Period Panty : जानिए क्यों पीरियड्स में सामान्य पैंटी से बेहतर हैं पीरियड पैंटी

पीरियड पैन्टी का इस्तेमाल पैड के जगह पर पीरियड के समय आसानी से किया जा सकता है। इसे पहनना और धोना बहुत आसान है।
period panties kya hai
पीरियड पैंटी जो सैनिटरी पैड के रूप में काम करती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 22 Jan 2023, 20:00 pm IST
  • 143

हाल ही कुछ साल में पीरियड प्रोडक्टस को लेकर बाजार में बाढ़ सी आ गई है, उसमें से एक प्रोडक्ट है पीरियज पैंटी। पीरियज पैंटी का इस्तेमाल बार बार धो कर किया जा सकता है। इसे पैड की तरह बहल कर फेकने की जरूरत नहीं पड़ती है, तो ये एक साकारात्मक प्रभाव हमारे पर्यावरण पर भी डालती है। कई बार महिलाएं पैड, मैंस्ट्रुयल कप, टैंपोन जैसी चीजों को इस्तेमाल करना पसंद नही करती है तो वो पीरियड पैंटी को एक विकल्प के तौर पर देख सकती है।

क्या है पीरियड पैंटी

पीरियड पैंटी परियड के दौरान होने वाले रक्त प्रवाह को सोखती है। जैसा की इनके नाम का अर्थ है- पीरियड पैंटी जो सैनिटरी पैड के रूप में काम करती हैं। ये दो टैम्पोन के रक्त के बराबर ब्लड को अवशोषित करता है। यो धो कर दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है जो इसे किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।

पीरियड पैंटी में माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर की कई परतें होती हैं। ये नार्मल अंडरवियर की तरह दिखते हैं, लेकिन ये नमी को सोखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं क्योंकि वे पीरियड के ब्लड को अवशोषित करते हैं।

ये भी पढ़े- Female Sexual Arousal Disorder : क्या आप भी यौन उत्तेजना में कमी महसूस कर रहीं हैं, तो जानिए क्या है यह समस्या

धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है

पीरियड पैंटी में कई एब्जोरबेंट लेयर (absorbent layers) हेती है, जिससे पीरियड पैंटी को जितनी बार चाहें उतनी बार धोया और पुन: उपयोग किया जा सकता है (अधिकतम दो साल, अगर ठीक से देखभाल की जाए)।

मल्टीपल लेयर्स में से दूसरा लेयर पीरियड पैंटी को सूखा और गंध मुक्त रखने में मदद करता है। इसका मतलब है कि ब्लड हो या किसी भी प्रकार का प्रवाह या कोई नमी जो संक्रमण या दुर्गंध का कारण बन सकता है, वे बिना किसी प्रकार की दुर्गंध फैलाए तुरंत अवशोषित हो जाते हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ और टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट अपोलो दिल्ली और आर्केडी विमन हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी की डायरेक्टर डॉ. पूजा दिवान से के अनुसार पीरियड पैंटी दो तरह के होते है डिस्पोजेबल और नॉन डिस्पोजेबल। इसे आराम से इस्तेमाल करने के बाद धूप में सूखाकर और रोगाणुमुक्त करने के बाद वापस से इस्तेमाल किया जा सकता है।

periods panties ke fayade
पीरियड पैंटी में कई एब्जोरबेंट लेयर (absorbent layers) हेती है, जिससे पीरियड पैंटी को जितनी बार चाहें उतनी बार धोया जा सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

वे टैम्पोन/पैड से कहीं बेहतर हैं

टैम्पोन या पैड जैसे डिस्पोजेबल आइटम की तुलना में पीरियड पैंटी कहीं बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल हैं। उन्हें केवल एक बार खरीदने की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। पीरियड पैंटी विषाक्त पदार्थों या किसी भी प्रकार के रसायनों से मुक्त हैं, जो उन्हें पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा बनाते हैं।

ये भी पढ़े- इन 5 कारणों से आपको तुरंत छोड़ देनी चाहिए यूरीन को रोक कर रखने की आदत

यह लंबे समय तक काम आती हैं

हालांकि सामान्य पैंटी की तुलना में थोड़ी अधिक महंगी है। पर इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको कुछ समय के लिए पीरियड पैंटी का एक नया सेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है, टैम्पोन और पैड के विपरीत, जिन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बदलने की ज़रूरत होती है।

पीरियड पैंटी कई विकल्पों के साथ आती हैं, एबज़रबेंसी थोंग से लेकर हाई-वेस्टीड पेयर्स। पीरियड पैंटी विभिन्न डिज़ाइन, रंग, कट और आकार में भी आते हैं। ये पहनने में अधिक आरामदायक हैं।

हल्के और मध्यम फ्लो के लिए

पीरियड पैंटी की सक्शन स्ट्रेंथ सीमित है। यह केवल हल्के से मध्यम रक्तस्राव के लिए सही है, हैवी ब्लड फ्लो के लिए इसके बारे में नही सोचा जा सकता है। इसे औसतन चार से छह घंटे के लिए ही पहना जा सकता है इससे ज्यादा पहनने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़े- आपकी सेक्स लाइफ और फर्टिलिटी दोनों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, शोध कर रहे हैं दावा

  • 143
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख