International Dance Day 2022 : वेट लॉस करना है या हेल्दी रखना है हार्ट, तो नाच मेरी रानी नाच

आप ऊ अंटावा पर रील बना रहीं हो या किसी फैमिली पार्टी के लिए बॉलीवुड डांस तैयार कर रहीं हों, असल में नाचना वेट लाॅस करने का सबसे मस्ती भरा तरीका है।
dance karne se wazan ghtaen
जानिए डांस से कितने कैलोरीज़ बर्न होती हैं. चित्र : शटरस्टॉक

एक चीज़ जो हर किसी को खुशी दे सकती है वो है डांस करना। आजकल आपने इंस्टाग्राम पर कई लोगों को देखा होगा जो बॉलीवुड डांस नंबर्स पर थिरकते हुए नज़र आते हैं खासकर – उ अंटावा जैसे गानों पर। तो क्या आपने भी ये रील्स बनाने का ट्राई किया है? यदि हां… तो आपको यह जानकार खुशी होगी कि अपने फेवरिट गानों पर नाचकर भी आप काफी कैलोरीज कम कर सकती हैं। यहां जानिए कैसे डांस आपको मस्ती में वेट लॉस करने में मददगार हो सकता है।

क्या आपको भी वेट ट्रेनिंग और स्क्वाट्स करना पसंद नहीं है? लेकिन वजन कम करने का और कोई तरीका नहीं समझ आ रहा है, तो इंटरनेशनल डांस डे पर कुछ खास डांस स्टाइल्स को अपने फिटनेस रिजीम का हिस्सा बनाएं।

जी हां… डांस न सिर्फ आपको खुशी दे सकता है बल्कि वज़न कम करने में भी मदद कर सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का मानना है कि डांस आपकी

इम्युनिटी बढ़ा सकता है
स्टैमिना बढ़ा सकता है
ब्लड सर्कुलेशन तेज़ कर सकता है
तनाव कम करने में भी मददगार है
बेहतर नींद दिलाएगा

इसलिए आज इंटरनेशनल डांस डे पर हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे डांस स्टाइल्स के बारे में, जो वज़न घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

चलिये जानते हैं उन डांस स्टाइल्स के बारे में जो वेट लॉस के साथ मूड बूस्ट करने में भी हैं मददगार :

1 हिप हॉप

हिप-हॉप एक स्ट्रीट स्टाइल डांस है जो मुख्य रूप से हिप-हॉप संगीत पर किया जाता है। यह हाई एनर्जी डांस वाला वर्कआउट आपको कैलोरी बर्न करने और आपके शरीर को टोन करने में मदद कर सकता है। हर दिन 30 मिनट के लिए हिप-हॉप करने से आपको 300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो हिप-हॉप डांस एक बेहतरीन विकल्प है।

2 सालसा

अगर आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपना वजन कम करने की योजना बना रही हैं, तो सालसा डांस से बेहतर कुछ नहीं है। यह सेक्सी, लैटिन अमेरिकी नृत्य, ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। सालसा में इतने मूव्स होते हैं कि यह आपके शरीर को लचीला बनाता है। अगर सही तरीके से किया जाए, तो एक घंटे तक सालसा करने से आपको 420 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

dance apna wazan kam sakta hai
ये आपकी क्षमता को बढ़ा सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3 बेली डांसिंग

यह डांस आसान लग सकता है, लेकिन अपने धड़ और नितंबों को बीट्स पर हिलाना एक जटिल काम है। रोजाना 30 मिनट बेली डांस का अभ्यास करने से आपको 300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। यह अरबी नृत्य आपकी पीठ, कूल्हों और एब्स को टोन करने में मदद कर सकता है। बेली डांस दिखने में आसान लगता है, लेकिन सबसे ज़्यादा कैलोरीज बर्न करने में मदद कर सकता है।

4 स्ट्रीट डांस

यह ऊर्जावान शैली अक्सर बहुत अधिक प्रभाव डालती है और आप इससे कितनी कैलोरीज बर्न कर सकती हैं यह आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। स्ट्रीट डांस के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और यह आपको केवल आधे घंटे में 606 कैलोरी जलाने में मदद कर सकता है। इस डांस स्टाइल का कोई नियम नहीं होता है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार के मांसपेशी समूहों का उपयोग किया जाता है।

5 बॉलीवुड डांस

आपका फेवरिट बॉलीवुड डांस भी आपको कई कैलोरीज बर्न करने में मदद कर सकता है। हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड डांस करने में कितना मज़ा आता है और कितनी एनर्जी लगती है इसमें। फास्ट बीट नंबर पर बॉलीवुड डांस करने से आपके वजन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, दिल और फेफड़ों में सुधार होता है, क्योंकि यह एक बेहतरीन कार्डियो भी है।

यह भी पढ़ें : बेस्ट एक्सरसाइज है मॉर्निंग वॉक, बस याद रखें इसे करने का सही तरीका

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

  • 127
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख