पीरियड्स के दौरान हर महिला को किसी न किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। जैसे कई बार आपको नहीं समझ आता है कि पीरियड क्रैम्प्स क्यों ज़्यादा है, या इस बार ब्लड फ्लो इतना कम क्यों है। यह सब चीज़ें आम हैं और कोई भी इन्हें अभी तक समझ नहीं पाया है। मगर यदि आपको अपने पीरियड्स के दौरान कुछ अजीब देखने को मिलता है, तो आपको उसे डॉक्टर को ज़रूर बताना चाहिए जैसे ब्लड क्लॉट्स (Blood clots in periods)।
अपने कई बार अपने पीरियड ब्लड में ब्लड क्लॉट्स देखे होंगें, तो क्या आपको भी नहीं पता कि इनका कारण क्या है? क्या आप अभी तक इन्हें इग्नोर करती आ रही हैं? तो चलिये जान लेते हैं क्या हो सकता है इनके पीछे का कारण या यह बिल्कुल नॉर्मल है।
आपके पीरियड्स के दौरान क्लॉट्स अक्सर हैवी ब्लीडिंग के कारण होता है। वास्तव में, अधिकांश महिलाओं को अपने जीवन में कभी न कभी क्लॉट्स का अनुभव होता है। हालांकि, भारी रक्तस्राव और बड़े क्लॉट्स होना कभी-कभी चिंता का कारण हो सकता है।
मेनोरेजिया को मासिक धर्म के रक्तस्राव के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सामान्य से अधिक भारी हो सकता है। यदि आप हर दो घंटे या उससे पहले अपना टैम्पोन बदल रही हैं, तो आपको हैवी पीरियड फ्लो है। यह असुविधाजनक और अक्सर दर्दनाक होता है।
इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको हैवी पीरियड्स हो रहे हों। मगर इस समस्या का इलाज है, इसलिए इसे इग्नोर न करें और जानें क्या हैं इसके कारण।
यदि आपने हाल ही में बर्थ कंट्रोल पिल्स ली हैं, तो यह आपके पीरियड्स में क्लॉट का कारण हो सकता है। बर्थ कंट्रोल के कुछ रूप, जैसे गैर-हार्मोनल आईयूडी, कुछ महिलाओं में सामान्य से अधिक मासिक धर्म और थक्कों का कारण बन सकते हैं। यदि आपको आईयूडी लगी है और हैवी पीरियड्स हो रहे हैं, तो अपने लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
गर्भावस्था के प्रारंभिक चरणों में, यदि गर्भपात होता है तो यह अक्सर हैवी ब्लीडिंग और ब्लड क्लॉट का कारण बन सकता है। ऐसे में डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।
एक अन्य स्थिति जो आपके चक्र के दौरान भारी थक्कों और रक्तस्राव का कारण बन सकती है, वो है पीसीओएस। यह एक सामान्य हार्मोन असंतुलन है। ऐसे में अंडाशय पर फॉलिकल्स बनते हैं, जो नियमित रूप से अंडे नहीं छोड़ते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अनियमित पीरियड्स होते हैं और क्लोट भी।
एंडोमेट्रियोसिस का परिणाम तब होता है जब आपके गर्भाशय के अंदर सामान्य रूप से विकसित होने वाले ऊतक गर्भाशय गुहा के बाहर विकसित होते हैं। यह आपके चक्र के दौरान भारी थक्के और रक्तस्राव, पेट दर्द और गंभीर ऐंठन का कारण बन सकता है। यह बहुत दर्दनाक और कठिन हो सकता है।
फाइब्रॉएड जैसे विकास गर्भाशय और उसके अस्तर में रह सकते हैं और इससे आपके पीरियड्स सामान्य से अधिक हैवी हो सकते हैं। कई प्रकार के फाइब्रॉएड होते हैं, लेकिन सबम्यूकोसल फाइब्रॉएड (गर्भाशय गुहा के अंदर बढ़ने वाले फाइब्रॉएड) भारी रक्तस्राव और बड़े थक्के का कारण बनते हैं।
गर्भाशय ग्रीवा पर या गर्भाशय के अस्तर में बढ़ने वाला ये फाइब्रॉएड भारी थक्के का एक कारक हो सकता। यदि आपको मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव, या पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो यह फाइब्रॉएड के कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें : इन 5 महिलाओं से जानिए उनके ‘ऑल टाइम फेवरेट’ पीरियड हैक्स के बारे में