Premature hair graying: इन्हें छुपाने की बजाए कारण और उपचार समझने की है जरूरत

कम उम्र में बाल सफेद होना आजकल एक सामान्य समस्या है। बाज़ार में कई तरह के हेयर कलर मौजूद हैं। पर इन रासायनिक रंगों के पीछे अपने बालों को छुपाने की बजाए आपको बाल सफेद होने का कारण समझना चाहिए।
kam umr mein baal safed hona
स्ट्रेस नहीं है समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण। चित्र : शटरस्टॉक

एक चीज़ जो हमारे सौंदर्य में जान डाल देती है, वे हैं हमारे बाल। हमारे बाल हमारे व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। पर हम बालों के बारे में किसी तरह के टैबू (Taboo) का समर्थन नहीं करते हैं। हाल ही में एक्टर दिलीप जोशी (Actor Dilip Joshi) की बेटी नियति जोशी (Niyati Joshi) ने अपनी शादी में अपने ग्रे हेयर फ्लॉन्ट किए। क्योंकि रियल होना ही कॉन्फीडेंट होना है। अपने शरीर के किसी भी हिस्से, चाहें वह सफेद बाल ही क्यों न हो, को छुपाने की बजाए उनके कारण और समाधान के बारे में जानना जरूरी है। इसलिए अगर आप भी उम्र से पहले बालों के सफेद होने से गुजर रहीं हैं, तो जानिए प्रीमेच्योर हेयर ग्रेइंग (Premature hair graying causes) के कारण और इसे दूर करने का एक DIY हेयर ऑयल (DIY hair oil for grey hair)।

ग्रे हेयर

आजकल बिगड़ते खानपान और दूषित पर्यावरण की वजह से लोगों के बाल जल्दी ही सफ़ेद पड़ने लगते हैं। बाल कैसे भी हों यह हमारे सौंदर्य को परिभाषित नहीं कर सकते हैं, लेकिन इसमें निखार ज़रूर ला सकते हैं। यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने बालों को किस तरह रखना चाहते हैं।

हाल ही में मशहूर टीवी एक्टर दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी ने भी लोगों द्वारा बनाए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड (Beauty Standards) को तोड़ा है। उन्होंने अपनी शादी में अपने सफ़ेद बालों को बिना रंगे ब्यूटी का नया पैमाना स्थापित किया है। यहां देखें उनकी पोस्ट

लेकिन क्या आप जानती हैं कि कम उम्र में बालों के सफेद पड़ने का क्या कारण है? जेनेटिक्स के अलावा भी छोटी उम्र में बाल सफ़ेद होने के कई कारण हैं जैसे –

1 तनाव (Stress)

तनाव से अनिद्रा, चिंता और भूख में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या हो सकती है। ये सभी हमारे बालों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं और समय से पहले सफेद होने का कारण बन सकते हैं।

2 बालों में तेल न लगाना (Hair Oiling)

हमारे बालों में तेल लगाने से हमें सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और यह हमारे स्कैल्प को रूखा और खुजलीदार होने से रोकता है। नियमित रूप से बालों में तेल लगाने से बालों का समय से पहले सफेद होना कम हो सकता है।

3 यूवी रेज (Harmful UV Rays)

बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे बहुत अधिक समय धूप में बिताना एक प्रमुख कारण हो सकता है। सूर्य से उत्पन्न यूवी किरणें न केवल त्वचा के लिए बल्कि बालों के लिए भी खराब होती हैं इसलिए लंबे समय तक धूप में रहने से हमारे बाल और स्कैल्प को नुकसान हो सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
dhoomrpaan aapke baalon ko bhi prabhavit kar sakta hai
धूम्रपान आपके बालों को भी प्रभावित कर सकता है। चित्र- शटरस्टॉक।

4 स्मोकिंग (Smoking)

धूम्रपान बालों के समय से पहले सफेद होने का एक प्रमुख कारण है। सिगरेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ हमारे बालों के रोम को नुकसान पहुंचा सकते हैं और परिणामस्वरूप भूरे बाल हो सकते हैं।

5 केमिकल्स (Chemicals)

बालों के रंग और अन्य उत्पादों जैसे रसायन हमारे बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं और अंततः बालों के सफेद होने का कारण बन सकते हैं।

6 खराब खानपान (Unhealthy Eating)

हम जो भोजन करते हैं उसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है और हमारे आहार में आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हमारे बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

यदि इन उपरोक्त कारणों पर ध्यान दिया जाए तो कम उम्र में बाल सफेद होने का जोखिम कम रहेगा। इसके अलावा हम बता रहे हैं DIY कड़ी पत्ता और नारियल हेयर ऑयल जो आपके बाल सफेद होने से बचा सकता है। चलिये जानते हैं यह तेल आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।

यह भी सुनें – EP- 53, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | रियल होना ही कॉन्फीडेंट होना है

 

आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है DIY कड़ी पत्ता और नारियल हेयर ऑयल

कड़ी पत्ता (Curry Leaves) सफेद बालों के इलाज और उन्हें रोकने का एक पुराना उपाय है। विटामिन और खनिजों के साथ, कड़ी पत्ते में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को मजबूत करते हुए सफेद बालों के विकास को रोकते हैं।

एनसीबीआई (NCBI) की वेबसाइट के अनुसार नारियल तेल (Coconut Oil) स्कैल्प के स्वास्थ्य को बढ़ाता हैऔर रंग वर्णक को संरक्षित करने के लिए जाना जाता है।

अब जानिए DIY हेयर ऑयल बनाने की विधि

एक पैन लें और उसमें तीन बड़े चम्मच नारियल का तेल डालें। अब तेल में मुट्ठी भर कड़ी पत्ते डालें। इसे तब तक गर्म करें जब तक आपको एक काला अवशेष दिखाई न दे। पैन को आंच से उतार लें और तेल को ठंडा होने दें। फिर जड़ों से सिरे तक समान रूप से लगाएं और कम से कम एक रात तक लगा रहने दें। अगली सुबह इसे शैंपू से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार दोहरा सकती हैं।

तो लेडीज, आप जैसी हैं वैसी ही सुंदर हैं! मगर कम उम्र में बालों की समस्याओं से बचने के लिए उपरोक्त बातों का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें : इन 5 तरह से आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है आपका बढ़ा हुआ वजन, वेट लॉस है सबसे कारगर उपाय

  • 145
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख