क्या आप भी झगड़ा निपटाने के लिए सेक्स को टूल बनाती हैं? तो जानिए क्या होता है इसका प्रभाव

बहुत सारी महिलाएं सेक्स को एक औजार की तरह इस्तेमाल करती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि यह आपकी मेंटल और सेक्सुअल हेल्थ को किस तरह प्रभावित कर सकता है!
female pleasure ke baare mein baat nhin karta hai male porn
फीमेल प्लेजर के बारे में बात नहीं करता है मेल पॉर्न। चित्र : शटरस्टॉक

क्या आपने कभी – कभी लड़ाई करते वक़्त सेक्स किया है? या कभी ऐसा हुआ हो कि एक लंबे रिलेशन के टूटने पर आपका प्यार, गुस्सा और आक्रोश सेक्स के रूप में बाहर आया हो? असल में ज्यादातर महिलाएं ऐसा करती हैं। वहीं पुरुष भी कई बार विवाद को निपटाने के लिए सेक्स का सहारा लेते हैं। जिसे टेक्नीकल टर्म में मेकअप सेक्स कहा जाता है। आइए जानते हैं मेकअप सेक्स (Makeup sex effect) आप दोनों की सेहत और रिश्ते को कैसे प्रभावित करता है।

जब आप एक साथी के बहुत ज़्यादा करीब महसूस करती हैं, तो किसी बड़ी लड़ाई या आर्गयुमेंट के बाद इंटेन्स सेक्स होना लाज़मी है। इसे आजकल के जमाने में ‘मेकअप सेक्स’ कहा जाता है। आइये जानें इसके बारे में और यह किस तरह रिलेशन को पप्रभावित करता है।

क्या होता है मेकअप सेक्स?

मेकअप सेक्स, सेक्स के लिए एक अनौपचारिक शब्द है जो किसी लड़ाई, या ब्रेकप के बाद होता है। यह मामूली तर्कों से लेकर रिश्ते टूटने की लड़ाई तक कभी भी हो सकता है। इन परिस्थितियों में सेक्स अधिक संतुष्टिदायक और काफी इमोशनल होता है। कई रिश्तों में मेकअप सेक्स किसी लंबी लड़ाई के बाद ‘हीड ऑफ द मोमेंट’ में हो सकता है। इसे लोग रिश्ते में सुलाह करने के तरीके के रूप में भी देखते हैं। यह भी लड़ाई के दौरान होने वाली एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है।

ऐसे समय में सेक्स करना जब आप मानसिक तौर पर खुद को स्टेबल महसूस नहीं कर रही हों। थोड़ा अजीब लग सकता है। हालांकि, इसके बाद हो सकता है कि आप और पार्टनर के बीच की आपसी लड़ाई निपट जाए। मगर बाद में यह निर्णय कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि क्या लड़ाई सेक्स की वजह से सुलझ गयी है या पार्टनर लड़ाई की वजह से वाकई समझ पाये हैं। क्योंकि कई बार लड़ाई में हम यह चाहते हैं कि सामने वाला हमें समझे।

इतना इंटेन्स क्यों होता है मेकअप सेक्स ?

मेकअप सेक्स को आपके द्वारा किए जाने वाले कुछ बेहतरीन सेक्स के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्यों? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक व्यक्ति पर जब आपको गुस्सा आ रहा हो और उसका आक्रोश प्यार और सेक्स के रूप में उभरे, तो यह माहौल में ईंटेंसिटी ला सकता है।

intence hota hai make up sex
इंटेन्स होता है मेकअप सेक्स। चित्र : शटरस्टॉक

इसलिए, मेकअप सेक्स आकर्षक है क्योंकि यह हमें अपने साथी के साथ जुड़ाव की स्थिति में वापस लाता है। यह बहुत आश्चर्यजनक भी है क्योंकि हमारी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक अवस्थाएं सभी लड़ाई के कारण इतनी बढ़ जाती हैं।

क्या होता है आप दोनों के रिश्ते पर मेकअप सेक्स का प्रभाव

सेक्स करने से संबंध, निकटता, और ऑक्सीटोसिन, डोपामीन हार्मोन के रिलीज़ के लिए अद्भुत है। इन सबसे ऊपर, मेकअप सेक्स उन कुछ दबी हुई भावनाओं को हवा देने का एक शानदार तरीका है, लेकिन आपको सावधान रहना होगा कि आप लड़ाई की वजह को जानें और समझें।

सेक्स आपके साथी के साथ फिर से जुड़ने का एक अद्भुत तरीका हो सकता है। शारीरिक रूप से फिर से जुड़ना शानदार है। मगर, इसके बाद फिर से मुद्दे पर बात होना ज़रूरी है। एक बार मूड सही होने के बाद आप दोनों एक हेल्दी डिस्कशन कर सकते हैं।

फिजिकल इंटिमेसी रिश्तों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसका उपयोग इमोशनल इंटिमेसी और संवाद के स्थान पर नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : #RightToEqualPleasure: कभी-कभी ऑर्गेज़्म के बाद भी आप बुरा महसूस कर सकती हैं, जानिए ऐसी 5 स्थितियां

  • 131
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख