30 की उम्र के बाद ज्यादा हो सकती है टेनिस एल्बो की आशंका, जानिए आप इससे कैसे बच सकती हैं

आपकी उम्र का तीसरा दशक बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय आप एक बदलाव से गुजरती हैं और मासंपेशियों संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
Tennis elbow umra ke sath badhne wali samasya hai
उम्र के साथ ज्यादा बढ़ सकती है कंप्यूटर एल्बो की समस्या। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 31 Jan 2022, 16:48 pm IST
  • 103

टेनिस एल्बो को लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस( Lateral epicondylitis) के रूप में भी जाना जाता है। इसके कारण में कोहनी के जोड़ में दर्दनाक सूजन का अहसास होता है। ऐसा हड्डियों और मांसपेशियों को जोड़ने वाले टिश्यू पर बढ़ते तनाव के कारण होता है। आमतौर पर बांह की कलाई की मांसपेशियों के आसपास और कोहनी के बाहरी क्षेत्र में दर्द होता है। टेनिस, क्रिकेट आदि खेलों में इस चोट के लगने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं, टेनिस एल्बो के प्रमुख लक्षण और कैसे इससे निजात पाएं।   

जानिए क्या हैं टेनिस एल्बो के लक्षण (Symptoms of Tennis Elbow)

टेनिस एल्बो सामान्य लक्षण कुछ इस प्रकार है-

1. इसमें सबसे पहले कोहनी में हल्का दर्द होता है और धीरे-धीरे हफ्तों और महीनों में बढ़ता जाता है। आमतौर इसमें बाहरी तौर पर कोई विशेष चोट नहीं होती है। दर्द कोहनी के बाहर से अग्रभाग और कलाई तक फैल जाता है। 

2. किसी से हाथ मिलाने या किसी वस्तु को पकड़ने पर दर्द की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण हाथ पकड़ और ताकत कमजोर हो जाती है। किसी चीज को उठाते समय या मशीन का उपयोग करते समय हाथ के दर्द में इजाफा हो जाता है।

3. टेनिस रैकेट, बैट पकड़ने, दरवाजा खोलने या किसी वस्तु को उठाने में दर्द होता है।  कभी-कभी रात के समय कोहनी का दर्द ज्यादा बढ़ सकता है।

kalai ko majboot karne wale vyayam karen.

कलाई की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें। चित्र : शटरस्टॉक

टेनिस एल्बो के कारण (Tennis elbow causes)

टेनिस एल्बो होने के प्रमुख कारण इस प्रकार है :

1. कोहनी के ज्यादा प्रयोग और मांसपेशियों में खिंचाव 

कोहनी के अधिक प्रयोग के कारण आगे की मसल्स की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। दरअसल, टेंडन्स (Tendons) में टीयर्स की एक सीरीज होती है। जो कोहनी के बाहरी क्षेत्र में आगे की मसल्स की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ती है। इससे सूजन और दर्द महसूस होता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. एक्टिविटीज  

जिन गतिविधियों में कलाई का अत्यधिक उपयोग होता है। इसके कारण मांसपेशियों में जोरदार खिंचाव पड़ता है। जो एक्टिविटीज इस प्रकार है, जिनसे टेनिस एल्बो का जोखिम बढ़ जाता है, जैसे:

1. टेनिस / अन्य रैकेट खेलना 

2. कारीगरी का कार्य 

3. पाइपलाइन का काम 

4. पेंटिंग, कसाई का काम 

5. कंप्यूटर माउस का बार-बार उपयोग 

6. वेटलिफ्टिंग आदि। 

 क्या है टेनिस एल्बो का उपचार (Tennis elbow treatment)

 नॉन सर्जिकल इंटरवेंशंस ( Non-surgical interventions)   

 

  1. आराम: कई सप्ताहों तक हाथ और कोहनी को आराम दिया जाता है। इसके लिए खेल या अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने से बचना चाहिए।  
  2. दवा: दर्द और सूजन को कम करने के लिए इबुप्रोफेन जैसी दर्द निवारक दवाएं दी जा सकती हैं।
  3. फिजिकल थेरेपी : फिजियोथेरेपिस्ट के मार्गदर्शन में कलाई की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें। इसमें हाथ मजबूत करने वाले व्यायाम या मांसपेशियों को एक्टिव करने वाली टेक्निक्स शामिल हो सकती हैं।
  4. अल्ट्रासाउंड: दर्द और सूजन को कम करने के लिए हाई फ्रीक्वेंसी की साउंड वेव्स को पासिंग किया जाता है।  
  5. स्टेरॉयड इंजेक्शन: सूजन को कम करने में मदद के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन दिया जा सकता है। 
  6. प्लेटलेट युक्त प्लाज्मा इंजेक्शन: रक्त के नमूने से प्लेटलेट्स निकालकर उस जगह इंजेक्ट किया जाता है, जहां टेनिस एल्बो की परेशानी है। 

सर्जिकल इंटरवेंशंस (Surgical interventions)

जो रोगी 6 से 12 तक नॉन सर्जिकल इंटरवेंशंस ट्रीटमेंट से ठीक नहीं होते हैं। उन्हें डॉक्टर सर्जिकल इंटरवेंशंस की सलाह दे सकते हैं। इसमें सर्जरी की मदद क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को हटाकर स्वस्थ मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ा जाता है: 

ओपन सर्जरी : इसमें कोहनी के माध्यम से या सीधे कोहनी के ऊपर एक बड़े चीरे के माध्यम से  सर्जरी की जाती है।

टेनिस एल्बो के जोखिम (risk factors for tennis elbow)

1. उम्र : हालांकि, टेनिस एल्बो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता हैलेकिन यह आमतौर पर 30 से 50 वर्ष की उम्र के वयस्कों में ज्यादा देखी जाती है।

2. व्यवसाय ( Occupation): बार बार हाथ और कलाई से काम लेने वाले लोगों में टेनिस एल्बो होने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, कुक्स, कसाई आदि शामिल हो सकते हैं।

3. खेल (Sports) : टेनिस और क्रिकेट समेत दूसरे खेलों के खिलाड़ियों में इसका अंदेशा बढ़ जाता है। सचिन तेंडुलकर कई सालों तक टेनिस एल्बो की परेशानी से जूझते रहे हैं।  

यह भी पढ़े : क्या है नास्य थेरेपी? क्या ये ओमिक्रोन से बचने में आपकी मदद कर सकती है

  • 103
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख