आपके फार्ट से ज्यादा दुर्गंध आने के लिए ये 5 फूड्स हो सकते हैं जिम्मेदार

फार्ट सामान्य है, लेकिन यह काफ़ी शर्मनाक भी होता है। यहां हमने उन फूड्स की लिस्ट बनाई है, जो इसे और भी ज्यादा बदबूदार बना देते हैं।
fart me babdu kyu hoti hai
एक औसत व्यक्ति दिन में कई बार गैस पास करता है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 27 Dec 2021, 20:30 pm IST
  • 118

हम सभी फार्ट करते है, यह बदबूदार या गंधहीन भी हो सकता है। गैस पास करना जीवित होने का एक सामान्य हिस्सा है। लेकिन क्या है वह जो गैस का कारण बनता है? और कैसे गैसी होना बहुत अधिक गैसी हो जाता  है? वैसे हमारे शरीर में गैस दो तरह से बनती है;  हवा निगलने और पाचन की प्रक्रिया के माध्यम से। यह गैस दो में से किसी एक तरीके से शरीर से बाहर निकलती है – मुंह से (डकार के रूप में) या पीछे से फार्ट के रूप में।

एक औसत व्यक्ति दिन में कई बार गैस पास करता है। लेकिन कभी-कभी आपके फार्ट वास्तव में आपको या आपके आस-पास के अन्य लोगों की नाक में दम कर सकते हैं! तभी आप अपने आप से पूछ सकते हैं, “मेरे गैस पास करने से इतनी दुर्गंध क्यों आती है?”  दरअसल आपके गैस पास करने के बाद की गंध कई कारकों से प्रभावित होती है। लेकिन इसके पीछे सबसे आम कारण आपका अनुचित पाचन और आपका आहार है।

फार्ट को रोकना हो सकता है बैड आइडिया। चित्र: शटरस्टॉक

एक ओर, अनुचित पाचन के कारण आपके पेट और आंत के अंदर का भोजन फर्मेंटेड होने लगता है और इससे अप्रिय गंध और बदबूदार गैस पास होती है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो आपके फार्ट की गंध को खराब कर सकते हैं। सच में बहुत ख़राब!

विशेषज्ञ कहते हैं, ये  5 खाद्य पदार्थ हैं जो आपके फार्ट की गंध को और खराब कर सकते हैं:

 1 ब्रोकोली

ब्रोकली खाना पसंद है? आखिरकार, यह पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसमें सल्फर यौगिक भी अधिक मात्रा में होते हैं जो गैस का कारण बन सकते हैं। ब्रोकोली में फाइबर और रैफिनोज भी अधिक होता है, जो बदबूदार गैस का कारण बन सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसे आहार से पूरी तरह से बाहर कर देना चाहिए। बस इसका सेवन सीमित करें। 

2 फूलगोभी

phool gobhi kaise banaye
वनस्पति विज्ञान के अनुसार फूलगोभी ब्रैसिका ओलेरासिया प्रजाति परिवार से जुड़ी हुई एक सब्ज़ी है। चित्र : शटरस्टॉक

फूलगोभी भी ब्रोकोली की तरह क्रूस वाली सब्जियों की श्रेणी में आती है। यह सब्जी भी स्वस्थ और फाइबर में उच्च है और रैफिनोज की उपस्थिति के कारण गैस उत्पादन और बदबूदार फार्ट्स पैदा कर सकती है।

3 डेयरी प्रोडक्ट

क्या आप जानते हैं कि दूध, पनीर और दही जैसी चीजें खाने से आपके फार्ट में ज्यादा बदबू आ सकती है। नहीं, हम यहां मज़ाक नहीं कर रहे हैं! आप यह जानकर चौंक जाएंगी कि इन डेयरी उत्पादों में सल्फर होता है, जो इसका कारण बनता है।

4 प्याज

प्याज किसी भी खाने का स्वाद तो बढ़ा सकती हैं, लेकिन ये बदबूदार गैस का कारण भी है। इनमें फ्रुक्टेन होते हैं जो सूजन और गैस का कारण बनते हैं।

5 बीन्स

beans me hota hai fiber
हरी बीन्स फाइबर से भरपूर होते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

बीन्स और दाल फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इसमें रैफिनोज, एक जटिल चीनी जो अच्छी तरह से पचती नहीं है, भी होती है।  यह आंत तक पहुंचती है और हाइड्रोजन, मीथेन, और यहां तक कि गंधक की गंध पैदा करती है, जिससे बदबूदार गैस निकलती है।

इसलिए, बदबूदार गैस से बचने के लिए इन खाद्य पदार्थों का कम से कम मात्रा में सेवन करें।

यह भी पढ़े : आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार है रसोई में मौजूद यह मसाला

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 118
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख