ये 6 संकेत बताते हैं कि आपके ब्रेन में बन रहे हैं क्लॉट, लापरवाही की तो गंभीर हो सकते हैं परिणाम

किसी भी गंभीर समस्या के लक्षणों को जानना ज़रूरी है ताकि आने वाले जोखिम से बचा जा सके। ऐसे में ब्रेन क्लॉट के संकेतों को पहचानें और खुद का ख्याल रखें।
brain ko damage kar skti hain yeh galtiyaan
ब्रेन के लिए खतरनाक हो सकती है चीनी। चित्र : शटरस्टॉक

मस्तिष्क पूरे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है सबसे महत्वपूर्ण भी। सभी इंद्रियां इससे जुड़ी रहती हैं, इसलिए इसमें आई किसी भी समस्या का हमारे शरीर पर समग्र रूप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि हमें किसी समस्या के आने से पहले ही पता चल जाए, ऐसे कुछ संकेत मिल जाएं जो हमें ये बताएं कि हम किसी बीमारी के जोखिम में हो सकते हैं, तो हम आने वाले खतरे को टाल सकते है। जैसे ब्रेन में क्लॉट की समस्या। यह समस्या अब युवाओं में भी नजर आने लगी है। इसलिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों (brain clot symptoms) को पहचानें। ताकि समय रहते इसका उपचार किया जा सके।

आजकल कई लोगों को और यंग लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ब्रेन क्लॉट के कई कारण होते हैं, साथ ही, कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जिनसे हम आने वाले जोखिम को कम कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि क्या हैं ब्रेन क्लॉट के संकेत (brain clot symptoms), लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इस समस्या के बारे में

क्या है ब्रेन क्लॉट? (Brain clot)

ब्रेन क्लॉट यानी मस्तिष्क में रक्त के थक्के जो ब्लड के जेल जैसे दिखते होते हैं। यह आपकी नसों या धमनियों में तब बनते हैं जब रक्त तरल से ठोस बन जाता है, भले ही कुछ समय के लिए। ब्रेन क्लॉट सामान्य नहीं है। इसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और स्ट्रोक का जोखिम भी रेहता है। इसका इलाज लंबा चल सकता है। दवाओं से लेकर सर्जरी तक से इनका इलाज किया जाता है। ऐसे में इसके लक्षणों को समझना ज़रूरी है –

ये संकेत बताते हैं कि ब्रेन में बन रहे हैं क्लॉट (brain clot symptoms)

मस्तिष्क में रक्त के थक्के कई प्रकार के लक्षण पैदा कर सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे मस्तिष्क के किस हिस्से को प्रभावित करते हैं। इसके अन्य लक्षणों में शामिल हैं –

1. धुंधला दिखाई देना

अचानक धुंधला दिखाई देना ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों में से एक है। ब्लड क्लॉट की वजह से आपको अचानक धुंधलापन का अनुभव हो सकता है।

brain clot
सही से कुछ दिखाई न दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। चित्र: शटरस्टॉक

2. बोलने में कठिनाई

बोलने में तकलीफ एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग है जो स्ट्रोक और ब्रेन में ब्लड क्लॉट का संकेत देता है। इसकी वजह से आपको बोलने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, और यदि आप बात करने की कोशिश करते हैं, तो आपके शब्द साफ नहीं निकलेंगे।

3. खाना निगलने में परेशानी

यदि आपके रक्तप्रवाह में थ्रोम्बस या एम्बोलस बनता है , एक तरह का ब्लड क्लॉट तो आपको खाने या पीने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। खाने-पीने की चीजों को निगलने में परेशानी होगी। आपको घुटन महसूस हो सकती है।

4. तेज़ सिरदर्द

अचानक होने वाला सिरदर्द ब्लड क्लॉट का संकेत है। आपको सिरदर्द के साथ-साथ अन्य लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसे चक्कर आना या उल्टी।

सिरदर्द की जांच कराना है ज़रूरी। चित्र: शटरस्टॉक

5. पैरालाइसिस

ब्रेन स्ट्रोक के दौरान आप अपने शरीर के एक तरफ या अपने किसी अंग में पैरालाइसिस का सामना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आपके मुंह का एक हिस्सा, या आपका कोई अंग लकवा मार सकता है।

6. बैलेन्स बिगड़ना

आप ब्रेन स्ट्रोक के दौरान चलने या हिलने-डुलने की क्षमता खत्म हो सकती है। जैसे-जैसे आपका मस्तिष्क अपने प्राकृतिक स्तर पर काम करना बंद कर देता है, आप शरीर में संतुलन की भावना खो सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ब्रेन में क्लॉट का क्या कारण हो सकता है

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार ब्रेन में क्लॉट के कई कारण हो सकते हैं जैसे – परिवार का इतिहास, पहले से ब्रेन में कोई समस्या, यदि आप ब्लड थिनर पर हैं तब भी यह हो सकता है, यदि आपको कैंसर है, या कोविड हुआ है, आदि।

तो यदि आपको भी ये लक्षण देखने को मिलते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें : World Lymphoma Awareness Day 2022: बहुत कन्फ्युजिंग होते हैं लिम्फोमा के लक्षण, जागरुक रहना है जरूरी

  • 120
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख