बिना मैदा और चीनी के बनाएं गाजर की ये पौष्टिक और स्वादिष्ट बर्फी

गाजर का नाम लेते ही आपको स्वादिष्ट और लजीज हलवे की याद आती होगी। लेकिन आपके फेवरेट मिठाइयों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने वाला है। हम आज लेकर आए हैं हेल्दी और सुपर टेस्टी गाजर बर्फ़ी की रेसिपी!
Jaldi try kare ye tasty, healthy gajar ki barfi
जल्दी ट्राइ करें ये टेस्टी, हेल्दी बर्फ़ी! चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 23 Oct 2023, 10:09 am IST
  • 98

त्योहार हो या कोई खास मौका, मिठाई उसमें चार चांद लगा देती हैं। होली पर गुजिया हो या गणेश चतुर्थी पर  मोदक, हर खास दिन के लिए एक मीठा व्यंजन तय रहता है। आपकी इसी सूची को और बढ़ाने के लिए हमारे पास है गाजर की एक स्वादिष्ट मिठाई। गाजर से हम हलवा की ही उम्मीद करते है, लेकिन अब आप बना सकते हैं उसकी बर्फ़ी! ये मिठाई आपको स्वाद के साथ पोषण भी देगी। अपने फिटनेस रेजीम को बरकरार रखते हुए बनाएं ये गिल्ट-फ्री गाजर बर्फी 

पहले जान लेते हैं क्यों आपके लिए फायदेमंद है गाजर 

गाजर में फैट ना के बराबर होता हैं। इसका सेवन आंखों की रोशनी, हृदय स्वास्थ्य तथा पाचन को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं। गाजर मधुमेह व कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती हैं। 

इसका उपयोग विभिन्न तरह के हृदय रोग से बचाव में भी सहायक हो सकता है। बेहतर पाचन तंत्र के लिए इसका सेवन जूस या सलाद के रूप में किया जाता हैं। वहीं, यह कैरोटीनॉयड (carotenoid) और डाइटरी फाइबर (dietary fibre) जैसे बायोएक्टिव कंपाउड से समृद्ध होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

अमूमन मिठाइयों में मावा या मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके पाचन के लिए अच्छा नहीं है। पर गाजर की बर्फी बनाने के लिए हमने इसमें से न केवल मावा और मैदा को बाहर किया है, बल्कि इसमें रिफाइंड शुगर भी नहीं है। तो है न आपके लिए ये सुपर हेल्दी और टेस्टी रेसिपी।  

नोट कीजिए गाजर बर्फी  बनाने के लिए सामग्री 

  • गाजर – 500 ग्राम 
  • ब्राउन शुगर – 1/2 कप 
  • कॉर्न फ्लाउर – 1/4 कप 
Paushtik tatvon se bharpur hota hai gaajar
पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है गाजर। चित्र-शटरस्टॉक.
  • पानी 
  • घी – 2 चम्मच 
  • ग्रेटेड नारियल 

बहुत आसान है गाजर बर्फी  बनाने की विधि 

  • गाजर को पतले लंबे टुकड़े में काट लें और एक जालीदार बर्तन में रख लें। 
  • अब कुकर में पानी भरे और इस जालीदार बर्तन को अंदर डाल दें। 
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी लगने तक पकाएं। 
  • अब गाजर सॉफ्ट हो गया है। इसे एक मिक्सर जार में डाल लें। 
  • गाजर का अच्छे से पेस्ट बना लें और एक छन्नी से छान लें। 
  • अब इसमें पीसा हुआ ब्राउन शुगर, कॉर्न फ्लार और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
  • पेस्ट को स्मूद होने तक मिक्स करते रहें। 
  • अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और गाजर के पेस्ट को पकाना शुरू करें। 
  • इसमें 2 चम्मच घी डालकर मिलाएं। 
  • मध्यम आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक यह कढ़ाई को छोड़ने ना लगे। 
  • अब इसे कन्टेनर में भरकर 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें। 
  • आपकी बर्फ़ी अच्छी तरह सेट हो गई है। इसे अपने आकार और साइज़ के अनुसार काट लें। 
  • अंत में बर्फ़ी को ग्रेटेड नारियल से लपेटें और सर्व करें। 

अपनी इस टेस्टी और हेल्दी बर्फ़ी का मजा लें और बिना हेल्थ प्रॉब्लेम्स के इन्जॉय करें। 

यह भी पढ़ें: विश्व शाकाहार दिवस : मीट और चिकन से भी बेहतर हैं ये 10 सब्जियां, शाकाहारियों के लिए हैं वरदान

  • 98
लेखक के बारे में

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख