फिटकरी के पानी से लेकर, लौंग के तेल तक, रसोई में मौजूद हैं दांत दर्द के 5 डॉक्टर 

जब दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाए कि डॉक्टर के पास पहुंचना भी मुश्किल हो जाए तो मम्मी की रसोई में मौजूद इन उपचारों को जरूर आजमाएं। 
Toothache se raahat paane ke liye in upayo ko try kare
दांत दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं कुछ घरेलू उपाय। चित्र:-शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 6 Jul 2022, 19:10 pm IST
  • 126

गलत खानपान की आदतें और ओरल हाइजीन पर ध्यान न देना दांतों में समस्याओं का कारण बन सकता है। इनसे दांतों में केविटी, दातों की जड़ों और मसूड़ों में सूजन और दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दांत में दर्द की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। कभी-कभी यह दर्द इतना तीव्र होता है कि पूरा चेहरा ही सूज जाता है। तो इसके लिए दवा ढूंढने के लिए क्यों न रसोई में चला जाए। मम्मी की रसोई में ऐसे बहुत सारे उपाय हैं जो आपको दांतों में दर्द की समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं दांत दर्द से निपटने के ऐसे ही 5 घरेलू उपायों (Toothache home remedies) के बारे में। 

दांतों में दर्द का कारण 

हम अक्सर खाने के बाद मीठी चीजें या चॉकलेट खा लेते हैं। अपने आहार में दांतों से चिपकने वाली चीज भी कभी-कभार शामिल कर लेते हैं। लेकिन अक्सर खाने के बाद दांतों की सफाई करना भूल जाते हैं। यदि गलत खानपान की आदतों के बावजूद खाने के बाद या सुबह-शाम हम दो टाइम ब्रश नहीं कर पाते हैं, तो दांतों में बैक्टीरियल इंफेक्शन शुरू हो जाते हैं। इससे केविटी और गम प्रॉब्लम होने लगती है। इससे दांतों में दर्द होने लगता है। यह आम समस्या है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। 

यहां हैं दांतों में दर्द के 5 घरेलू उपाय 

1 पेपरमिंट टी बैग (Peppermint Tea Bags) 

यदि अचानक दांतों में दर्द होने लगा है, तो जिस दांत में दर्द है, उस पर पेपरमिंट ऑयल लगाएं। यदि घर में पेपरमिंट टी बैग है, तो पेपरमिंट टी पिएं या पेपरमिंट टी बैग को गर्म पानी में भिगोकर दांतों के नीचे रखें। पेपरमिंट में मौजूद मेंथॉल न सिर्फ सूजन को कम करेगा, बल्कि दर्द में भी राहत दिलाएगा।

2 एंटी बैक्टीरियल गुण वाला लहसुन (Garlic)

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यदि आपके दांतों में कीड़ा लग गया है, तो लहसुन उसे खत्म करने में सक्षम है। साथ ही यह पेन किलर का भी काम कर सकता है। जिस दांत में दर्द है, उसी दांत से लहसुन की ताजी कली को चबाएं। मसूढ़े में यदि दर्द है, तो लहसुन पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को दर्द करने वाली जगह पर लगाएं। लहसुन को गर्म पानी में उबालकर चाय बना लें। इसे भी आप ले सकती हैं, राहत मिलेगी।

3 लौंग का तेल (Cloves Oil) 

बचपन में मां दांत दर्द करने पर रूई के फाहे में लौंग का तेल लगाकर दांत के नीचे रखने की सलाह देती थी। मां कहती है कि लौंग का तेल दांतों में होने वाले इन्फैक्शन से भी लड़ सकता है। असल में लौंग में विटामिन सी मौजूद होता है, जो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन को खत्म कर सकता है। यह न सिर्फ दर्द, बल्कि सूजन को भी खत्म कर सकता है। यदि आपको दांत में दर्द कर रहा है, तो दांत के नीचे लौंग रखें या लौंग का तेल लगाएं। इससे बहुत राहत मिलती है। लौंग की चाय पीने पर भी राहत मिल सकती है।

clove oil ke fayde
दांत दर्द से राहत दिलाता है लौंग के तेल। चित्र:-शटरस्टॉक

4 फिटकरी का पानी (Alum Water)

यदि कैविटी के कारण आपके दांत दर्द कर रहे हैं या मसूड़ों से खून आ रहा है, तो 1 चम्मच फिटकरी को पानी में उबाल लें। इस पानी से कुल्ला करें। फिटकरी के एंटी बैक्टीरियल गुण न सिर्फ दर्द से राहत दिलाते हैं, बल्कि मसूड़े से खून आना भी बंद कर देते हैं। इसे नियमित तौर पर आजमाने पर दांतों में मजबूती आ जाती है।

5 मेथी की चाय (Fenugreek Tea)

शुगर, वेट लॉस के अलावा दांत दर्द का भी उपचार करती है मेथी। एंटी बैक्टीरियल मेथी दांतों में लगी गंदगी को साफ कर देती है। 

इसके लिए मेथी के बीज को मिक्सी में पीस लें। दांत दर्द करने पर 1 टीस्पून मेथी पाउडर को 1 कप गर्म पानी में उबाल लें। इसे पीने पर दांत दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

यहां पढ़ें:-वीगन हैं तो इस बार ट्राई करें पोटैटो मिल्क, हम बता रहे हें इसके फायदे 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 126
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख