आर्म पिट के कालेपन से परेशान हैं, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

डार्क अंडरआर्म्स की वजह से यदि आप शर्मिंदा फील करती हैं, अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पातीं। तो इन घरेलू उपायों को अपनायें और इस शर्मिंदगी से आजादी पायें।
under arms ki safai jaruri hai
अंडरआर्म्स लाइटनिंग के तरीके न आजमाएं। चित्र- शटरस्टॉक।
मोनिका अग्रवाल Published: 12 Aug 2021, 09:30 am IST
  • 89

अंडरआर्म्स में कालेपन (Dark Underarms) की समस्या के कारण अक्सर आप बिना आस्तीन के कपड़े, स्विम सूट (Swim Costume) और इस तरह के अन्य परिधान सार्वजनिक रूप से पहनने से बचती होंगी। अंडरआर्म्स में कालेपन की वजह पसीने (Sweating) को माना जाता है। अंडरआर्म्स में पूरी हवा न पहुंच पाने से और भी ज्यादा ये कालापन (Darkness) होने लगता है।  

जानिए क्या है आर्मपिट में कालेपन का कारण 

आर्मपिट (Armpit) में कालेपन से बचने के लिए कॉस्मेटिक उपाय तो हैं। पर आर्युवेदिक उपाय अपनाकर आसानी से घर बैठे ही अपने अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं। डार्क अंडरआर्म्स के लिए जीवनशैली (Lifestyle), स्वच्छता  (Hygiene) और खान-पान (Eating Habits) जिम्मेदार हैं। हालांकि, अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के तरीके ढूंढ रही हैं। तो हम बता दें कि यह एक बहुत ही आम समस्या है। 

बहुत सी महिलाओं को यह चिंता होती है। बिल्कुल शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। कारणों की पहचान करें। सही उपायों को अपनाएं। आप निश्चित रूप से डार्क अंडरआर्म्स को हल्का कर सकती हैं।

paseena apke kuchh body parts ko dark kar deta hai
पसीने के कारण शरीर के कुछ हिस्से अन्य हिस्सों से ज्यादा गहरे दिखते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

डार्क अंडर आर्म से निजात पाने के उपाय 

1 सेब का सिरका

सेब अमीनो और लैक्टिक एसिड की एस्ट्रिजेंट प्रापर्टी (Astringent Properties) होती है, जो डेड स्किन सेल्स को साफ करने और निशान को कम करने में मदद करती है। यह रोमछिद्रों को खोलते हैं और त्वचा के कालेपन को कम करते हैं। आप बस एक ऑर्गेनिक पैड पर एसीवी लेकर इसे बगलों में थपथपाते हुए लगाएं। जब तक कि पूरी तरह से सूख न जाए धोयें नहीं। 

यह भी पढ़ें-रसोई में मौजूद सामग्रियों से बनाए ये 5 पैक और पाएं हाथ-पैरों की टैनिंग से छुटकारा

2 एलोवेरा जेल

इसे प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में जाना जाता है, एलोवेरा की जीवाणुरोधी प्रकृति सूजन वाली त्वचा को शांत करती है और बदरंग अंडर आर्म्स हल्का करती हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। इस जेल की एक परत अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट तक सूखने दें। अच्छे परिणामों के लिए इसे हर दूसरे दिन लगायें। आप बाजार में उपलब्ध ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल भी ले सकती हैं।

3 बेकिंग सोडा व नींबू

बेकिंग सोडा एक अविश्वसनीय एक्सफोलिएटर है, जो छिद्रों को खोलता है और काले अंडरआर्म्स को हल्का करता है। दूसरी ओर नींबू एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। पेस्ट बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू में से प्रत्येक को मिलाएं। इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगभग 5 मिनट तक स्क्रब करें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और बाद में त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें। प्रभावी परिणामों के लिए इस विधि को सप्ताह में 3 या 4 बार दोहराएं।

डार्क अंडरआर्म्स को लाइट करने के लिए, अपनाएं ये घरेलु उपाय. चित्र : शटरस्टॉक
डार्क अंडरआर्म्स को लाइट करने के लिए, अपनाएं ये घरेलु उपाय. चित्र : शटरस्टॉक

4 चीनी और जैतून के तेल का इस्तेमाल

चीनी ब्लीचिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। एक बाउल में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और चीनी डालें और एक साथ मिलाएं। बगल के क्षेत्र को गीला करें और एक या दो मिनट के लिए मिश्रण को स्क्रब करें, फिर इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें। चीनी एक उत्कृष्ट एक्सफोलिएटिंग एजेंट के रूप में कार्य करती है और जब इसे हाइड्रेटिंग और पौष्टिक जैतून के तेल के साथ मिलाया जाता है, तो यह डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करती है।

5 खीरा भी है फायदेमंद 

इस मौसम में भी खीरे बाजार में आसानी से उपलब्ध रहते हैं। ब्लीचिंग के लिए खीरे का यूज किया जा सकता है। खीरा कई विटामिन और खनिजों से भरा होता है। खीरे के कुछ स्लाइस को अंडर आर्म्स पर रगड़ें और इसके रस को अपनी त्वचा पर 10 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

इन उपायों को अपनाकर आप निश्चित रूप से डार्क अंडरआर्म्स को हल्का कर सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 89
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख