इस दुनिया में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मगर फिर भी लोग लेना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोग तो यह मानने को तैयार हो जाते हैं कि हां इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मगर कुछ आपको इन चीजों की तरफदारी करते हुए नज़र आ जाएंगे।
उदाहरण के लिए चाय। कुछ लोगों को चाय पीना बिल्कुल नहीं पसंद होता है। मगर अन्य लोगों के लिए चाय उनकी जिंदगी है। वे सुबह-शाम, सोते-जागते कैसे भी और कभी भी चाय पी सकते हैं। साथ ही आप से भी लड़ जाएंगे कि अरे! चाय नहीं पीते! यह तो कितनी फायदेमंद होती है।
अगर आप भी ऐसे लोगों की बातों में आकार चाय या किसी अन्य चीज़ को ट्राई करने की सोच रहें, जो आप नहीं लेते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।
यदि आप चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो आपने बहुत लोगों को कहते हुए सुना होगा कि ‘अरे चाय नहीं पीती’? लेकिन चाय में ऐसा भी कुछ नहीं है, जिसे न लेने से आपको परेशानी हो। बल्कि ज़्यादा चाय पीने के कई नुकसान हैं।
चाय के रूप में अधिक कैफीन का सेवन मेलाटोनिन उत्पादन को कम कर सकता है और नींद के पैटर्न को बाधित कर सकता है। यहां तक कि नियमित चाय की थोड़ी मात्रा भी कैफीन पर निर्भरता में योगदान कर सकती है। जिसके लक्षणों में थकान, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द शामिल हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार चाय में मौजूद टैनिन संवेदनशील व्यक्तियों में पाचन ऊतक को परेशान कर सकता है। जिसके परिणामस्वरूप घबराहट या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। नियमित रूप से चाय से अत्यधिक मात्रा में कैफीन लेने से सिरदर्द में योगदान हो सकता है।
कुछ लोग रेड मीट बहुत पसंद करते हैं और कुछ इसे हाथ भी नहीं लगाते। तो यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो इसे नहीं खाते हैं। मगर कुछ लोगों के कहने की वजह से खाने की सोच रहे हैं, तो आपको यह बातें ज़रूर जान लेनी चाहिए।
रेड मीट के सेवन को हृदय रोग, कोलोरेक्टल कैंसर और टाइप 2 मधुमेह के बढ़ते मामलों से जोड़ा गया है। 2011 में, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उसने एक अध्ययन प्रकाशित किया जिसमें सुझाव दिया गया था कि रेड मीट खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड मीट के उदाहरणों में शामिल हैं: हॉटडॉग, सॉसेज, बर्गर आदि।
एक दिन में 6 कप से ज्यादा कॉफी पीने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यहां तक कि नियमित कॉफी का सेवन करने से भी आपको इसकी लत लग सकती हैं। जो आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए हनाइकरक है। कैफीन युक्त कॉफी से अनिद्रा, घबराहट और बेचैनी, पेट खराब होना और उल्टी, हृदय और सांस लेने की दर में वृद्धि और अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में
एनसीबीआई के अनुसार कॉफी का सेवन करने से सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी, कानों बजना और अनियमित दिल की धड़कन भी हो सकती है।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंवाइन को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया जाता है, इतना कि कभी – कभी लोग आपसे इसे पीने की ज़िद कर बेठेंगे! मगर वाइन की आदत लगाने से पहले इसके बारे में जान लेना ज़रूरी है। मध्यम मात्रा में वाइन आपके लिए सुरक्षित है, मगर इसका यह अर्थ नहीं कि यह अनिवार्य है।
प्रति दिन लगभग 2 से 5 पैग लेने के साइड इफेक्ट्स भी हैं। जिसमें कुछ लोगों में भ्रम या मूड में तेजी से बदलाव शामिल है। प्रति दिन दो से अधिक 5-औंस वाइन पीना बड़ी मात्रा में ब्लैकआउट, चलने में परेशानी, दौरे, उल्टी, दस्त और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
बड़ी मात्रा में वाइन के लंबे समय तक उपयोग से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें निर्भरता, मानसिक समस्याएं, हृदय की समस्याएं, यकृत की समस्याएं, अग्न्याशय की समस्याएं और कुछ प्रकार के कैंसर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : गर्भावस्था के दौरान यात्रा करने वाली हैं, तो इन विशेष बातों का ख्याल रखें