यहां हैं मीठे और खट्टे क्विनोआ की 3 जल्दी तैयार होने वाली यूनीक रेसिपीज 

मीठा और खट्टा क्विनोआ न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि कई और स्वास्थ्य लाभ भी देता है। यहां हैं क्विनाेआ की 3 यूनीक और झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज। 
wazan ghtaane ke liye faydemand hai quinoa
यदि आप अपने भोजन में प्लांट बेस्ड फ़ूड को शामिल करती हैं, तो वेट लॉस करना आपके लिए आसान हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 23 Aug 2022, 09:00 am IST
  • 124

ऐमरैंथ फैमिली से संबंध रखने वाले क्विनोआ को सालों भर उपजाया जा सकता है। इसे मुख्य रूप से बीजों के लिए फसल के रूप में उगाया जाता है। ये बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और डाइटरी मिनरल्स के मामले में कई अनाज की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं। स्वास्थ्य लाभों के कारण ही पिछले कुछ वर्षों में क्विनोआ ने प्रसिद्धि पाई है। यदि आपने इस बार महीने के सामान में क्विनोआ को शामिल कर ले आई हैं और यह नहीं जान पा रही हैं कि इसे डिशेज कैसे तैयार करने हैं, तो यहां बताई गई रेसिपीज (Quinoa Recipes) को आजमा सकती हैं। 

पहले जान लें क्विनोआ के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर क्विनोआ को डेली डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

वेट लॉस में सहायक

ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करता है 

इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हार्ट के लिए बढ़िया

कैंसर के खतरे को कम करता है

डाएटरी फाइबर से भरपूर कब्ज दूर करने में मदद करता है

विटामिन बी होने के कारण स्किन को चमकदार बनाता है 

जैसा कि इन दिनों हर कोई लगातार कुछ स्वस्थ आहार विकल्पों की तलाश में है, हम क्विनोआ के स्वास्थ्य लाभों को जानने के बाद इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। अब जब हम क्विनोआ के फायदों के बारे में जान गए हैं, तो आइए इसे अपने आहार में शामिल करने के कुछ अलग तरीकों पर को जानें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

क्विनोआ एक सुपर फूड है, जिसमें ओट्स से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है। हम हम जानते हैं कि ओट्स से बनने वाली सामग्री को अब तक का सबसे बढ़िया और लोकप्रिय ब्रेकफास्ट आइटम माना जाता है। कभी-कभी ब्रेक लेना चाहिए और नई चीजों को एक्सप्लोर भी करना चाहिए!

हेल्थ शॉट्स आपके लिए लाए हैं क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करने की 3 रेसिपी

1 नींबू वाला क्विनोआ (lemon Quinoa) 

@herhealthypalate के नाम से मशहूर अनीता कात्याल ने इस रेसिपी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया है।

सामग्री

2-3 बड़े चम्मच खाना पकाने का तेल

1 बड़ा चम्मच उड़द की दाल

1 छोटा चम्मच चना दाल

1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज

7-8 करी पत्ता

2 हरी मिर्च कटी हुई

1/2 इंच अदरक

1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

स्वादानुसार नमक

एक चुटकी हिंग

3.5 कप पका हुआ क्विनोआ

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

1/4 कप भुनी हुई मूंगफली

गार्निश करने के लिए धनिया

प्रक्रिया:

  1. पैन गरम करें और उसमें खाना पकाने का तेल डालें।
  2. उड़द और चना दाल डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  3. राई डालें और उन्हें चटकने दें।
  4. करी पत्ता, अदरक, मिर्च डालें और 30 सेकंड के लिए पकाएं।
  5. हल्दी, नमक, हींग और पानी डालें और जल्दी से चलाएं।
  6. इसमें क्विनोआ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  7. नींबू का रस डालें और मिलाएं।
  8. भुनी हुई मूंगफली डाल दें। चाहें तो भुने हुए काजू भी भी डाल सकती हैं
  9. अंत में धनिया से गार्निश करें। आपका स्वादिष्ट नींबू क्विनोआ तैयार है।

 

  1. क्विनोआ बेरी बेक (Quinoa berry bake)

इंस्टाग्राम हैंडल @eatinghealthytoday की यह रेसिपी एकदम आसान वेज ब्रेकफास्ट है। 

सामग्री

2 बड़े केले

1 कप क्विनोआ

2 बड़े चम्मच चिया सीड्स

2 कप बादाम का दूध (या कोई अन्य प्लांट मिल्क)

एक चुटकी दालचीनी पाउडर

2 चम्मच वनीला

2 बड़े चम्मच मेपल सिरप

1.5 कप फ्रेश या फ्रॉजेन बेरी

प्रक्रिया:

  1. केले को एक बड़े बेकिंग डिश में मैश करें और सभी सामग्री (बेरीज को छोड़कर) डालें।
  2. सभी को मिलाकर फेंटें और बाद में बेरी मिलाएं। सुनिश्चित करें कि वे समान रूप से स्प्रेड हुए हों।
  3. क्विनोआ पक जाने तक 375 डिग्री पर 60 मिनट तक बेक करें।
  4. अपने पसंदीदा टॉपिंग लगाएं। ताजे फल, नट्स, सीड्स, वीगन दही आदि। आप फ्रेश बेरी भी मिला सकती हैं।
  5. इस हाई प्रोटीन को बनाने के लिए 2 स्कूप वीगन प्रोटीन और 1/3 कप अतिरिक्त प्लांट मिल्क मिलाएं।

यह लगभग 4 छोटे सर्व करता है। यदि आप ज्यादा नाश्ता लेना पसंद करती हैं, तो एक डबल बैच बनाएं!

  1. ब्लूबेरी के साथ क्विनोआ कप (Quinoa cups with blueberry) 

क्विनोआ को मीठे और नमकीन दोनों तरह की रेसिपी में शामिल किया जा सकता है, इसीलिए क्विनोआ ब्रेकफास्ट कप इतना मायने रखता है! @veganbowls ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से क्विनोआ कप की अपनी रेसिपी साझा की।

सामग्री

1 कप क्विनोआ पका हुआ

2 कप प्लांट मिल्क या फ्लैक्स मिल्क

3 बड़े चम्मच शुद्ध मेपल सिरप

4 बड़े चम्मच चिया सीड्स

1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई दालचीनी

1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई इलायची

1 चम्मच psyllium Husk पाउडर (अतिरिक्त फाइबर बूस्ट के लिए ऑल्टरनेटिव)

एक चुटकी नमक 

quinoa aapke liye faydemand hai
क्विनोआ सुपरफूड है। इसे किसी भी डाइट के साथ मिक्स कर खाएं, यह आहार को संपूर्ण बना देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ब्लूबेरी कॉम्पोट

2 कप ताजा ब्लूबेरी + टॉपिंग के लिए अधिक

∙ 1 चम्मच नींबू का रस

एक चुटकी नमक

टॉपिंग

ताजा ब्लूबेरी

अखरोट/सीड बटर

मेपल/एगेव सिरप

प्रक्रिया:

  1. अगर आपके पास पहले से क्विनोआ नहीं है तो उसे पैकेज के निर्देशों के अनुसार पकाएं। आप पके हुए क्विनोआ को दोपहर के भोजन के लिए एक सरल, आसान विकल्प के लिए अपने फ्रिज में रख सकती हैं।
  2. एक बड़े बाउल में 1 कप पका हुआ क्विनोआ, दूध, मेपल सिरप, चिया बीज, वेनिला, दालचीनी, इलायची, साइलियम हस्क पाउडर (यदि उपयोग कर रही हैं) और एक चुटकी नमक मिलाएं। इसे काउंटर पर बाउल में लगभग 15 मिनट तक रहने दें, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।
  3. इस बीच, एक छोटे सॉस पैन में सभी कॉम्पोट सामग्री को मिलाकर ब्लूबेरी कॉम्पोट बनाएं और मिडल हाई हीट पर तब तक गर्म करें जब तक कि ब्लूबेरी फट न जाए और मिश्रण जैम जैसा न हो जाए। इसमें लगभग उतना ही समय लगेगा जितना कि क्विनोआ को गाढ़ा होने में लगेगा।
  4. क्विनोआ मिक्सचर को ग्लास या बाउल में डालें या ऊपर से ब्लूबेरी कॉम्पोट डालें। रात भर ढककर छोड़ करें।
  5. hair care bhi karta hai quinoa
    क्विनोआ की मदद से डेली डाइट में बदलाव ला सकती हैं और पौष्टिकता और स्वाद दोनों का आनंद ले सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक
  6. अगली सुबह, अखरोट/सीड बटर, ताजा ब्लूबेरी और नाममात्र मेपल/एगेव सिरप की बूदों को स्प्रेड कर आनंद लें। यदि आप गर्म नाश्ता पसंद करती हैं तो आप इसे गर्म भी कर सकती हैं- यह हर रूप में स्वादिष्ट लगेगा!

इस तरह से विविधता लाकर डेली डाइट में बदलाव ला सकती हैं और पौष्टिकता और स्वाद दोनों का आनंद ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:-तिब्बती उपचार के मुताबिक किडनी के दोस्त हैं ब्लैक फूड्स, जानिए कैसे पहुंचाते हैं फायदा 

  • 124
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख