प्रेगनेंसी में लूज मोशन से परेशान हैं, तो ये 5 हार्मलेस टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन की वजह से अन्य पाचन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में जानिए लूज़ मोशन दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए? साथ ही जानते हैं इसकी वजह और लक्षण।
cystic fibrosis ke karan kabj
मल त्याग डिट़क्सीफिकेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चित्र : शटरस्‍टॉक

गर्भावस्था के दौरान पाचन संबंधी समस्याएं आम हैं जैसे मॉर्निंग सिकनेस और कब्ज। लेकिन डायरिया एक अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है जिसका सामना गर्भवती महिलाओं को करना पड़ सकता है। यदि आप भी गर्भवती हैं और आपको भी लूज़ मोशन हो रहे हैं, तो इसे इगोने न करें। ऐसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। लगातार दस्त से डिहाइड्रेशन और कुपोषण हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान, यह महिला और भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।

कुछ महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू होने से ठीक पहले दस्त, अपच, घबराहट और उल्टी की शिकायत होती है। इतना ही नहीं, अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (ACG) के अनुसार गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन की वजह से अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कब्ज और गैस। इसलिए, यदि आप प्रेगनेंट है, तो इस समस्या के बारे में चर्चा करना ज़रूरी है, क्योंकि गर्भवती महिलाओं में अक्सर लूज़ मोशन की समस्या आती है।

तो चलिये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में लूज़ मोशन दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए? साथ ही जानते हैं इसकी वजह और लक्षण।

जानिए प्रेगनेंसी में क्यों होते हैं लूज मोशन

1. प्रेगनेंसी में आप अपने हार्मोन और अपने शरीर में बदलाव का अनुभव करेंगी। कई बार शारीरिक परिवर्तन के कारण भी गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र हल्का बिगड़ जाता है।

2. गर्भावस्था में कभी-कभी अधिक पौष्टिक, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में अचानक बदलाव से मल त्याग में भी बदलाव आ जाता है।

3. डायरिया किसी ऐसी चीज से भी विकसित हो सकता है जिसका गर्भावस्था से कोई लेना-देना नहीं है, जैसे कि वायरस, फूड पॉइज़निंग, एंटीबायोटिक्स आदि।

प्रेगनेंसी में लूज मोशन से कैसे पाएं राहत जानिए कुछ टिप्स

1. अपने शरीर को हाइड्रेट रखें

हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है, खासकर जब आप गर्भवती हों। डायरिया आपके शरीर से पानी को बाहर निकालता है, इसलिए बहुत सारे तरल पदार्थ भी पिएं। डायरिया की वजह से आप बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं। इसलिए कोकोनट वॉटर और आरएस का सेवन करें।

hydrated hona jaruri hai
पानी न पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, चित्र: शटरस्टॉक

2. इन फूड्स से बचें

डेयरी फूड्स, स्वीट ड्रिंक्स, कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से बचें। इसकी वजह से आपकी तबीयत और भी खराब हो सकती है। यह ड्रिंक्स एसिडिटि का कारण बन सकते हैं, जो आपको और ज़्यादा तकलीफ में डाल सकता है।

3. खानपान का ख्याल रखें

ऐसे फूड्स खाएं जो पचने में आसान हों और पेट और पाचन तंत्र को खराब न करें। BRAT डाइट (Bread, rice, apple, toast) का सेवन करें। इसके अलावा आलू, चिकन और सब्जियों का सूप, लीन मीट का भी सेवन किया जा सकता है। जितना हो सके हल्का ही खाएं, क्योंकि आपका पेट इस समय अपनी पाचन शक्ति खो चुका होता है।

4. स्पाइसी फूड से दू रहें

तले, मसालेदार और उच्च वसा वाले फूड्स से दूर रहें। डायरिया अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है। यदि आपको बिना किसी अन्य लक्षण जैसे बुखार, दर्द, ऐंठन के हल्के दस्त हो रहे हैं, तो थोड़ा धीरज रखें, यह ठीक हो जाएगा। ज़्यादा मसालेदार खाना आंतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5. साफ – सफाई से रहें

लूज मोशन की वजह से आपको यूटीआई भी हो सकता है क्योंकि कोलन में बैक्टीरिया ज़्यादा बनने लगते हैं। इसलिए, हमेशा लूज मोशन के बाद खुद को अच्छे से साफ करें। आगे से पीछे की ओर पोचें और अंडरवियर साफ रखें। आप चाहें, बैक्टीरिया से बचने के लिए अपने अंडरवियर को प्रेस भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : मुश्किल नहीं है कलर्ड हेयर की देखभाल, बस इन 5 चीजों का रखें ध्यान

  • 120
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख