Pimples on eyebrow : ये 5 कारण हो सकते हैं आईब्रो पर पिंपल के लिए जिम्मेदार, समाधान के लिए आजमाएं ये 6 उपाय

ऑयली स्किन, डैंड्रफ और थ्रेडिंग के कारण कई बार आइब्रो और उसके आसपास की त्वचा पर मुहांसे निकलने लगती हैं। जानते हैं इन पिंपल्स से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय।
eyebrows par hone waale pimples
भौहों पर निकलने वाली मुंहासे न केवल चेहरे के लुक को खराब करने का काम करती है बल्कि दाग धब्बे भी छोड़ जाती है। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 23 Oct 2023, 09:07 am IST
  • 141

यूं तो मुहांसे (pimples) चेहरे के किसी भी हिस्से कभी भी निकल आते है। खासतौर से माथा, चिन और और चीक्स (cheeks) इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते है। इन सब के अलावा एक जगह और भी जहां पिंप्ल्स कभी भी होने लगते है। वो जगह है आइब्रो। भौहों पर अचानक निकलने वाली मुंहासे न केवल चेहरे के लुक को खराब करने का काम करती है बल्कि दाग धब्बे भी छोड़ जाती है। जानते हैं कि वो कौन से कारण (causes of eyebrow pimples) है, जिनकी वजह से आइब्रो पर पिंपल्स (Pimples on eyebrow) उभर आते हैं।

आइब्रो पर पिंपल के लिए ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

1 इनग्रोन हेयर

इनग्रोन हेयर यानि बेबी हेयर, जिनका कुछ हिस्सा स्किन में दबा रहता है। ऐसे बाल स्किन में बैक्टिरिया को जन्म देते हैं। आमतौर पर आइब्रो और माथे पर ऐसे बाल दिखने लगते है। इस तरह के बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्किन को वीक में दो बार एक्सफोलिएट करें। इस तरीके से छोटे छोटे बालों की संख्या कम होने लगती है। इससे पिंपल्स की समस्या अपने आप खत्म हो जाती है।

2 आइब्रो पर जमा गंदगी

मेकअप रिमूव करने के बाद अधिकतर लोग आइब्रो को क्लीन करना भूल जाते है। इसके चलते आइब्रो के नज़दीक पाउडर, बेस और फाउंडेशन ज्यों के त्यों लगे रहते हैं। इनकी क्लीनिंग न होने के चलते इस जगह पर इंफेक्शन पनपने लगता है। इससे छोटे छोटे पिंपल्स उभरने लगते है। इसके लिए आइब्रो की स्वच्छता बनाए रखें और रोज़ आइब्रो को गुलाब जल से साफ करें।

EYEBROW ITCHING
आइब्रो इचिंग का कारन बन सकती है डैंड्रफ। चित्र शटरस्टॉक।

3 डैंड्रफ बनता है कारण

सर्दियों के दिनों में स्कैल्प की ड्राइनेस के कारण रूसी की समस्या होने लगती है। बालों में कंघी करते वक्त वे चेहरे पर झड़ने लगती है। इसके चलते चेहरे पर पिपल्स होने लगते है। साथ ही आइब्रो में रूसी के तत्व देर तक फंसे रहने से बहुत बार उस जगह पर पिंपल्स होने लगते है।

4 थ्रेडिंग बनती है वजह

बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी आंखों के नज़दीक की स्किन सेंस्टिव और लूज होती है। ऐसे लोग जब थ्रेडिंग के लिए जाते हैं, तो उनकी स्किन खि्ांचने लगती है। ऐसे में त्वचा लाल पड़ जाती है और बाद में उस पर पिंपल्स होने लगते है। इन पिपल्स से बचने के लिए आइब्रो से बाल निकलवाने से पहले स्किन का एक्सफोलिएशन बहुत ज़रूरी है। इससे स्किन में कसाव होने लगता है और त्वचा स्मूथ हो जाती है। इस प्रकार के पिपल्स बचने के लिए इस जगह पर एलोवेरा तेल लगाएं।

5 मेकअप प्रोडक्टस का अत्यधिक इस्तेमाल

अक्सर बाहर निकलने से पहले हम लोग मेकअप ज़रूर करते हैं। ऐसे में आइब्रो को हाइलाइट करना नहीं भूलते है। घर वापिस लौटकर हम मेकअप को रिमूव कर लेते है, मगर आइब्रो की ओर ध्यान नही दे पाते हैं। इसके चलते आइब्रो पर पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। रोज़ाना की तरह रात को सोने से पहले मुंह धोने के साथ साथ भौहों की भी क्लीनिंग बहुत ज़रूरी है।

home remedies to darken eyebrows
यहां आपकी भौहों को काला और घना बनाने के लिए 6 प्रभावी उपाय दिए गए हैं। चित्र एडॉबीस्टॉक।

एक्सपर्ट बता रहीं हैं इनसे बचने के उपाय

1 इस बारे में रेखा मेकओवर्स से ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा कुमारी का कहना है कि आप आइब्रो पर उभरने वाली मुहांसों का कारण मेकअप को अच्छी तरह से रिमूव न करना है। इसलिए यह जरूरी है कि आप हर रोज रात को सोने से पहले ठीक से मेकअप रिमूव करें।

2 अन्य ब्रशेज के साथ अपने आइब्रो ब्रश को भी रेगुलर क्लीन करना न भूलें। कई बार गंदे आईब्रो ब्रश भी आपकी भौंहों पर मुंहासों का कारण बनते हैं।

3 चेहरे पर पाउडर बेस मेकअप को अप्लाई करें जो अत्यधिक ऑयल को आसानी से एब्जार्ब कर सकता है। अगर आपके चेहरे पर बार बार मुंहासे हो रहा है, तो मेकअप का ब्रांड बदलकर देख सकते हैं।

4 चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को दूर करने के लिए रूई के फाहे को टीटरी ऑयल में भिगोकर आइब्रो पर लगाएं

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5 एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से आइब्रो पर लगाएं। आप चाहें, तो इसमें रोज़ वॉटर भी मिला सकते है, ताकि इससे स्किन को नरिश्मेंट मिल सके।

6 इसके अलावा रोज़मेरी ऑयल को भौहों पर लगाएं और उसे फैला दें। इससे पिंपल्स को राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें- वेडिंग वाला ग्लो चाहिए तो आजमाएं घरेलू सामग्री से बने ये 5 सुपर इफैक्टिव फेस पैक

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख