Vitamin K : एक जरूरी विटामिन जो बढ़ा सकता है आपके दिल की उम्र

इसके बारे में लोगों में सबसे कम जागरुकता है। पर आप शायद नहीं जानती कि इस जरूरी विटामिन की कमी आपके दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
vitamin k heart disease ke khatre ko kam karta hai.
विटामिन के हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Updated: 14 Feb 2022, 20:41 pm IST
  • 103

जब हार्ट हेल्थ (Heart Health) की बात आती है, तो हमारा सारा ध्यान कोलेस्ट्रॉल की तरफ चला जाता है। यकीनन गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल (Good and bad cholesterol) का दिल की सेहत पर महत्वपूर्ण असर पड़ता है। पर कुछ और भी है, जो आपकी हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विटामिन के (Vitamin K) की। यह वह जरूरी विटामिन है, जिसकी तरफ लोग सबसे कम ध्यान देते हैं। जबकि अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का संतुलन बेहद जरुरी है। इससे आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बच सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना हैं कि विटामिन-के (Vitamin K)  दिल की बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। 

क्यों खास है विटामिन के 

ऐसे में यह बेहद जरुरी पोषक तत्व माना जाता है। यह दिल की बीमारी के अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह का कहना हैं कि दूसरे पोषक तत्वों की तरह यह शरीर के लिए बेहद पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विटामिन के हमारे शरीर के क्यों आवश्यक है। इसकी कमी को हम कैसे पूरा कर सकते हैं।   

हमारे शरीर को कैसे लाभ पहुंचाता है विटामिन-के? (Why is Vitamin-K important?)

नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर और डॉक्टर (MBBS) राजेश जंभूलकर का कहना है कि विटामिन के शरीर में कई बायोकेमिकल फंक्शन के लिए जिम्मेदार है। यह शरीर में रक्त जमावट, ओस्टियोकैल्सिन एक्टिवेशन और प्रोटीन-सी और एस के एक्टिवेशन का कार्य करता है। 

इसी तरह डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि इस जरूरी विटामिन के दो कंपोनेंट्स होते हैं। एक विटामिन-के 1 और दूसरा विटामिन-के 2। शरीर में विटामिन-के 1 की पूर्ति हरी सब्जियों से, जबकि विटामिन-के2 मांस, अंडे, चीज आदि से हो सकती है। यह बॉडी में हड्डियों के विकास, कैंसर के खतरे को कम करने और इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद करता है।  

जानिए, विटामिन के शरीर में क्या कार्य करता है? (Know what function of vitamin K in the body?)

अच्छी हेल्थ के लिए विटामिन के एक बहुत जरुरी पोषक तत्व है। यह शरीर में कई तरह के कार्यों को अंजाम देता है। 

  1. विटामिन के दिल की सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। साथ ही हड्डियों के निर्माण में भी इसकी आवश्यकता पड़ती है।    
  2. बॉडी में विटामिन के की कमी को दूर करता है। इसकी कमी से एनीमिया की बीमारी होने संभावना बढ़ सकती है।  
  3. शरीर में रक्त जमाव के लिए लिए विटामिन के मददगार है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने का कार्य करता है। इसकी कमी के कारण रक्त धमनियां सख्त हो सकती है। इस वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।  
  4. यह शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम व मिनरल्स को एक्टिव करके रक्त जमाव को रोकने का कार्य करता है।  
Dil ki gambhir bimariyon ka khatra talne mei sahayak.
दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा टालने में सहायक। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं विटामिन के की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin K Deficiency)

डॉ. रंजना का कहना हैं कि शरीर में विटामिन के की कमी के कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन के की कमी के लक्षणों के बारे में- 

  1. विटामिन के की कमी के कारण शरीर में ऐंठन, मसूड़ों और दांतों से खून बहने लगता है। 
  2. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द होने लगता है। 
  3. हल्की चोट लगने पर अत्यधिक खून बहने लगता है और घाव जल्द नहीं भरता है।  
  4. जैसा की आप जानते हैं विटामिन के हड्डियों के निर्माण में सहायक है। इसलिए इसकी कमी के कारण जोड़ों में दर्द होने की समस्या होती है।   
  5. पेशाब और मल के खून बहने लगता है।  

ये फूड्स हैं विटामिन के से भरपूर (Vitamin K Rich Foods)

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाने में विटामिन के पाया जाता है। शाकाहारी चीजें जैसे पालक, ब्रोकली, चीज, दूध, दही, पनीर, स्प्राउट में अच्छी मात्रा में विटामिन के मौजूद रहता है। वहीं, मांसाहारी में अंडे, चिकन अच्छे स्रोत है।  

यह भी पढ़ें: अपने दिल से करती हैं प्यार, तो तेज चलने की आदत डालिए, जानिए क्या कहता है यह शोध

 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 103
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख