चश्मे के कारण नाक और आंखों के आसपास पड़ने लगे थे निशान, तो मम्मी ने बताया इनका समाधान

चश्मा अब जरूरत हो गया है। पर इससे पड़ने वाले निशान आपको असहज लग सकते हैं। इन्हें छुपाने के लिए आपको फाउंडेशन थोपने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन्हें हटाया जा सकत
chashma lagaane se agar naak par nishaan aa gaya hai, to meree mammee ke batae nuskhe zaroor kaam aaenge
चश्मा लगाने से अगर नाक पर निशान आ गया है, तो मेरी मम्मी के बताए नुस्ख़े ज़रूर काम आएंगे। चित्र : शटरस्टॉक
अक्षांश कुलश्रेष्ठ Published: 15 Nov 2021, 20:30 pm IST
  • 133

भारत समेत कई देशों में आंखें कमजोर हो ना एक आम बात हो गई है। छोटी सी उम्र में भी चश्मा लग जाता है हालांकि उसके पीछे कई कारण छुपे होते हैं। लेकिन कमजोर आंखों से देखने के लिए चश्मा बहुत जरूरी है।

नाक पर टिका हुआ चश्मा हमें देखने में सहायता तो देता है, लेकिन हमारी नाक पर भार बन कर बैठ जाता है। और धीरे-धीरे नाक के दोनों तरफ इसके निशान पड़ने लगते हैं। ऐसा ही इन दिनों मेरे साथ हो रहा था। पर मेरी परेशानी को देखकर मम्मी ने अपनी रसोई से कुछ समाधान मुझे सुझाए। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। 

चश्मा और उससे पड़ने वाले निशान 

मैं पिछले कई महीनों से वर्क फ्रॉम होम कर रहा हूं। यह आसान तो है पर इसने मेरा स्क्रीन टाइम काफी बढ़ा दिया। उस पर शॉपिंग से लेकर वेब सीरिज तक के लिए मैं पूरी तरह अपने लैपटॉप पर ही निर्भर हो चुका हूं। तो जो चश्मा मैं पहले सिर्फ ऑफिस टाइम में स्क्रीन पर काम करते हुए लगाता था, अब वह सारे दिन मेरी आंखों पर चढ़ा रहता है। और हां,रात में भी। 

इसका अहसास मुझे तब हुआ जब मेरी नाक और आंखों के आसपास चश्मे के निशान नजर आने लगे। यकीन मानिए गर्ल्स मैं भी अपकी तरह इन्हें छुपाने के लिए कोई कॉस्मैटिक प्रोडक्ट ढूंढ रहा था, जब मेरी मम्मी मुझे वापस किचन की ओर ले आईं। उन्होंने मुझे कुछ ऐसी अद्भुत सामग्रियों के बारे में बताया जो चश्मे के निशानों से छुटकारा दिला सकती हैं। 

तो चलिए बिना वक्त की बर्बादी की है उन घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं जिनसे यह निशान मिट सकते हैं।

1 आलू 

zyaada aloo ka sewan bp aur sugar badha deta hai
आलू नाक पर पड़ जाने वाले निशान को हटाने में मदद कर सकता है चित्र: शटरस्‍टॉक

आलू, हर घर में मिलने वाली ऐसी सब्जी है जो आपकी आंखों पर पड़े इस धब्बे को गायब करने में मदद कर सकती हैं। इसके लिए आपको सुबह उठ कर कच्चे आलू को नाक पर घिसना है। और रात में सोने से पहले आलू का रस निकाल, कुछ देर तक धब्बों पर लगाकर रखना है। कुछ ही दिनों में नाक पर दिखने वाले चश्मे के निशान दूर हो जाएंगे। 

2  शहद

सौंदर्य के निखार के लिए शहद की अहम भूमिका है। जिसमे एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। शहद के गुण आपकी नाक पर पड़े काले धब्बे को दूर करने में आप की काफी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहद की मदद से नाक पर मसाज करनी होगी। आप चाहे तो पूरे फेस पर इससे मसाज कर सकती हैं।

3 एलोवेरा 

आपने एलोवेरा के कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में देखे होंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एलोवेरा हमारे स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसके लिए मार्केट जाकर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही एलोवेरा का पौधा लगाकर उससे नेचुरल जैल ले सकती हैं। यह आपकी नाक के निशान को कम करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ ही दिनों में इसके उपयोग से चश्मे के धब्बे दूर हो जाएंगे। 

 4 टमाटर 

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए टमाटर एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें एक्सफोलिएशन का गुण पाया जाता है, जो हमारे चेहरे की मृत त्वचा हटाने का काम करता है। अपने चेहरे और नाक के काले धब्बे हटाने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर उपयोग कर सकते हैं, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आप को अपने निशान हल्के लगने लगेंगे। 

5 संतरे का छिलका 

santre ke chilke ke fayde
त्वचा के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद है. चित्र : शटरस्टॉक

संतरा खाने के बाद उसका छिलका फेंकने के बजाय उसका पेस्ट बनाकर आप अपनी नाक पर मौजूद निशान को हटा सकते हैं। संतरे के छिलके का फेस बनाने के लिए आपको इसे पीसकर दूध मिलाकर तैयार करना है और फिर हल्के हाथों से दिन में करीब 3 बार मसाज करनी है। धीमे- धीमे आपको अपने निशान में फर्क देखने को मिलेगा और कुछ दिनों में निशान पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

तो डियर गर्ल्स, हर समस्या का उपचार पार्लर नहीं है। कुछ चीजें आप घर पर घरेलू सामग्रियों से भी ठीक कर सकती हैं। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े :मेमोरी बढ़ाकर बच्चों को बनाना है मेंटली स्ट्रॉन्ग, तो उन्हें हर रोज करवाएं ये ब्रेन बूस्टिंग योगासन

  • 133
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख