लंबी और हेल्दी लाइफ चाहती हैं, तो नाश्ते में शामिल करें ये 7 पौष्टिक विकल्प

लंबे जीवन के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। हम आपके लिए लाये हैं  विटामिन और मिनरल्स से भरपूर 7 आसान नाश्ते का विकल्प।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 14 Oct 2022, 09:30 am IST
  • 125

खानपान की गलत आदतों के कारण इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बहुत अधिक हो रही हैं। इसके कारण असमय ही लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए जान जाने का जोखिम भी खूब बढा है। आप यदि लंबी उम्र का आनंद लेना चाहती हैं,  तो अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। हमें अपने पूर्वजों की तरह खानपान की छोटी- छोटी लेकिन जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने हमेशा देसी फलों और सब्जियों का सेवन किया। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की बजाय घर में बने ताजे भोजन को प्रश्रय दिया। उन्हें लंबे जीवन के लिए किसी भी तरह का सचेत प्रयास नहीं करना पडा। यह उनकी आदतों में शामिल था।

नाश्ते की शुरुआत किस तरह की जा सकती है 

हममें से अधिकांश लंबे समय तक जीना तो चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि शुरुआत कैसे करें! इसलिए हम आपकी मदद करने और आपको यह बताना चाहते हैं कि आप नाश्ते की शुरुआत किस तरह कर सकती हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट बड़ा बदलाव ला सकता है।

हेल्थ शॉट्स ने मदरहुड हॉस्पिटल, बेंगलुरु की सीनियर कंसल्टेंट-क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति लोकेशप्पा से बातचीत की। उनसे यह पता लगाने की कोशिश की कि लंबे और स्वस्थ जीवन जीने के लिए नाश्ते में कौन से खाद्य पदार्थ को शामिल किया जा सकता है।

 सुबह में लिए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते का महत्व

एक अच्छा नाश्ता दिन की एक अच्छी शुरुआत देता है। कुछ लोग नाश्ते को महत्व नहीं देते। लोकेशप्पा कहती हैं, “सुबह में नाश्ते की पौष्टिक प्लेट न केवल आपको घंटों तक भरा रखेगी बल्कि आपको पर्याप्त फाइबर, प्रोटीन, वसा और पोषक तत्व भी प्रदान करेगी। आपको अनहेल्दी नाश्ता करने से बचना चाहिए, जिसमें चीनी, कार्ब्स या प्रीजेर्वेटिव की अधिकता हो।”

नाश्ते में खाएंगी ये 7 फूड्स तो रहेंगी हेल्दी और जवां

 1 स्वादिष्ट और हेल्दी अंडे

अंडे को पकाना आसान होता है। यह स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इससे बनने वाली रेसिपी से कभी बोर नहीं होंगी। अगर आपको ज्यादा कुछ बनाने का मन नहीं करता है, तो आप सुबह उबला अंडा खा सकती हैं या फिर आमलेट बनाकर टोस्ट के साथ ले सकती हैं।

  1. क्लासिक नाश्ता दलिया

यह एक क्लासिक नाश्ता विकल्प है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है।  यह हेल्दी है और इसे बनाना आसान है। दलिया आयरन, विटामिन बी, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम का भी बढ़िया स्रोत है।दलिया फाइबर का भी स्रोत है।

oats ke fayde
स्वस्थ और स्वादिष्ट होता है ओट्स दलिया। चित्र : शटरस्टॉक

 3 नाश्ते के लिए वेजी सलाद

नाश्ते के लिए सलाद विभिन्न कारणों से चलन में है। हरी पत्तियों और अन्य सब्जियों के संयोजन से सभी आवश्यक विटामिन, स्वस्थ वसा और प्रोटीन मिलता है।

weight loss ke liye salad
पोषक तत्वों से भरपूर होता है सलाद। चित्र: शटरस्टॉक

 4 साबुत गेहूं का टोस्ट

नाश्ते के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें फाइबर और कार्ब्स अधिक होते हैं। जो धीरे-धीरे पचते हैं और आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि नहीं होती है। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए फलों या अंडे से सैंडविच बना सकते हैं।

 5 पसंद के फलों से फ्रूट सलाद या स्मूदी

सुबह के भोजन की शुरुआत फलों से भी की जा सकती है। आप अपनी पसंद के फलों से बहुत सी चीजें बना सकती हैं, जैसे फ्रूट सलाद या स्मूदी। संतुलित नाश्ते के लिए, आप इसे अन्य हाई प्रोटीन या फाइबर खाद्य पदार्थों के साथ भी जोड़ सकती हैं।

6 चिया सीड्स का हलवा

यदि आप कुछ स्वादिष्ट और बनाने में आसान खोज रही हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए उपयुक्त है। चिया के बीज और भी अधिक फायदेमंद होते हैं, यदि आप उन्हें ग्रीक योगर्ट, पनीर या प्रोटीन शेक जैसे हाई प्रोटीन वाले भोजन के साथ खाती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

7 हेल्दी पोहे का मजा

यह नाश्ता बनाना आसान है। यह आपको सुबह का आवश्यक पोषण प्रदान करता है। फर्मेंट किये चावल को कुछ पसंदीदा सब्जियों के साथ पका कर आप पोहे का मजा ले सकती हैं। 

इनके अलावा, इडली, डोसा या उपमा जैसे पारंपरिक और पौष्टिक नाश्ते का भी चुनाव कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :-Hypervitaminosis D : जानिए क्या है ये दुर्लभ स्थिति जो आपको हरदम थका हुआ महसूस करवाती है

  • 125
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख