Freedom from stretch marks: इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें नारियल का तेल और पाएं स्ट्रेच मार्क्स से आजादी

मम्मी की रसोई में रखी यह जादुई सामग्री बहुत सारे लाभों के लिए जानी जाती है। पर क्या आप जानती हैं कि यह आपको प्रसव के बाद दिखाई देने वाले स्ट्रैच मार्क्स से भी आजादी दिला सकता है।
stretch marks hatane ke liye aap in home remedies ko apna sakti hain
स्ट्रेच मार्क्स होना बिल्कुल सामान्य है, आप इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं। चित्र शटरस्टॉक।
निशा कपूर Published: 9 Aug 2022, 20:05 pm IST
  • 134

स्ट्रेच मार्क्स यानी खिंचाव के निशान शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते हैं। यह कोई गंभीर परेशानी नहीं है, लेकिन प्रसव के बाद सभी महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) के कारण अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पा रहीं हैं, तो मेरी मम्मी का बताया ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। मम्मी की रसोई में मौजूद ये जादुई सामग्री है नारियल का तेल (Coconut Oil)। जी हां, नारियल का तेल कई अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ आपको स्ट्रैच मार्क्स से भी आज़ादी (How to use Coconut Oil for stretch marks) दिला सकता है। जानना चाहती हैं कैसे, तो बस इसे पढ़ती रहें।

क्या स्ट्रेच मार्क्स पर वाकई कारगर है नारियल का तेल?

स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल के तेल का प्रयोग लाभदायक हो सकता है। इस बात की पुष्टि NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की एक रिसर्च में होती है। रिसर्च में बताया गया है कि नारियल तेल से मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करने में सहायता मिल सकती है। वहीं, एक अन्य रिसर्च में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि नारियल तेल को रोजाना लगाने से स्ट्रेच मार्क्स से आजादी मिल सकती है।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए जानिए कैसे करना है नारियल तेल का उपयोग

स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल तेल का प्रयोग अलग-अलग सामग्री के साथ किया जा सकता है। यहां हम आपको स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल तेल के उपयोग के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इन तरीकों को जानने से पहले यह समझ लें कि स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। नीचे बताए गए उपाय कुछ हद तक स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने में सहायता कर सकते हैं।

benefits of coconut oil.
गुनगुने नारियल तेल की मसाज दें। चित्र: शटरस्‍टॉक.

1 गुनगुने नारियल तेल की मसाज

नारियल तेल की मसाज को स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है। असल में, एक रिसर्च में पाया गया है कि नारियल तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन E मौजूद होता है। वहीं, विटामिन E फाइब्रोब्लास्ट व स्किन के कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। फाइब्रोब्लास्ट व कोलेजन का उत्पादन बढ़ने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं।

प्रयोग करने का तरीका

नारियल तेल को गुनगुना कर लें।।
फिर पांच मिनट तक प्रभावित क्षेत्र पर गुनगुने तेल से मसाज करें।
रात भर नारियल तेल को लगाकर छोड़ सकते हैं।
इसका प्रयोग रोजाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

2 नारियल तेल और एलोवेरा

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के घरेलू उपाय के तौर पर नारियल के तेल के साथ एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। एक रिसर्च में एलोवेरा को स्ट्रेच मार्क्स का कारगर इलाज बताया गया है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य शोध में कहा गया है कि एलोवेरा कोलेजन को बढ़ा सकता है। जिससे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

aloevera gel
एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। चित्र:शटरस्टॉक

प्रयोग करने का तरीका-

नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
फिर नारियल तेल में एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब इस तैयार मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं।
रात भर के लिए इसे छोड दें।
इस प्रक्रिया को रोजाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

3 नारियल तेल और अरंडी का तेल

अरंडी का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मददगार हो सकता है। विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, अरंडी के तेल में लिनोलेनिक एसिड व रिसिनोलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन में नमी को बरकरार रखने में सहायता कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह स्किन इलास्टिसिटी यानि त्वचा की लोच में भी सुधार कर सकता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी हद तक सहायता हो सकती है।

प्रयोग करने का तरीका

दोनों तेलों को मिक्स करके गुनगुना करें।
अब इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
इस प्रक्रिया को हर रात को किया जा सकता है।

4 नारियल तेल और जैतून का तेल

स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल और जैतून के तेल का मिश्रण प्रभावी साबित हो सकता है। असल में, जैतून के तेल में विटामिन-E की अच्छी मात्रा अधिक पाई जाती हैं, जिस वजह से इसे स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
जानिए जैतून और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। चित्र शटरस्टॉक।

प्रयोग करने का तरीका

दोनों तेलों को मिक्स करके गुनगुना करें।
अब इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
तेल को स्किन में समाने दें।
ये उपाय आप हर रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल तेल के प्रयोग से जुड़े टिप्स और सावधानियां-

नारियल तेल या उसके साथ में बताई गई किसी भी सामग्री का प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए हमेशा वर्जिन कोकोनट ऑयल का चुनाव करें।
संवेदेनशील स्किन वाले इस तेल का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
यदि किसी को लेख में दिए गए किसी भी घरेलू उपाय से एलर्जिक रिएक्शन होता है, तो उसका प्रयोग करना बंद कर दें।
यदि बाजार से नारियल तेल खरीद रहे हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें रसायन न मिला हो।

यह भी पढ़ें : ये 10 लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर में बढ़ रहा है ब्लड शुगर लेवल, जानिए हाइपरग्लेसेमिया को कंट्रोल करने के उपाय

  • 134
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख