क्या हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है हर रोज़ अंडे खाना? आइए चेक करते हैं

क्या आपको भी नाश्ते में हर रोज़ अंडे खाने की आदत है? यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं और जल्दी बन भी जाते हैं। मगर क्या अंडे रोज़ खाना हेल्दी है।
क्या हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं अंडे। चित्र : शटरस्टॉक

अंडे सभी का पसंदीदा ब्रेकफास्ट ऑप्शन होते हैं – खासकर सर्दियों में। यह जल्दी बन जाते हैं और इन्हें तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। साथ ही, आप हर रोज़ इन्हें अलग – अलग तरह से भी तैयार कर सकती हैं। किसी दिन हल्का फ्राई करके, तो किसी दिन स्क्रंबल्ड एग्स, तो किसी दिन आमलेट। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए भी हर कोई इनका सेवन रोज़ करता है। पर क्या इनका हर रोज सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं? (Egg effects on heart health) आइए चेक करते हैं ये मिथ है फैक्ट।

NCBI के अध्ययन के अनुसार, दिन में दो अंडे खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, आपकी लाल रक्त कोशिकाओं में सुधार हो सकता है। यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है। विभिन्न शोधों ने साबित किया है कि एक स्वस्थ इंसान रोजाना 2 अंडे का सेवन कर सकता है।

जानिए एक अंडे के पोषण मूल्य

एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी, 5 ग्राम वसा, 6 ग्राम प्रोटीन, 0 कार्बोहाइड्रेट, 67 मिलीग्राम पोटेशियम, 70 ग्राम सोडियम और 210 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडे विटामिन ए, डी और बी 12 के साथ-साथ कोलीन का भी एक बड़ा स्रोत हैं। यह एक पोषक तत्व है जो चयापचय के कई चरणों में आवश्यक है।

मगर क्या आप जानती हैं कि अंडे में कुछ मात्रा में कोलेस्ट्रॉल भी होता है? जी हां…यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, अंडे में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में उच्च स्तर का कोलेस्ट्रॉल होता है। यानी एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम।।

तो क्या कोलेस्ट्रॉल होते हुये भी हर रोज़ अंडे खाना सही है?

जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त और लिवर में बना एक पदार्थ है और भोजन में पाया जाता है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल खराब नहीं है, लेकिन बहुत अधिक होने से आपके शरीर में इसका निर्माण हो सकता है। जो आपको हृदय की समस्याओं के उच्च जोखिम में डाल सकता है।

kya har roz eggs khana healthy hai
क्या हर रोज़ एग्स खाना हेल्दी है। चित्र : शटरस्टॉक

कई अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, अन्य स्रोतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के की तुलना में मानव शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करता है। इसके विपरीत आप अंडे को किस तरह खा रही हैं यह बहुत मायने रखता है। उदाहरण के लिए हम अक्सर अंडे को बटर में पकाकर खाते हैं। बटर में भी बहुत कोलेस्ट्रॉल होता है। तो यह दोनों मिलकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या हर रोज़ अंडे खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए जोखिम कारक है?

अधिकांश स्वस्थ लोग अपने हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित किए बिना सप्ताह में सात अंडे तक खा सकते हैं। कुछ लोग केवल अंडे की सफेदी खाना पसंद करते हैं न कि एग योक, जो कोलेस्ट्रॉल के बिना प्रोटीन प्रदान करता है। इसलिए आप भी, कुछ दिन बिना एग योक के अंडे का सेवन कर सकती हैं।

यह एक आम गलत धारणा है कि अंडे आपके हृदय स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। जबकि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल (गुड कोलेस्ट्रॉल) नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसके विपरीत अंडे आपकी डाइट के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वे पोषक तत्वों और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत प्रदान करते हैं और दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका हैं।

यह भी पढ़ें : हेल्दी वेट लॉस और इंस्टेंट एनर्जी के लिए ट्राई करें, ये 4 प्री और पोस्ट वर्कआउट मील रेसिपीज

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 125
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख