डायबिटीज में है कुछ टेस्टी खाने की क्रेविंग, तो तैयार करें क्विनोआ और एवोकाडो की पौष्टिक चाट

यदि आप डायबिटीज की मरीज हैं, तो अपने आहार में शामिल कर सकती हैं क्विनोआ और एवोकाडो। यहां है इन दोनों के मिश्रण से तैयार एक ख़ास रेसिपी, जो डायबिटीज के मरीज के लिए पौष्टिक हो सकता है।
यह वेट लॉस में भी मददगार है। प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी से भी यह समृद्ध होता है। चित्र : एडोब स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 20 Oct 2023, 09:56 am IST
  • 125

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हर खाद्य पदार्थ को आहार में शामिल नहीं किया जा सकता है। कुछ आहार ऐसे होते हैं, जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें काफी सोच-समझकर अपनी डाइट लेनी होती है। इन दिनों डायबिटीज के मरीज के लिए क्विनोआ और एवोकाडो को अपने आहार में शामिल करने की बात कही जा रही है। यदि पौष्टिक तरीके से इन दोनों को अपने आहार में शामिल किया जाए, तो यह डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हमने बात की नयूट्रिशनिष्ट और शेफ चंद्र प्रकाश से। उन्होंने क्विनोआ और एवोकाडो के फायदे और इन्हें फ़ूड में शामिल करने के तरीके (quinoa Avocado chat Recipe) के बारे में बताया।

आखिर क्या है क्विनोआ (quinoa) 

चंद्र प्रकाश बताते हैं, ‘क्विनोआ अनाज नहीं, बल्कि बीज है। फूल वाले पौधे चेनोपोडियम क्विनोआ पौधे के बीज खाने योग्य होते हैं। यह चावल का एक विकल्प भी माना जाता है। आम तौर पर इसके बीज सफेद होते हैं, लेकिन लाल, सफेद और काले रंग के क्विनोआ भी मिलते हैं।’

पोषक तत्वों (nutrients) का पावरहाउस है क्विनोआ

प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ शाकाहारियों के लिए पौष्टिक आहार है। यह ग्लूटेन फ्री, हाई फाइबर और सुपाच्य होता है। क्विनोआ कार्बोहाइड्रेट है। इसलिए इसे पचने में अधिक समय लगता है। परिणामस्वरूप यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसलिए यह वेट लॉस में भी मददगार है। प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी से भी यह समृद्ध होता है।

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है क्विनोआ(quinoa for diabetes)

क्विनोआ में डाइटरी फाइबर दूसरे अनाज की अपेक्षा अधिक होता है। इसलिए क्विनोआ मधुमेह में विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। फाइबर और प्रोटीन की उपस्थिति क्विनोआ को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

फाइबर और प्रोटीन की उपस्थिति क्विनोआ को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। चित्र-शटरस्टॉक।

पहले जानिए एवोकाडो (Avocado) के पोषक तत्व

एवोकाडो पोटैशियम, मैग्नीज, फोलेट, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और विटामिन ई से भरपूर होता है। सैचुरेटेड फैट की मौजूदगी इसे हार्ट हेल्थ के लिए भी उपयोगी बनाती है।

 डायबिटीज (Diabetes) में कैसे फायदेमंद है एवोकाडो

इसमें गुड फैट मौजूद होते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और वेट लॉस में भी मदद कर सकता है।

यहां चंद्र प्रकाश बता रहे हैं कि क्विनोआ और एवोकेडो को भोजन में शामिल करने की पौष्टिक रेसिपी क्या है। यदि क्विनोआ और एवोकेडो को इस तरीके से फ़ूड में शामिल किया जाए, तो ये स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होंगे। यह केवल ताजा खीरा, लाल प्याज, टमाटर, ताजी तुलसी और इमली की ड्रेसिंग के साथ बनाया जाता है। इस तरह का चाट स्ट्रीट फूड की भी याद दिला सकता है।

क्विनोआ एवोकेडो चाट रेसिपी (quinoa avocado chat recipe) के लिए आवश्यक सामग्री

क्विनोआ, एवोकेडो, खीरा, प्याज, तुलसी, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, चाट मसाला, काला नमक

कैसे तैयार करें हेल्दी और टेस्टी क्विनोआ एवोकेडो चाट (quinoa avocado chat recipe)

सबसे पहले क्विनोआ को पानी में भिगो दें। इसे 1 घंटे के लिए पानी में रहने दें।
चाट बनाने से पहले इसे अच्छी तरह धो लें।
एक बाउल लें। इसमें भिगोए हुए क्विनोआ डाल दें।
दूसरी ओर एवोकेडो को अच्छी तरह धो लें। इसे पीसेज में काट लें।

avocado ke fayde
जानिए एवोकाडो का सेवन करना आपके लिए कैसे लाभदायक है।चित्र: शटरस्टॉक

खीरा को भी अच्छी तरह धोकर काट लें।
टमाटर को भी धोकर इस तरह काटें कि इसके पीसेज बहुत बड़े नहीं दिखें।
हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
बाउल में रखे क्विनोआ के साथ एवोकेडो, खीरा, प्याज, तुलसी, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, चाट मसाला, काला नमक डाल दें। सभी सामग्रियों को खूब अच्छी तरह मिला दें। डायबिटीज की मरीज हैं, तो चटनी में चीनी नहीं मिलाएं। एवोकेडो का मीठा स्वाद पर्याप्त है। आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक चाट तैयार है। खुद भी खाएं और परिवार के सदस्यों को भी खिलाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें :- शुगर के मरीजों के लिए लाजवाब है ये सब्जी, इन 5 तरीकों से करें विंटर डाइट में शामिल

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख