ये 5 कारण बनाते हैं खजूर को आपके बेबी की विंटर डाइट का जरूरी हिस्सा

मेरी मम्मी सर्दियों में हम दोनों भाई-बहनों को हर रोज़ सुबह खजूर खाने के लिए दिया करती थीं। मैंने अब जाना कि यह वास्तव में कितना फायदेमंद है।
khajoor ke fayade
विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और फाइबर जैसे तत्व होते हैं। चित्र : शटरस्टॉक
अक्षांश कुलश्रेष्ठ Published: 13 Dec 2021, 09:30 am IST
  • 115

बचपन में जब ठंड का मौसम आता था तो मेरी मम्मी मुझे और मेरी बहन को रोज सुबह खजूर खाने के लिए देती थीं। स्वाद में तो खजूर लाजवाब होता ही है, लेकिन अक्सर मेरे मन में यह सवाल आता था कि आखिर सर्दियों में ही क्यों? हालांकि तब इसका जवाब नहीं मिला था। मगर अब जब मैं जब हर दिन हेल्दी डाइट और फूड्स पर बहुत सारी रिसर्च पढ़ता है, तब मैंने जाना कि ये वाकई लाजवाब हैं।

सर्दियों में बीमारी से बचाने का मम्मी का नुस्खा 

मम्मी इसे अपनी सादी भाषा में बताती हें कि यह सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाते हैं। और आहार विशेषज्ञ इसे अपनी तकनीकी भाषा में इम्युनिटी बूस्टर कहते हैं। इसके साथ ही खजूर का सेवन शरीर को गर्म रखता है। वैसे इस बात को तो सब जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है, और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने का सबसे अच्छा मौसम ठंड का ही होता है। 

आज सोचा कि क्यों ना आपको खजूर के बारे में वो सारी जानकारियां दी जाएं, जो आपके बच्चों को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकती हैं। तो चलिए मेरी मम्मी के फेवरिट इम्यूनिटी बूस्टर सुपरफूड पर नजर डालते हैं।

क्यों सर्दियों में और भी खास हो जाता है खजूर?

एनसीबीआई के अनुसार खजूर में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। इसके अलावा खजूर में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायता प्रदान करते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आई कमजोरी को दूर करने में भी खजूर मदद करते हैं।

khajoor ke fayde
पोषक तत्वों का खजाना है खजूर। चित्र : शटरस्टॉक

यहां जानिए खजूर की न्यूट्रिशनल वैल्यू?

100 ग्राम खजूर में : 

  1. मैग्नीशियम: आरडीआई का 14%
  2. कॉपर: आरडीआई का 18%
  3. मैंगनीज: आरडीआई का 15%
  4. आयरन: आरडीआई का 5%
  5. विटामिन बी6: आरडीआई का 12%
  6. कैलोरी: 277
  7. कार्ब्स: 75 ग्राम
  8. फाइबर: 7 ग्राम
  9. प्रोटीन: 2 ग्राम
  10. पोटैशियम: आरडीआई का 20%

चलिए जानते हैं कि बच्चों की विंटर डाइट में खजूर शामिल करने के फायदे 

1 इम्यूनिटी बूस्टर होता है खजूर 

सर्दियों में खजूर का रोजाना सेवन आपके बच्चों की इम्युनिटी बूस्ट करने में अहम योगदान देता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

2 बोन हेल्थ और ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार

खजूर में मैग्नीशियम, मैंगनीज और सेलेनियम भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती और ब्लड को साफ करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आहार में खजूर को शामिल करने से आपके बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं।

3 बच्चों को देता है ऊर्जा 

खजूर चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें ग्लूकोस, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर होते हैं। जो बच्चों को दिन भर के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। सर्दियों में खजूर का दैनिक सेवन करने से बच्चे सर्दियों वाले आलस से भी बचे रहते हैं। 

4 मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है खजूर

खजूर का सेवन करने से दिमाग के काम करने की क्षमता में सुधार होता है। एनसीबीआई के अनुसार प्रयोगशाला अध्ययनों ने मस्तिष्क में इंटरल्यूकिन 6 (IL-6) जैसे इंफ्लेमेटरी मार्करों को कम करने के लिए खजूर को मददगार पाया है।

5 खून की कमी को करता है दूर

यदि आपके बच्चे खून की कमी से गुजर रहे हैं, तो यह खून बढ़ाने में काफी सहायता कर सकता है। इसका नियमित सेवन रेड ब्लड सेल को बढ़ाता है और खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया के आयुर्वेदिक इलाज में खजूर का उपयोग किया जाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े : सर्दियों के ये 5 सुपरफूड्स हैं शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का भंडार, इम्युनिटी रखेंगे मजबूत

  • 115
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख