Red Vegetables benefits : आपको कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचा सकती हैं लाल रंग की ये 7 सब्जियां

हरी सब्जियों के बारे में आपने बहुत कुछ सुना है, पर क्या आप जानती हैं कि लाल रंग की सब्जियां भी आपको हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।
red vegetables apko kayi gambheer bimariyon se bhi bachati hain
लाल रंग की सब्जियां आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 3 Mar 2022, 20:00 pm IST
  • 165

लाल रंग की प्याज से लेकर, टमाटर तक। आपकी प्लेट में कुछ एस्स्ट्रा स्वाद बढ़ाने में लाल रंग की सब्जियां खास योगदान देती हैं। वहीं जब सलाद की बात आती है तो लाल गोभी और चुकंदर हमेशा से खास रहे हैं। पर क्या आप जानती हैं कि लाल रंग की ये सब्जियां सिर्फ आपके स्वाद और प्लेट में रंग ही एड नहीं करतीं, बल्कि आपको कई स्वास्थ्य जोखिम से भी बचाती हैं। आइए जानते हैं लाल रंग की सब्जियों के सेहत लाभ (health benefits of red vegetables)।

क्यों खास है सब्जियों का ये लाल रंग

हरी सब्जियां ही नहीं, बल्कि लाल रंग की सब्जियां भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। मेयो क्लिनिक के मुताबिक, रेड शिमला मिर्च और टमाटर जैसी लाल सब्जियां डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम करती है। दरअसल, इन सब्जियों का लाल रंग फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक तत्व के कारण होता है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

इसके अलावा इनमें विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सब्जियां कैंसर को रोकने, पुरानी बीमारियों से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है। लाल सब्जियों में एंथोसायनिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने, आंखों की रक्षा करने, संक्रमण से लड़ने और स्मोकिंग के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक है।

lal mooli antioxidents me rich hai
लाल मूली एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। चित्र: शटरस्टॉक

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का कहना है कि रेड वेजिटेबल्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके बावजूद 95 फीसदी लोग पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में क्या आप भी अपने आहार में लाल सब्जियों को नजर अंदाज कर रहीं हैं। अगर, हां तो इनके हेल्थ बेनिफिट्स जानकर आप ऐसा नहीं कर पाएंगी।

यहां हैं वे 7 लाल रंग की सब्जियां जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में हैं मददगार 

1. टमाटर (Tomato)

लाल सब्जियों में सबसे पहला नाम टमाटर का आता है। ज्यादातर डिश बनाने में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा टोमैटो सॉस का उपयोग भी लोग पास्ता और दूसरी चीजों में उपयोग करते हैं। टमाटर विटामिन-सी, लाइकोपीन और पोटेशियम का बड़ा स्रोत हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, शरीर में 85 फीसदी लाइकोपीन की पूर्ति ताजा टमाटर और टमाटर उत्पादों से होती है। टमाटर को थोड़े से तेल के साथ पकाकर खाना चाहिए। इससे शरीर को लाइकोपीन को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

2. चुकंदर (Beet root)

यूएसडीए (United states department of agriculture) के मुताबिक, चुकंदर में अत्यधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, फाइबर, फोलेट, विटामिन-सी और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में होता है।

हाल के एक अध्ययन के अनुसार, कंद या मिट्टी के भीतर उगने वाली सब्जियां ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हैं। ये सब्जियां ब्लड फ्लो में सुधार करने के साथ ही एथलेटिक टॉलरेंस को बढ़ाने मददगार हैं। चुकंदर दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक है। इसका सेवन ऑयल में हल्का भूनकर करना चाहिए। हालांकि, इसे आप रोजाना जूस और सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

3. लाल गोभी (Red cabbage)

लाल गोभी क्रूसीफेरस परिवार से संबंधित है। यह देखने में लाल और बैंगनी रंग की दिखाई देती है। इसमें ब्रोकली, केल और ब्रसेल्स स्प्राउट्स की तरह कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हाल के एक अध्ययन के मुताबिक, इसका गहरा रंग एंथोसायनिन, शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट की वजह से आता है। जो ब्रैन डिसऑर्डर, कैंसर और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है।

रेड कैबेज विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। एक कप लाल गोभी में करीब 85 प्रतिशत विटामिन सी, 42 प्रतिशत विटामिन के और 20 प्रतिशत विटामिन ए होता है। यह फाइबर, विटामिन बी 6, पोटेशियम और मैंगनीज का भी अच्छा स्रोत है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें – कैंसर के बचाव से लेकर आपकी स्किन को ग्लो देने तक, हर काम में निपुण है हल्दी

एक अध्ययन के अनुसार, लाल गोभी का अधिक स्वाद और पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए इसे कच्चा खाना चाहिए। हालांकि आप इसे पकाकर भी खा सकते हैं, लेकिन एंथोसायनिन, ग्लूकोसाइनोलेट्स और अन्य पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए कम पकाना चाहिए।

4. लाल शिमला मिर्च (Red Bell pepper)

लाल शिमला मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह हेल्दी इम्यून फंक्शन और चमकदार त्वचा के लिए फायदेमंद है। विटामिन-सी हाई कंसंट्रेशन इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। रेड बेल पेपर से विटामिन बी 6, विटामिन ई और फोलेट प्राप्त करने के लिए कच्चा या पकाकर चबाएं।

lal shimla mirch apki skin ke liye bhi faydemand hai
लाल शिमला मिर्च आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

5. लाल प्याज (Red Onion)

लाल प्याज में भी लहसुन, प्याज की तरह ऑर्गोसल्फर, कंपाउंड प्याज में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स इम्यून सिस्टम में सुधार करता है। इससे यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के अनुसार, लाल प्याज में एलिल सल्फाइड उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो कैंसर और हार्ट डिजीज से लड़ने में मदद करता है। इसमें फाइबर तत्व पाए जाते हैं, जो आंत की सेहत में लाभकारी हैं।

6. लाल आलू (Red Potatoes)

एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के मुताबिक, शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और पोटैशियम की मात्रा बढ़ाने के लिए लाल आलू के साथ पत्तेदार सब्जियां और टमाटर खाना फायदेमंद है। लाल आलू में पोटैशियम, विटामिन सी, थायमिन और विटामिन बी 6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, इसके छिलके में फाइबर, विटामिन भी होते हैं। लाल आलू में विशेष रूप से कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

7 . लाल मिर्च (Red chilly)

सामान्यतः लाल मिर्च का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। इसमें कैप्साइसिन और दूसरे कंपाउंड पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा रेड चिली में विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम, तांबा आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें – रसोई के ये पांच मसाले दिला सकते हैं आपको पाचन संबंधी तमाम समस्याओं से छुटकारा

  • 165
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख