इन सेलेब्स के लिए फायदेमंद साबित हुई इंटरमिटेंट फास्टिंग, देखिए फैट टू फिट जर्नी

वेट लॉस के लिए बहुत सारे तरीके हैं। इनमें इंटरमिटेंट फास्टिंग आजकल बहुत लोकप्रिय हो रही है। कारण है कुछ सेलेब्रिटीज की सक्सेस स्टोरी।
intermittent fasting se wajan kam hota hai
सेलिब्रिटी की माने तो इंटरमिटेंट फास्टिंग वाकई वजन घटाने में मदद करती है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 May 2022, 22:15 pm IST
  • 101

इंटरमिटेंट फास्टिंग, यानी लंबे समय तक भूखे रहकर वजन को घटाना। इस तरह की फास्टिंग को अपना कर कई सेलिबिट्रीज जैसे कि मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट या टीवी पर्सनैल्टी भारती सिंह ने अपना वेट लॉस किया। यदि आप भी कुछ ऐसा करना के बारे में सोच रही हैं, तो पहले जान लें इस फास्टिंग (Intermittent fasting to lose weight) के बारे में।

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है, जिसमें लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप करना होता है। इस फास्टिंग को अपनाकर कुछ लोग 12 घंटे के अंदर खाना खाते हैं, तो कुछ लोग 12 घंटे के बाद। ऐसा करने से वेट लॉस में आसानी होती है।

यह फास्टिंग 100 परसेंट सुरक्षित नहीं माना जाता है। कुछ मामलों में इंटरमिटेंट फास्टिंग (आईएफ) वजन घटाने की बजाय वजन बढ़ा देती है। फिर भी इन दिनों इंटरमिटेंट फास्टिंग खूब लोकप्रिय हो रही है। कई सेलेब्स इसे आजमा भी रहे हैं। आइए उन हस्तियों पर एक नज़र डालें, जिन्होंने अपना वजन घटाने के लिए या फिट रहने के लिए इसे अपनाया।

यह भी पढ़ें :- उमस भरी गर्मी में दिल की सेहत को न करें इग्नोर, जानिए गर्मियों में हृदय स्वास्थ्य के लिए 5 उपाय

1. मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज

इस बात में कोई शक नहीं है मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे न केवल योग के प्रति बेहद जागरूक हैं, बल्कि इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि फिगर को मेंटेन करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, साथ ही, कब भोजन लेना चाहिए। योग के साथ-साथ वे इंटरमिटेंट फास्टिंग भी आजमाती हैं, जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है।

तभी 48 साल की उम्र में भी वे यंग दिखती हैं। एक बार वे अपनी रूटीन डाइट के बारे में बता रही थीं। उन्होंने सभी से यह बात शेयर की कि वे इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। वे मॉर्निंग में कुछ भी नहीं खाती हैं और वे हर दिन शाम 7-8 बजे के बीच रात का खाना लेती हैं। इसके बाद वे अगले दिन दोपहर 12 बजे तक खाती हैं। इस तरह वे 16 घंटे का उपवास रखती हैं। उनके अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है।

 

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ?☀️ (@aliaabhatt)

2. आलिया भट्ट की फिगर

आलिया भट्ट इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट पर भरोसा करती हैं। मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट के न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. सिद्धांत भार्गव ने खुलासा किया था कि कैसे आलिया ने आईएफ के 16:8 नियम का पालन किया और सिर्फ शाकाहारी भोजन लेकर अपने वजन को कम कर लिया। अपनी पहली फिल्म के रिलीज से पहले सिर्फ 3 महीने में उन्होंने 16 किलो वजन कम कर लिया था।

यह भी पढ़ें :- पार्टनर के स्पर्म काउंट में आ रही है कमी, तो उन्हें खिलाएं ये 4 फूड्स

3. भारती सिंह का परफेक्ट साइज

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने हाल में 3 अप्रैल को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। अपनी प्रेगनेंसी की सूचना देने से पहले वे वजन घटाने को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। इंटरमिटेंट फास्टिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल ने उन्हें अपना वजन कम करने में बहुत मदद की। स्टार कॉमेडियन भारती ने सिर्फ दस महीने में अपना 15 किलो वजन कम कर लिया।

जब उन्होंने अपनी मनचाही साइज गेन कर ली, तब उन्होंने बताया कि वे कैसे दोपहर 12 बजे अपना पहला भोजन लेती थीं और शाम 7 बजे अपना अंतिम भोजन लेती थीं। यही रूटीन उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। भारती ने अपने प्रशंसकों के साथ यह बात भी शेयर की कि सात-आठ घंटे के अंतराल पर वे अपने खाने में थोड़ा-सा पराठा और बटर भी ले लेती हैं। कभी-कभार अपने पसंदीदा भोजन को भी वे शामिल कर लेती हैं। फिर 16 घंटों का फास्ट रख लेती हैं।

यह भी पढ़ें :- पुराने रिश्तों में तय करनी हैं नई सीमाएं, तो इस तरह करें उन पर काम

4. जैकलीन फर्नांडीज की फिट बॉडी

हम हमेशा जैकलीन फर्नांडीज की फिगर को देखकर आश्चर्यचकित होते रहते हैं। उनकी फिटनेस कमाल की है! 36 वर्षीय पूर्व मिस श्रीलंका यूनिवर्स जैकलीन ने पहले बताया था कि उनकी फ्लैक्सिबिलिटी और फिट बॉडी का श्रेय जिम और एक्सरसाइज को नहीं जाता है, बल्कि इंटरमिटेंट फास्टिंग को जाता है।

आलिया के आईएफ प्लान की तरह वे शाम 7 बजे के आसपास अपना आखिरी भोजन लेती हैं। सुबह नींबू पानी के बाद सुबह 8 बजे अपना पहला भोजन लेती हैं। इनके अलावा, उनकी डाइट में चीनी और फैट न के बराबर होता है। डाइट में फलों और सब्जियों की अधिकता होती है।

5. लिजेल रेमो डिसूजा का वेट लॉस

लिजेल रेमो डिसूजा के वेट लॉस करने केे बारे में लोगों ने तब जाना, जब कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने इसके बारे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। 2018 में लिजेल 105 किलो की थीं, लेकिन पिछले दो साल में वे 40 किलो वजन घटाकर फिटनेस आइकॉन बन गई हैं।

हेल्थ शॉट्स के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने दो चीजों के साथ अपना वेट लॉस सेशन शुरू किया था: कार्ब्स को घटाना और इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करना। वह 14-18 घंटे तक का उपवास रखती हैं।

यह भी पढ़ें :- रहना चाहती हैं 40 में फिट और 60 में स्ट्रॉन्ग, तो अभी से शुरू करें तैयारी

  • 101
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख