गंभीर स्वास्थ्य जोखिम दे सकते हैं दांतों में जमने वाले प्लाक, जानिए इनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

दांतों पर प्लाक या टारटर की पीली परत न केवल आपकी खूबसूरती खराब कर सकती है, बल्कि ये आपके लिए कई स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर सकती है।
Dental plaque kaise badh jaata hai
ओरल हाइजीन का ख्याल न रख पाने से दांतों के मध्य सॉफ्ट डिपोज़िट बढ़ने लगता है। इससे दांतों के मध्य प्लाक और टार्टर जम जाता है। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 14 Aug 2021, 20:00 pm IST
  • 94

क्या आपके दांतों में भी प्लाक जम गया है। इसलिए सबके सामने मुस्कुराते हुए हिचकती हैं। यह प्लाक आपके दांतों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जब आप अपनी ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) पर ठीक से ध्यान नहीं देती हैं, तो दांतों और मसूड़ों के बीच में प्लाक की एक पीली परत जमने लगती है। इससे बचने के लिए सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको मुंह के पूरे स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। अगर आपके दांतों में भी प्लाक जमने लगे हैं, तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। 

छोटी-छोटी क्रेविंग भी हो सकती है प्लाक की वजह

फाउंडर एंड डायरेक्टर ऑफ बॉडी एंड माइंड, मिसेज इंडिया डॉ. राशी जैन के अनुसार लगातार कुछ न कुछ खाते रहने की आदत भी प्लाक का कारण बन सकती है। असल में जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाती हैं, तो दातों पर बैक्टीरिया आक्रमण कर देते हैं। यही बैक्टीरिया प्लाक का कारण बनते हैं।

जिससे दांतों की बाहरी परत खराब होने लगती है और दांतों में सड़न होना शुरू हो जाती है। कई शोध यह बता चुके हैं कि मुंह का खराब स्वास्थ्य पेट संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। 

overall health ke liye teeths ka bhi khyal rakhe
इस विधि से अपने दांतों को बनाए चमकदार, चित्र-शटरस्टॉक.

ओरल हाइजीन को मेंटेन रखना है जरूरी 

आपको अपने मुंह को अच्छे से साफ रखना चाहिए। ताकि किसी प्रकार के बैक्टेरिया इन्फेक्शन न हो। इस उद्देश्य के लिए आपको छोटी ब्रिसल वाली ब्रश का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके मुंह में प्लाक भी नहीं बनेगी। आपके दांतों को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन भी मिलेगी। कोई अच्छा माउथ वॉश भी प्रयोग कर सकती हैं। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दिन में दो बार ब्रश करें।

दांतों से प्लाक हटाने के लिए आप आजमा सकती हैं ये घरेलू उपाय 

1 बेकिंग सोडा के द्वारा ब्रश करें

अगर आप ब्रश पर बेकिंग सोडा लगा कर उसे दांतों पर प्रयोग करती हैं, तो यह प्लाक को उतारने का एक प्रभावी तरीका है। यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है। टूथ एनामेल को भी रिमूव होने से बचाता है।

2 नारियल तेल द्वारा ऑयल पुलिंग करना

अपनी ओरल हेल्थ को मेंटेन करने का और दांतों से बैक्टीरिया रिमूव करने का यह आसान तरीका है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसमें एक ऐसा एसिड भी पाया जाता है जिसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं।जो बैक्टीरिया आदि को दांतों से रिमूव करने में सहायक है।

3 एलो वेरा और ग्लिसरीन का प्रयोग करें

एलो वेरा भी आपको प्लाक होने से बचा सकता है। 

  1. आपको यह मिक्सचर बनाने के लिए एक कप पानी लेना है।
  2. उसमें आधा कप बेकिंग सोडा और एक चम्मच एलो वेरा जेल मिला लेना है। 
  3. अब इस मिश्रण में 4 चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। 
  4. इसे अच्छे से मिक्स करके अपने दांतों पर लगाएं। 
  5. इससे आपके दांतों से प्लाक उतार जायेगा।

दातों के लिए फायदेमंद है एलोवेरा का प्रयोग।।चित्र -शटरस्टॉक

दातों के लिए फायदेमंद है एलोवेरा का प्रयोग।।चित्र -शटरस्टॉकयह भी पढ़ें- क्या गर्म पानी से नहाने से वेट लॉस में मदद मिलती है? आइए पता करते हैं

4 ऑरेंज पील

अगर आपके पास ग्लिसरीन उपलब्ध नहीं है तो आप उससे भी अधिक सिंपल तरीके का प्रयोग कर सकती हैं। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  1. इस में आपको ऑरेंज पील का प्रयोग करना होगा। 
  2. आप  ऑरेंज पील को मैश करके दांतों के प्लाक वाले हिस्से पर लगा सकती हैं।
  3. इससे आपका प्लाक रिमूव हो जायेगा और दांत भी हेल्दी रहेंगे। 

इन सभी टिप्स के साथ साथ आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए और खूब सारे फल और सब्जियां खानी चाहिए। आपने यह तो सुना ही होगा कि बचाव ही उपचार से बेहतर है। इसलिए लेडीज़ हमेशा कोशिश करें कि आपके दांत स्वस्थ और हेल्दी रहें।

  • 94
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख