स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप अपने अनुशासन को जारी रख पाएंगी। हालांकि स्लीप पैटर्न पर अभी भी काम करने की जरूरत है। काम के बाद आप आराम करने के लिए कोई समाधान निकाल पाएंगी जिससे आप अच्छी नींद ले सकें। रचनात्मक रुचि की किताबें पढ़ने से आपको मानसिक रूप से अपने व्यस्त दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी।
काम के मोर्चे पर, आपको कार्यभार संभालना के साथ दूसरों की ओर से किसी नुकसान को कंट्रोल करना पड़ सकता है। यह एक व्यस्त दिन होगा साथ ही कुछ कारणों से आप लोगों की ईमानदारी पर सवाल उठा सकती हैं। जबकि इससे उनका कुछ लेना-देना नहीं होगा। यह सिर्फ आज की थकावट है जो आपको मिश्रित संकेत दे रही है। एक पुराना सहयोगी वेन्चर जॉइन करने या साझेदारी की शुरुआत के लिए आ सकता है। बातों में जल्दबाजी करने से पहले उनसे मिलना जरूरी है। लेकिन आज किसी भी चीज को लेकर कोई फैसला नहीं करे।
पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शाम का आनंद ले पाएंगी। साथ ही किसी जश्न में सामाजिक रूप से ध्यान का केंद्र बन सकती हैं। आप उन लोगों से मिलेंगी जिनसे आप लंबे समय से नहीं मिली हैं। अपने भाई-बहनों के साथ भी अच्छे संबंध रख पाएंगी। पार्टनर अपने पारिवारिक तनाव के कारण व्यस्त हो सकता है। इसलिए उन्हें उनके थोड़ा अकेले रहने दे जैसे वे आपकी किसी योजना में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए प्रेरित हो सकती हैं, जिसे आप पहले से जानती हैं। उनके साथ शाम अच्छी रहेगी।
ऐक्टिविटी टिप – सुबह गहरी सांस लेने या नामजप करने से आपको शांत होने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रीन
कर्म टिप – लोग जो कहते हैं उसका विश्लेषण नहीं करें।
यह भी पढ़े – Banana Benefits : जानिए बढ़ते बच्चों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है हर रोज नाश्ते में केला खाना