Yoga poses for stomach ache : पेट दर्द और गैस की समस्या से बचने में सबसे ज्यादा मददगार हैं ये 3 आसन

पेट संबधी समस्याओं से बचने के लिए कई घरेलू नुस्खों का प्रयोग किया जाता है। शरीर को हेल्दी और फिट बनाने के लिए इन योगासनों को करें दिनचर्या में शामिल और पाएं पेट दर्द से राहत।
Back fat kum karta hai yeh yogasana
इसे करने से पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है, जो वेटलॉस में सहायक साबित होती है। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Published: 24 May 2023, 08:00 am IST
  • 141

कई बार ओवरइटिंग करने या तला भुना खाना खाने से पेट दर्द की समस्या होने लगती है। शरीर में एसिड रिफलक्स, एसिडिटी और डायरिया की समस्या पैदा हो जाती है। शरीर कमज़ोर और थकान महसूस करने लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए दवा और घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। अगर फिर भी आपके पेट की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है, तो ऐसी स्थिति में इन योगा पोज़िज को अवश्य करें (Yoga poses for stomach ache)

जानते है, उन योग मुद्राओं को करने की विधि। पेट दर्द में करें ये 4 आसान योगासन।

1. पवनमुक्तासन (Gas release pose)

इस योग को पीठ के बल लेटकर किया जाता है। इससे शरीर में मौजूद गैस खुद ब खुद रिलीज़ हो जाती है। इसे रोज़ाना सुबह उठकर 3 से 4 बार 30 सेकण्ड के लिए करने से शरीर दिनभर एसिडिटी की समस्या से बचा रहता है। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे वो मज़बूत बनती है।

इस योग को करने के लिए स्टेप्स

इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों और पैरों को सीधा रखें। कुछ देर तक लेटें और सुकून का अनुभव करें।

अब धीरे धीरे उठकर बैठें। मगर टांगों को सीधा ही रखें। कमर से नीचे की ओर झुकें और सिर को घुटनों पर टिका लें।

हाथों से दोनों पैरों को पकड़ लें। इस मुद्रा में 20 से 30 सेकण्ड तक बैठें रहें। अब वापिस सिर उपर उठा लें और बैठ जाएं।

इन योग को 3 से 4 बार अवश्य दोहराएं। इससे शरीर में मौजूद गैस अपने आप दूर होने लगती है और पेट दर्द की समस्या से भी राहत मिल जाती है।

Iss yog se stomach pain ki samasya smaapt hoti hai
इस आसन के जरिए आपका सिर ज़मीन की तरफ जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। चित्र अडोबी स्टॉक

2. बालासन (Child Pose)

इसे करने के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अब रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा कर लें और दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें। इसके बाद दोनों बाजूओं को सीधा करें और उपर की ओर स्ट्रेच करें। उसके बाद बाजूओं को धीरे धीरे नीचे ले आएं और सिर को थाइज़ पर टिकाते हुए हाथों को आगे की ओर बढ़ाएं। दोनों थाइज़ में कुछ इंच की दूरी बनाए रखें। बच्चों के समान घुटनों के बल बैठने की इस योग मुद्रा को बालासन या चाइल्ड पोज़ भी कहते हैं।

इस योग को करने के लिए स्टेप्स

इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों और पैरों को सीधा रखें।

कुछ देर तक लेटें और सुकून का अनुभव करें। अब धीरे धीरे उठकर बैठें। मगर टांगों को सीधा ही रखें।

कमर से नीचे की ओर झुकें और सिर को घुटनों पर टिका लें। हाथों से दोनों पैरों को पकड़ लें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इस मुद्रा में 20 से 30 सेकण्ड तक बैठें रहें। अब वापिस सिर उपर उठा लें और बैठ जाएं। इन योग को 3 से 4 बार अवश्य दोहराएं।

इससे शरीर में मौजूद गैस अपने आप दूर होने लगती है और पेट दर्द की समस्या से भी राहत मिल जाती है।

Child pose ko karne ke fayde
शरीर के विभिन्न अंगों में आने वाली अकड़ान दूर होने लगती है। चित्र :शटरस्‍टॉक

3. धनुरासन (Bow pose)

धनुष के समान शरीर को स्ट्रेच करने वाला इस योगासन को धनुरासन कहा जाता है। बो पोज़ के नाम से मशहूर इस योगा पोज़ को करने से पेट दर्द समेत पेट की चर्बी को भी कम करता है। इससे पेट की मांसपेशियां स्ट्रेच होती है, जिससे पेट में बढ़ने वाला दर्द अपने आप कम होने लगता है। पेट के बल लेटकर किए जाने वाले इस योगासन को 8 से 10 बाद दोहराएं।

इसे करने की विधि

इसे करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। उसके बाद दोनों टांगों को पीछे से उठा लें। आगे से गर्दन को उपर की ओर उठाएं।

उसके बाद दोनों हाथों से दोनों टांगों को पकड़ने का प्रयास करें। दाहिने हाथ से दाहिनी टांग और बाहिने हाथ से बाहिनी टांग।

इस योग को करने में पेट के मसल्स के अलावा कंधों के मसल्स भी पूरी तरह से स्ट्रेच होते हैं। इसे करने से समस्त शरीर में खिंचाव महसूस होने लगता है।

ये भी पढ़ें- उम्र के साथ ताकत और धैर्य हो रहे हैं कम, तो अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 व्यायाम, एक्सपर्ट बता रहे हैं फायदे

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख