क्या आपका शरीर गर्भधारण के लिए तैयार है? एक प्रजनन विशेषज्ञ से जानिए इसके बारे में

परिवार शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि आप गर्भधारण के लिए तैयार हैं या नहीं। जानिए एक फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट का इस विषय पर क्या कहना है।
fertility
क्या आप गर्भधारण के लिए तैयार हैं? चित्र ; शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 23 Oct 2023, 10:10 am IST
  • 96

गर्भावस्था की योजना बनाने का सही समय कब है? क्या मैं मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से गर्भधारण के लिए तैयार हूं? अपने करियर पर ध्यान देना है या परिवार पर, क्योंकि यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, मेरी प्राथमिकता क्या है?

ये सामान्य प्रश्न हैं जो गर्भावस्था की योजना बनाते समय किसी के मन में आते हैं।

आपकी जीवनशैली, उम्र, शरीर का वजन, किसी भी चिकित्सा बीमारी का इतिहास, परिवार में चल रहे आनुवंशिक रोगों का इतिहास गर्भावस्था की योजना बनाने से पहले आमतौर पर विचार करने वाले कारक हैं। एक गतिहीन जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, मोटापा, शराब और धूम्रपान की वजह से गर्भपात और समय से पहले प्रसव की संभावना बढ़ जाती है। वे उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि जैसी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाते हैं।

गर्भधारण करने में कौन से कारक महत्वपूर्ण हैं

एक स्वस्थ संतुलित आहार: ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां स्वस्थ गर्भावस्था के लिए विटामिन, खनिज और प्रोटीन प्रदान करती हैं।

प्रीनेटल विटामिन: गर्भधारण से 2-3 महीने पहले फोलिक एसिड, मल्टीविटामिन लेना शुरू कर दें क्योंकि ये शिशुओं में न्यूरल ट्यूब दोष को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

टीकाकरण की स्थिति: सबसे महत्वपूर्ण रूबेला (जर्मन खसरा) संक्रमण (जन्मजात दोष होने का जोखिम) है। कोविड-19 संक्रमण के मौजूदा परिदृश्य को जानते हुए वैक्सीन का कोर्स पूरा करना जरूरी है।

age bahut maayne rakhti hai
परिवार बढ़ाने में दंपत्ति की आयु बहुत मायने रखती है। चित्र : शटरस्टॉक

दंपत्ति की आयु: परिवार को 35 वर्ष की आयु से पहले पूरा किया जाना चाहिए। आपकी अधिकतम प्रजनन क्षमता बीसवें दशक में होती है। तीस के दशक में यह कम हो जाती है। 35 के बाद यह कम होने लगती है, और 40 के बाद 5 प्रतिशत से कम रह जाती है।

गर्भावस्था की योजना सही उम्र में होनी चाहिए। बहुत जल्दी (21 साल से पहले) या बहुत देर से (35 साल के बाद) नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दोनों तरीकों से मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

गर्भ पर उम्र का बहुत प्रभाव पड़ता है, क्योंकि 21 साल की उम्र से पहले आपका शरीर बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार नहीं होता। जबकि 35 साल की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता में तेजी से गिरावट आती है। अंडों की संख्या कम हो जाती है और अंडों की गुणवत्ता जेनेटिक रूप से बिगड़ जाती है।

iske bare me poori jankari lena zaruri hai
इसके बारे में पहले ही पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

गर्भपात की घटनाएं, जन्म दोष, जन्म के समय कम वजन बढ़ जाता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी जटिलताओं की संभावना भी बढ़ जाती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

मेडिकल इलनेस: ऐसे मामलों में, जिनका चिकित्सीय बीमारी या जेनेटिक रोग का इतिहास रहा हो, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

ब्लड टेस्ट: रक्त समूह के प्रकार की जांच करने के लिए, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, थायरॉयड, वायरल मार्कर, लिवर और गुर्दे के टेस्ट करवाना ज़रूरी है। यह जानने के लिए कि आपका शरीर गर्भावस्था के लिए फिट है या नहीं।

गर्भनिरोधक: अधिकांश जोड़े अनियोजित गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग करते हैं क्योंकि उनका मुख्य ध्यान उच्च शिक्षा, करियर पर होता है। साथ ही, वे परिवार बढ़ाने के लिए मानसिक या आर्थिक रूप से तैयार नहीं होते हैं। ऐसे मामलों में गर्भनिरोधक के सख्त तरीकों का पालन करना चाहिए क्योंकि गर्भावस्था को समाप्त करने की सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें : बचपन में उपेक्षा और यौन उत्पीड़न झेलने वाली युवतियों का सेक्सुअल बिहेवियर हो सकता है प्रभावित

  • 96
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख