बदलते मौसम की इन 5 समस्याओं का समाधान है एक गिलास गुनगुना पानी, जानिए ये कैसे काम करता है

सुबह खाली पेट आप सबसे पहले जिस चीज का सेवन करते हैं, वह आपके पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा को बनाने या बिगाड़ने में योगदान करता है। तो जानिए सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपके लिए क्या कर सकता है।
ayurveda me garm pani peene kaha jata hai.
गुनगुने पानी के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

हम सभी फिट रहना चाहते हैं। खासकर कोविड – 19 महामारी (Covid – 19 Pandemic) के आने के बाद हर कोई अपनी सेहत को लेकर ज़्यादा फिक्रमंद हो गया है। पर क्या इसके लिए फैंसी डाइट और सख्त दिनचर्या की जरूरत है? या सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी काफी है? आयुर्वेद से लेकर प्राचीन विदेशी चिकित्सा तक सभी सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के सलाह देते हैं। तो आपके लिए हम चैक कर रहे हैं हर रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे (Lukewarm water benefits)।

आपकी सेहत और एक गिलास गुनगुना पानी

आयुर्वेद से लेकर प्राचीन चीनी चिकित्सा तक, एक बात जिस पर सभी सहमत हैं, वह यह है कि गर्म पानी का सेवन सबसे अधिक फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर द्वारा सभी प्रकार के पानी को एक ही दर में अवशोषित नहीं किया जाता है। साधारण पानी को अवशोषित होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं, जबकि हल्के गर्म यानी गुनगुने पानी को शरीर में अवशोषित होने में उससे आधा समय लगता है।

तो क्या सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपकी सभी समस्याओं का समाधान है? आइए जानते हैं एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे।

gunguna paani peene ke fayde
सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे

1 छाती में बलगम से राहत दिलाता है

आपकी छाती में बलगम (Cough) का जमाव आपके श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। यह कंजेशन म्यूकस के जमा होने के कारण होता है। जो आपके फेफड़ों के वायु मार्ग को फुला देता है। इसलिए, बलगम को प्राकृतिक रूप से पतला करने और इसे शरीर से बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि सुबह उठकर कुछ भी खाने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। यह गले की खराश और साइनस (Sinus) की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

2 शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है

रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी एंडोक्राइन तंत्र (Endocrine System) के समुचित कार्य में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के तापमान को बढ़ाता है। जो बदले में चयापचय दर को बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

3 वज़न घटाने में मददगार

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे मेटाबॉलिक रेट (Metabolism Rate) में सुधार होता है। यह आपकी आंत में भोजन के अणुओं को तोड़ने में मदद करता है और बेहतर पाचन के साथ-साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह वजन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है।

gunguna pani peene ke fayde
गुनगुना पानी पीने से वज़न होगा कम। चित्र: शटरस्टॉक

4 बेहतर होता है रक्त संचार

दिन भर खाने के दौरान हमारे शरीर में फैट और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से किडनी के टॉक्सिन्स और आंतों में जमा फैट यूरिनरी एरिया से बाहर निकल जाता है। यह हमारे ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) को बढ़ाने में मदद करता है।

5 बेहतर इम्युनिटी और डाइजेशन

भारी भोजन करने से बहुत लोग पाचन की समस्या से पीड़ित हो जाते हैं। मगर भोजन से पहले और भोजन के दौरान हल्का गर्म पानी (Lukewarm Water) पीने से भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। इससे आपकी पाचन क्रिया सुचारू होती है। एक अच्छी गट हेल्थ इम्युनिटी (Immunity) को बढ़ावा देने में मदद करती है।

हमारे शरीर को प्रतिदिन कम से कम 2.5 से 3.0 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। ध्यान रहे कि आपको गुनगुना पानी पीना है, ज़्यादा गर्म पानी पीना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

तो लेडीज, बदलते मौसम में अपने डेली रुटीन में यह छोटा सा बदलाव लाएं और विंटर सीजन का भरपूर आनंद लें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम में बच्चों को बचाना है बीमारियों के संक्रमण से, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

  • 115
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख