बालों को करती है हर महीने डाई तो जान लें इससे होने वाले नुकसान भी

बालों के सफेद होने के बाद उसे कलर या डाई करने बहुत ही आम बात है लेकिन क्या आप जानती है कि बालों को डाई करने के नुकसान भी होते है।
mehendi hai sabse sahi
कुछ लोग जब मेंहदी का घोल तैयार करते हैं, तो उसमें नीबू का रस मिला देते हैं, जो कि एक बहुत गलत चीज है। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Published: 14 May 2023, 15:30 pm IST
  • 142

अगर आपको अपने लुक को बदलना है तो आप सबसे पहले एक चीज सोचते है कि अपने बलों की रूप रेखा बदलना। बालों को फैशनेबल दिखाने के लिए हम कई तरह के उपचार करते है। बालों की कटिंग कराते है, बालों में कोई स्टाइल या ट्रिटमेंट करवाते है या फिर बालों को डाई करवाते है। लेकिन बालों में बार बार डाई करवाने से इस पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। बालों को रंगने में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसकी अधिक प्रोसेसिंग आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने बात की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा से, डॉ. चित्रा डर्मेटोलॉजिस्ट जो त्वचा और बालों की एक्सपर्ट है। डॉ. चित्रा कोस्मोडर्मा की साइओ और फाउंडर भी है।

डॉ. चित्रा बताती है कि “बालों के शाफ्ट में घुसने वाले हेयर डाई हानिकारक होते हैं क्योंकि वे बालों को नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे वे बूरे हो जाते हैं और टूटने का खतरा होता है।”

डाई करने से बालों को कैसे नुकसान होता है

अमोनिया नहीं है बालों के लिए अच्छा

डॉ. चित्रा ने बताया कि परमानेंट हेयर डाई और ब्लीच सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्य रूप से अमोनिया सामग्री के कारण बालों की सुरक्षा पट्टी हट जाती है। इससे आगे चलकर बाल सुस्त बेजान हो जाते है।

kya baalon ko rangne se ve safed ho sakte hain
अमोनिया की जगह अमोनिया फ्री कलर में मोनोएथेनॉलमाइन (MEA) का प्रयोग किया जाता है। चित्र शटरस्टॉक

हर हेयर कलर और डाई में अमोनिया होता है, जो कि बालों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। अमोनिया हेयर क्यूटिकल्स को तोड़ने का काम करता है और रंग को उसमें जमा होने देता है। अमोनिया का इस्तेमाल आपके बालों की प्रकृतिक बनावट को खराब कर सकता है। अमोनिया से बाल सूखे, सुस्त और बेजान से दिखने लग सकते है। अमोनिया एलर्जी, त्वचा की जलन और श्वसन समस्याओं को भी ट्रिगर कर सकता है।

अमोनिया फ्री डाई भी नही है सुरक्षित

अगर किसी हेयर डाई में अमोनिया नही है इसका मतलब ये नही है कि वो आपके बालों के लिए अच्छा है या सुरक्षित है। अमोनिया की जगह अमोनिया फ्री कलर में मोनोएथेनॉलमाइन (MEA) का प्रयोग किया जाता है। यह भी अमोनिया की तरह ही काम करता है। यह हेसर क्युटिकल को तोड़कर उसमें रंग भरने का काम करता है। स प्रकार, अमोनिया के समान बालों के नुकसान का कारण बन सकता है। MEA पूरे स्वास्थ्य के लिए अमोनिया जितना हानिकारक नहीं है। लेकिन यह अमोनिया की तरह ही बालों को नुकसान करता है।

बालों का झड़ने का कारण बनता है

बालों में कलर होने के लिए क्युटिकल्स का खुलना और उसमें रंग का भरनी जरूरी है, लेकिन इससे बाल कमजोर भी हो सकते है। यह प्रक्रिया बालों के टूटने का कारण भी बन सकती है।

बालो में डाई करने से स्कैल्प की प्रकृतिक नमी भी खत्म हो जाती है। इससे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है। बालों में डाई करना आपके बोलें को कमजोर करता है जिससे बालों के झड़ने की समस्या होती है। हल्के बालों में अगर आप डाई करवाते है तो ये आपके लिए और ज्यादा नुकसादायक हो सकता है।

पेरोक्साइड फ्री डाई भी करती है नुकसान

सेमी परमानेंट डाई बालों के कॉर्टेक्स को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं और इसे अतिरिक्त बालों की देखभाल के साथ संभाला जा सकता है।

डाई में एक और घटक होता है वो होता है पेरोक्साइड। पेरोक्साइड भी बालों के नुकसान का कारण बन सकता है। पेरोक्साइड भी आपके बालों के क्युटिकल्स के टोड़कर उसके रंग भरता है। पेरोक्साइड फ्री रंग बालों के क्युटिकल्स को नही तोड़कर उसमें रंग नही भरता है जिसका अर्थ हुआ कि बालों में रंग लंबे समय तक नही टिकेगा। जिसके लिए आपको बार बार डाई करवाना होगा। जिससे इसकी अधिकता भी आपके बालों को नुकासान पहुंचा सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
dye karne ke baad baalon ka kaise rakhein khyaal
डाई किए हुये बालों को कैसे रखें हेल्दी। चित्र : शटरस्टॉक

यह लत बन सकती है

बालों में डाई करने का मतलब है कि आप अपने आप को एक अच्छे और बदले हुए अवतार में देखना चाहते है। लेकिन लंबे समय के बाद ये रंग निकलता है जिसके बाद आपके असली बाल वापस दिखते है जो आपको अच्छा नही लगता है जिसको लए आप फिर से डाई करवाते है। आप इससे बेहतर जरूर महसूस कर सकती है लेकिन आप अपने बालों को खराब करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाती है।

इसके अलावा आपको बार-बार अपने बालों में टच-अप करवाना पड़ता है जो और ज्यादा नुकसान कर सकता है। यदि ऐसा होता है कि आपको अपने डाई का रंग पसंद नहीं आया तो आप इसे फिर से डाई करवाती है या ब्लीच करवाती है जो बालों को और ज्यादा नुकसान देता है।

  • 142
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख