आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही से करें इनमें बदलाव

एक व्यक्ति कितना स्वस्थ है, इस बात का पता उसकी इम्युनिटी से पता चलता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारें में बताएंगे जो आपकी कमजोर इम्युनिटी का कारण हो सकती है।
Kya hai weak immunity ke symptoms
जानिए कमजोर इम्युनिटी के संकेत। चित्र:शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Published: 22 Oct 2022, 18:30 pm IST
  • 149

हमारी आदतें हमारा व्यक्तित्व बनाने में मदद करती हैं। यानी जैसी हमारी आदतें होंगी हम उसी रूप में अपने आप को ढालते जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा सोने की आदत है, तो पर्याप्त आराम न मिलने पर उसका शरीर कमजोर और ज्यादा थकावट महसूस करने लगेगा। ठीक उसी प्रकार कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो हमारी इम्युनिटी पॉवर पर असर डालती है। अगर समय रहते हम इन आदतों पर ध्यान नहीं देते, तो धीरे-धीरे आपकी इम्युनिटी (causes of weak immunity) पॉवर कमजोर होने लगेगी जिससे कोई भी बीमारी आपको जल्द घेर सकती है।

तो चलिए बात करते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारें में जिनके कारण आपकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर हो सकती है –

अधूरी नींद बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने का कारण हो सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

1. नींद पूरी न करना

आगे बढ़ने की चाह में हम अपनी नींद को अवॉइड करने लगते हैं। लेकिन एक स्वस्थ इम्युनिटी सिस्टम के लिए पूरी नींद लेना बेहद आवश्यक है। नेशनल इंस्टिटूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक अधूरी नींद आपके बीमार होने के खतरे को बढ़ा सकती है। इसलिए हर वयस्क को करीब 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

2. फिजिकल एक्टिविटी न करना

अगर आपको डेस्क वर्क या एक ही जगह पर बैठने की आदत है, लंबे समय में आपके लिए घातक भी साबित हो सकती है। फिजिकल एक्टिविटी आपको एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकती है। पबमेड सेंट्रल के मुताबिक हल्की फुल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि जॉगिंग, स्विमिंग, वॉकिंग करने से शरीर की सुजन कम होने के साथ इम्युनिटी सेल्स को बूस्ट होने में मदद मिलती है।

3. अत्यधिक तनाव लेना

अत्यधिक तनाव लेना आपकी इम्युनिटी के लिए सबसे घातक साबित हो सकता है। क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य सीधे रूप से शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इसीलिए अत्यधिक सोचने से आपको सिर दर्द और थकावट महसूस होने लगती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप मेडिटेशन, योगा, एक्सरसाइज या कुछ ब्रेन एक्टिविटी कर सकती है। जिससे आपके इम्युनिटी सिस्टम को रिलेक्स रहने में मदद मिल सकें।

4. तरल पदार्थो से दूरी रखना

अगर आपको बहुत कम पानी पीने की आदत है, तो आपके बीमारी पड़ने की संभावनाएं उतनी ज्यादा बढ़ने लगेगी। आयुर्वेद में भी माना गया है कि पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करना बेहद जरूरी है। क्योंकि पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ हाइड्रेट रहने में मदद करता है।

In food items ka sewan band kare
इन खाद्य पदार्थों का सेवन बंद करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. हेल्दी डाइट को अवॉइड करना

अगर आपको पैकेट फूड की हेब्बीट है साथ ही आप जंक फूड के आदि हो गए हैं। तो आपकी आदत इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकती है। प्लांट फूड जैसे कि फल, सब्जियां, दालें और नट्स में फाइबर, एंटीओक्सिडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है। जो आपको अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता हैं। इसके अलावा फरमेंटेड और प्रोबायोटिक फूड्स भी आपकी गट हेल्थ को लाभ पहुचाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े – World Ayurveda Day 2022 : योग और ध्यान के साथ अपनाएं आयुर्वेद के ये 7 टिप्स, जो आपको स्वस्थ और सुंदर बनाते हैं

  • 149
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख