क्या ब्रेस्ट का साइज किसी तरह बढ़ाया जा सकता है? ब्रेस्ट के बारे में कुछ जरूरी तथ्य जो आपको जानने चाहिए

विदेशी तेल से लेकर और भी बहुत कुछ, आपकी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के नुस्खे हमेशा से ही बताए जाते रहे हैं। पर क्या ये वाकई काम करते हैं?
breast size ke baare mein facts
आपकी ब्रेस्ट जैसी भी हैं, उनके साथ सहज होना जरूरी है। सहजता ही सौंदर्य है। चित्र : शटरस्टॉक

महिलाओं की खूबसूरती में सुडौल स्‍तन बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। हर महिला का अपना अलग साइज़ होता है, लेकिन कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि बड़े और सुडौल स्‍तन ज़्यादा आकर्षक होते हैं। ब्रेस्ट साइज़ को लेकर किए गए कई अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि बड़े स्तन वाली महिलाएं अन्य महिलाओं के मुक़ाबले खुद को ज़्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं। खैर, स्तन छोटे हों या बड़े इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका आत्मविश्वास ही आपकी असल खूबसूरती है और यह किसी भी बॉडी टाइप में हो सकता है।

पर हमेशा से ही बाज़ार में स्तन बढ़ाने के उपाय मौजूद रहे हैं। क्या ये वाकई काम करते हैं? आज इसी पर विस्तार से बात करते हैं।

लेकिन क्या ब्रेस्ट का साइज किसी तरह बढ़ाया जा सकता है? इस सवाल का जवाब देने से पहले चलिये जानते हैं ब्रेस्ट साइज़ से जुड़े कुछ तथ्य –

1. अगर आपके स्तन छोटे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे – कम वज़न होना, पारिवारिक इतिहास, हेल्दी डाइट न लेना, किसी दवा का साइड इफैक्ट, हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव।

2. आपके मासिक धर्म से ठीक पहले आपके स्तन अस्थायी रूप से बड़े हो सकते हैं, जब एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन स्तन नलिकाओं और दूध ग्रंथियों को बढ़ाते हैं।

3. ब्रेस्ट साइज़ का बढ़ना गर्भावस्था के पहले लक्षणों में से एक हैं। आपके स्तन गर्भावस्था के दौरान आकार में बढ़ते रहेंगे क्योंकि वे स्तनपान कराने की तैयारी करते हैं।

kya breast size badhaya ja sakta hai
क्या ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाया जा सकता है? चित्र: शटरस्‍टॉक

क्या ब्रेस्ट का साइज किसी तरह बढ़ाया जा सकता है? जवाब है, हां…

कुछ एक्सरसाइज़ हैं जो प्राकृतिक रूप से आपका ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ऐसे व्यायाम करें जो छाती, पीठ और कंधे के क्षेत्र को मजबूत करें। इससे आपके ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ सकता है और इन्हें एक सुडौल आकार भी मिल सकता है।

कुछ व्यायाम स्तन के ऊतकों को टोन और फर्म करने में भी मदद कर सकते हैं जैसे –

पुश- अप (Push-ups)
क्रंचेस (Crunches)
वॉल – अप (wall-ups)
चेस्ट प्रेस (Chest press)

आपको बता दें कि ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने के लिए कोई भी भोजन या डाइट प्लान चिकित्सकीय रूप से सिद्ध नहीं है।

breast size
ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने के लिए आप पुश अप कर सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

एक्स्पर्ट्स का मानना है कि अपने स्तनों के उचित विकास के लिए, सही ब्रा का चयन करना आवश्यक है। ब्रा का आकार सैगिंग को नियंत्रित करने और आपके स्तनों को सुडौल और टोन्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

बड़े स्तन पाने का दूसरा तरीका मालिश है। दिन में कम से कम एक बार अपने स्तनों की मालिश करें। इससे रक्त संचार बढ़ता है, जिससे हार्मोन का प्रवाह सुचारू रूप से होता है और स्तन का आकार बढ़ता है।

तो लेडीज, किसी भी ऐसे-वैसे फॉर्मूले पर भरोसा करने की बजाए हमेशा नेचुरल उपायों को चुनें। आपकी ब्रेस्ट जैसी भी हैं, उनके साथ सहज होना जरूरी है। सहजता ही सौंदर्य है।

यह भी पढ़ें : क्या काले चने का पानी डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है? आइए जानते हैं इसके फायदे

  • 112
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख