गले और छाती से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। एसिडिटी, कंजेशन या एलर्जी से संबंधित भी कोई समस्या होने की संभावना है। इसका कारण ज्यादा थकावट या मौसम में बदलाव हो सकता है। लेकिन आपको इसे घरेलू उपचारों से संतुलित करने की आवश्यकता है। अनावश्यक दवाओं से परहेज करें क्योंकि यह बाद में आपके पाचन को प्रभावित कर सकती है।
काम स्थिर रहेगा। आप कार्यभार संभालेंगी और आपको जरूरत अनुसार समर्थन भी मिलेगा। कई चल रहे प्रोजेक्ट्स और मीटिंग के कारण दिन का दूसरा भाग व्यस्त रहेगा। किसी अधूरी डील को बंद करने का दबाव भी आप पर रहेगा। ग्राहक कठिन कार्य दे सकते हैं, लेकिन आप उनकी बात समझकर उनकी मदद कर सकती है। आपके पास थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी के साथ उनके मन को समझाने और बदलने की शक्ति होगी। अटके हुए धन के आने की संभावना है।
परिवार के अन्य सदस्यों की समस्याओं के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। कोई व्यक्ति किसी फाइनेंस या कानूनी मुद्दों से गुजर रहा होगा जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त हो सकती हैं। आप उन्हें उन लोगों से मिलवाने में मदद कर सकती हैं जो इसमें उनकी मदद कर सकता हैं। पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। उन पर ध्यान देती रहें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सामाजिक रूप से कोई दोस्त आपके परिवार की समस्या में आपकी मदद कर सकेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई अतित का व्यक्ति आपसे फिर से जुड़ने और मिलने की योजना बना सकता है।
ऐक्टिविटी टिप – सोने से पहले किताब पढ़ें
कार्य के लिए शुभ रंग– पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अतीत को जाने दें
यह भी पढ़े – अच्छा फोरप्ले है बेहतर ऑर्गेज़्म की गारंटी, यहां जानिए फोरप्ले के 5 तरीके