॉक

2. बेसन और हल्दी फेस पैक

सामग्री- बेसन दो चम्मच, हल्दी एक चुटकी, गुलाब जल आवश्यकतानुसार

प्रयोग का तरीका

  • बेसन में हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर, चेहरे को पानी से धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2 बार दोहराएं।

3. बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री- मुल्तानी मिट्टी दो चम्मच, बेसन एक चम्मच, गुलाब जल आवश्यकतानुसार

प्रयोग का तरीका

  • एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, बेसन और गुलाब जल को मिला लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।
glowing skin ke liye iss tarah karen besan ka istemal
बरसों से बेसन को ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। चित्र: शटरस्टॉक

4. बेसन और टमाटर फेस पैक

सामग्री- बेसन दो चम्मच, टमाटर एक पका हुआ

प्रयोग का तरीका

  • एक बाउल में टमाटर का रस निकाल लें और बेसन मिला कर उसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

5. अंडा और बेसन फेस पैक

सामग्री- अंडा एक, बेसन दो चम्मच, शहद आधा चम्मच

प्रयोग का तरीका

  • अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग अलग कर लें।
  • इस सफेद भाग को फेंटें और इसमें बेसन और शहद मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

यह भी पढ़े- हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा परेशान कर सकता है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम, जानिए क्या है ये और इससे कैसे बचना है 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 148
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख