ठंड तो लगती है, लेकिन सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के हैं ये 5 फायदे

आपको ये आइडिया थोड़ा क्रेजी लग रहा होगा। पर डॉक्टरों के मुताबिक ठंडे पानी से नहाने के अपने फायदे हैं।
garmi ke mausam me saaf safai behad jharuri hai
गर्मियों में शरीर की नियमित साफ-सफाई करना बेहद जरुरी है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 29 Oct 2023, 19:25 pm IST
  • 125

आपका पहला विचार यह होना चाहिए: सर्दी के दिनों में इतनी बार कौन नहाता है, है न? लेकिन मौसम की परवाह किए बिना, स्नान करना आवश्यक है। खासकर जब कोविड -19 वेरिएंट का खतरा हम सभी पर मंडरा रहा है। इसलिए हमारे पास कोई विकल्प नहीं है!

वास्तव में, हम आपको एक ऐसा सुझाव देने जा रहे हैं, जो आपको चौंका दे – वह है ठंडे पानी से नहाना। नहीं! हम कोई मज़ाक नहीं कर रहे हैं क्योंकि विशेषज्ञों का यही मानना है।

हम पर विश्वास नहीं है? इस बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें!

ठंडे पानी का विकल्प क्यों चुनना चाहिए?

पहले से ही ठंड लग रही हैं न? ठीक है, हम इसे पूरी तरह से समझते हैं, लेकिन एमबीबीएस एमडी मेडिसिन और अपोलो स्पेक्ट्रा, दिल्ली में एक सलाहकार चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ विपुल रुस्तगी हेल्थ शॉट्स को बताते हैं कि सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से स्नान करना पूरी तरह से सामान्य है।

अच्छी व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्नान करना आवश्यक है। यह मांसपेशियों में तनाव को दूर करने, रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और तनाव को कम करने के लिए फायदेमंद है।

sardiyon mein thande paani ke fayde
गर्म पानी के बजाय ठंडा पानी है ज़्यादा फायदेमंद। चित्र : शटरस्टॉक

वह सुझाव देते हैं – “इसके अलावा, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना गर्म पानी से ज्यादा मददगार होता है। ऐसा करने से आपको कई समस्याओं का सफल तरीके से प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है।”

जानिए सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के 5 आश्चर्यजनक फायदे:

यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है

कोल्ड शावर आपको गर्म रखने के लिए रक्त को आपके अंगों में जाने देता है। गर्म स्नान की बात करें तो यह ठंडे स्नान के प्रभाव को उलटते हुए रक्त को त्वचा की सतह की ओर ले जाने का कारण बनता है। ठंडे पानी से नहाने से धमनियों को मजबूत बनाने और रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। इस प्रकार, आप जीवन भर फिट और फाइन रह पाएंगे।

यह आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा है

डॉ रुस्तगी का सुझाव है – “क्या आपको पता है? सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो सकती है, जिससे त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं। यहां तक ​​कि डैंड्रफ की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। ठंडे पानी से नहाने से क्यूटिकल्स और पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे वे बंद होने से बच जाते हैं। यह त्वचा और स्कैल्प में छिद्रों को भी सील कर सकता है, और गंदगी को अंदर जाने से रोक सकता है। इसलिए, प्राकृतिक तेल त्वचा से नहीं हटेंगे।”

जी हां, ठंडा पानी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है

यदि आप ठंडे पानी से स्नान करते हैं, तो सफेद रक्त कोशिकाओं का प्रतिशत अधिक होगा और उच्च चयापचय दर होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि ठंडे स्नान के दौरान शरीर खुद को गर्म करने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में, सफेद रक्त कोशिकाओं को छोड़ने और प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने की प्रवृत्ति होती है।

ठंड तो लगती है, लेकिन सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के हैं ये फायदे. चित्र : शटरस्टॉक

यह तेजी से मांसपेशियों को ठीक करने में सहायता करता है

डॉ रुस्तगी कहते हैं – “ठंडा पानी मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने में मदद करता है। यह कोल्ड कंप्रेशन जैसा है।”

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ठंडा पानी डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है

ठंडे पानी का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह मूड को बेहतर बनाता है। इस प्रकार, स्नान से बाहर निकलने के बाद आप अधिक आराम महसूस करेंगे।

मगर यह आपको बीमार भी कर सकता है

इन सभी फ़ायदों के बावजूद, ठंडे पानी से नहाना एक बुरा विचार हो सकता है। ठंडे पानी से सर्दी, खांसी, निमोनिया, गले में जलन (क्योंकि यह शरीर के तापमान के प्रतिकूल है) और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, ठंडे पानी का चुनाव करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना अनिवार्य है।

कॉमरेडिडिटी वाले लोगों को इससे बचने की जरूरत है। बुखार, हृदय रोग या उच्च रक्तचाप होने पर ठंडे पानी से नहाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाना एक अजीब बात हो सकती है, लेकिन आप इसे ट्राई ज़रूर कर सकते हैं!

यह भी पढ़ें : बस कुल्ला कीजिए और अपनी सेहत को दीजिए ये 5 अविश्वसनीय लाभ

  • 125
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख